अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से किया गया
पटना.महिला एवं बाल विकास निगम की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरजोत कौर बम्हरा के पर कार्रवाई और पद से हटाने की मांग अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से किया गया है. बता दें कि महिला एवं बाल विकास निगम, यूनिसेफ व अन्य के सहयोग से लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए 27 सितंबर को पटना में आयोजित कार्यशाला में महिला विकास निगम की एमडी हरजोत कौर का वक्तव्य आपत्तिजनक है और एक प्रशासनिक अधिकारी की मर्यादा के खिलाफ है. कार्यशाला में जब एक स्कूल की छात्रा ने स्कूल में लड़कियो के शौचालय का दरवाजा टूटे होने की शिकायत की जिसके कारण उस शौचालय में कई बार लड़के घुस जाते हैं तो हरजोत कौर ने उससे पूछा 'तुम्हारे घर में अलग-अलग शौचालय है?' एक छात्रा ने सैनिटरी पैड की बात की तो एमडी महोदया ने कहा कि 'फिर तो जींस पैंट, सुंदर जूते की मांग भी होगी और परिवार नियोजन के लिए निरोध भी सरकार को ही मुफ्त में देना होगा'! जब छात्राओं ने सरकार के कर्तव्य पर कुछ तर्क करना चाहा तो उन्होंने कहा 'पाकिस्तान चली जाओ' ! गरीब परिवार की इन बच्चियों के प्रति इस अधिकारी क...