सोमवार, 16 दिसंबर 2024

शिक्षाविद कृष्णानन्द झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त


 पटना. बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृष्णानन्द झा हैं.उनका निधन हो गया है.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने मधुपुर से पूर्व विधायक, शिक्षाविद कृष्णानन्द झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. 

अपने शोक संदेश में डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व0 कुष्णानन्द बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित विनोदानन्द झा के सुपुत्र थे.कृष्णानन्द जी सौम्य व्यक्तित्व के धनी इंसान थे. वे पहलीवार 1983 में चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह के कार्यकाल में सिंचाई एवं राजभाषा मंत्री बनाये गये थे. उन्होंने तीन बार मधुपुर विधान सभा का प्रतिनिधित्व भी किया.उनकी राजनीति क्षेत्र के साथ-साथ समाजिक कार्यो में गहरी अभिरूचि थी.बिहार सरकार के मंत्री के रूप में राजभाषा के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे.उन्होंने अखिल भारतीय स्तर की संस्था हिन्दी विद्यापीठ के व्यवस्थापक बनकर अंतिम सांस तक आगे बढ़ाते रहे.डा0 सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की इस विषम घड़ी को सहने की शक्ति और साहस देने की कामना की. 

कृष्णानन्द झा के निधन पर विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, नरेन्द्र कुमार, प्रेमचन्द्र मिश्रा, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल ने भी शोक व्यक्त किया है.


आलोक कुमार


बुधवार, 4 दिसंबर 2024

भारत के प्रथम राष्ट्रपति हैं देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद

 

कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गयी राजेंद्र बाबू की जयंती

 भारत के प्रथम राष्ट्रपति हैं देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद 

उनकी 140 वीं जयन्ती सदाकत आश्रम में मनायी गयी  


पटना. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित डा0 राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर  कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद में विलक्षण प्रतिभा  के साथ साथ  उनका स्वाभाव भी बहुत ही  मृदुल था.देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने वाले राजेन्द्र बाबू सामान्य जीवन जीने में विश्वास रखते थे.सादा जीवन उच्च विचार के वे सच्चे प्रतीक थे.प्रदेश अध्यक्ष  कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिये यह बड़े गर्व की बात है कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद 14 वर्षों से अधिक समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किये और सदाकत आश्रम में ही अंतिम सांस ली. 

   इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़,  ब्रजेश प्रसाद मुनन, कपिलदेव प्रसाद यादव, चन्द्र प्रकाश सिंह,  सरवत जहां फातमा, डा0 संजय यादव, आनन्द माधव,  ज्ञान रंजन, शिशिर कौंडिल्य, अभिषेक कुमार, निधि पाण्डेय, राज किशोर सिंह, आशुतोष शर्मा, शशि रंजन, शशिकांत तिवारी, सुमित कुमार सन्नी, मधुबाला,मनोज मेहता, उदय शंकर पटेल, उमेश कुमार राम, अब्दुल वाकी सज्जन, राहुल पासवान, मृणाल अनामय,मिथिलेश शर्मा मधुकर, रवि गोल्डन, मोहम्मद शाहनवाज, अनूप कुमार, सुदय शर्मा, अमित सिकन्दर, खुर्शीद आलम, दिलीप कुमार सिंह, सत्येन्द्र पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भी राजेन्द्र बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.


आलोक कुमार


तीसरे मैच में जाकर वैभव सूर्यवंशी ने दिखा बिहारी बाबू का दम

एसीसी अंडर-19 एशिया कप के तीसरे मैच में जाकर वैभव सूर्यवंशी ने दिखा बिहारी बाबू का दम

एसीसी अंडर-19 एशिया कप के तीसरे मैच में जाकर वैभव सूर्यवंशी ने दिखा बिहारी बाबू का दम.यूएई के खिलाफ सर्वाधिक 76 रन ठोक दिये.दूसरी ओर आयुष म्हात्रे ने भी 67 बना दिये.दोनों मिलकर यूएई के 137 रन को पारकर मैच आसानी से जीत लिया.एशिया कप में आया 13 साल के वैभव सूर्यवंशी का तूफान.


संयुक्त अरब अमीरात में हो रहे एसीसी अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में मिली हार के बाद युवा टीम ने दमदार वापसी की. यूएई के खिलाफ दमदार गेंदबाजी के बाद धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम महज 137 रन पर ढेर हो गई. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे की जोड़ी ने मैच बिना कोई विकेट गंवाए खत्म कर टीम को 10 विकेट की दमदार जीत दिलाई. 16.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर भारत ने अंक तालिका में टॉप पोजिशन हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है.

   बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गदर मचा दिया है. आईपीएल नीलामी में सबसे कम उम्र में बिकने वाले खिलाड़ी ने पहले दो मैचों में विफल रहने के बाद तीसरे मैच में धमाकेदार वापसी की है. उन्होंने बुधवार को यूएई के खिलाफ मुकाबले में आयूष के साथ पारी की शुरुआत करते हुए 165.22 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और तूफानी अर्द्धशतक जड़कर भारत को 10 विकेट से जीत दिलाई है.यूएई से मिले आसान लक्ष्य को भारत की ओपनिंग जोड़ी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से और भी छोटा कर दिया. आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 12 ओवर में 100 रन बना डाले. दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी अपनी फिफ्टी पूरी की और मैच लगभग खत्म कर दिया. आयुष म्हात्रे ने 32 जबकि वैभव सूर्यवंशी 38 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की.

   इससे पहले जापान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए यूएई को पस्त कर दिया. यूएई के कप्तान अयान अफजल खान ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी लेकिन बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही. युधाजीत गुहा, हार्दिक राज और चेतन शर्मा की तिकड़ी ने यूएई की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया. 72 रन के स्कोर पर आधी टीम वापस लौट चुकी थी. पूरी टीम महज 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. युधाजीत गुहा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. हार्दिक राज और चेतन शर्मा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.वैभव सूर्यवंशीने अपनी पारी के दौरान 46 गेंदों का सामना किया और उन्होंने 3 चैके और 6 छक्कों के दम पर नाबाद 76 रनों की पारी खेली. उन्हें इस दौरान आयूष माह्त्रे का पूरा साथ मिला, जिन्होंने 51 गेंदों में चार चैके और चार छक्के के दम पर नाबाद 67 रन बनाए.


 

वर्षों से इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन किया

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) की पूर्व संध्या पर देशभर के करोड़ों श्रमिकों, पेंशनभोगियों और विशेष रूप से ईपीएस-95 (Employees’ Pension Sche...