संदेश

अक्टूबर 6, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कैंपस के चारों तरफ वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाए

चित्र
  मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने अरेराज प्रखंड के ग्राम पंचायत पिपरा में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, पिपरा का लिया जायजा. अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, पिपरा में मेन्सुरल वेस्ट, मेडिकल वेस्ट, इलेक्ट्रीकल वेस्ट, सूखा पेपर, गीला पेपर, सीसा, मेटल, प्लास्टिक प्रबंधन  के लिए समुचित व्यवस्था की गई है.मनरेगा द्वारा वृक्षारोपण कार्यों को उन्होंने स्वयं देखा, साथ ही संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए. जिलाधिकारी महोदय द्वारा पिपरा पंचायत में जितवारपुर नया टोला में नल जल योजना एवं आवास योजना का भी जायजा लिया गया.इस पंचायत में 128 आवास योजना लगभग पूर्ण हो चुके हैं.जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवास एक ही रंग से रंग रोगन सुनिश्चित की जाए. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अरेराज में उप स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, पिपरा का उन्होंने जायजा लिया, साथ ही निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का भी उन्होंने निरीक्षण किया. राजकीय उत्क...

इनडोर स्टेडियम के समुचित मेंटेनेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित

चित्र
  मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने अरेराज अनुमंडल में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित वेट लिफ्टिंग एंड बॉक्सिंग क्लब, जीम/ व्यामशाला, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस ,इनडोर स्टेडियम का लिया जायजा. यह व्यायामशाला अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है.जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ ही जीवन है. स्थानीय युवा वर्ग इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि व्यामशाला भवन का रंग रोगन करके इसे सुंदर बनाया जाए.साथ ही सभी इनडोर स्टेडियम के समुचित मेंटेनेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे. आलोक कुमार