पहले फेज में कुल 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई
पटना.बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में कुल 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले गए. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में कुल 1,314 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. पहले चरण में 121 सीटों पर 64.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. राजधानी पटना (14 सीटें), भोजपुर (7 सीटें), बक्सर (4 सीटें) , गोपालगंज (6 सीटें) ,सिवान (8 सीटें) ,सारण (10 सीटें) ,मुजफ्फरपुर (11 सीटें) ,वैशाली (8 सीटें) ,दरभंगा (10 सीटें) ,समस्तीपुर (10 सीटें) ,मधेपुरा (4 सीटें) ,सहरसा (4 सीटें) ,खगड़िया (4 सीटें) ,बेगूसराय (7 सीटें) ,मुंगेर (3 सीटें) ,लखीसराय (2 सीटें) ,शेखपुरा (2 सीटें) और नालंदा (7 सीटें) पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ. यहां के विधानभा में चुनाव आलमनगर, बिहारीगंज, सिंघेश्वर, मधेपुरा, सोनबरसा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, महिशी, कुशेश्वर स्थान, गौड़ाबौराम, बेनीपुर, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, हायाघाट, बहादुरपुर, केवटी, जाले, गायघाट , औराई, मीनापुर, बोचहां, सकरा, कुढ़नी, मुजफ्फरपुर, कांटी, बरुराज, पारू, साहेबगंज, बैकुंठपुर, बरौली, गोपालगंज, कुचायकोट, भो...