संदेश

फ़रवरी 11, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सेवियो ने नई पुस्तक ‘मोदी का भारत' उपलब्धियों का दशक’ की एक प्रति भी भेंट की

चित्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सेवियों रॉड्रिक्स मिले सेवियो ने नई पुस्तक ‘मोदी का भारत' उपलब्धियों का दशक’ की एक प्रति भी भेंट की पटना . गोवा क्रॉनिकल के फाउंडर एवं भारतीय जनता पार्टी के गोवा के वरिष्ठ नेता सेवियों रॉड्रिक्स हैं.उन्होंने कई किताबें लिखी है.वे कहते हैं कि भारत के सबसे तेज तर्रार राजनीतिक दिमागों में से एक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिनका जीवन न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि मैं उनसे व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रवाद, राजनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में बहुत कुछ सीख सकता हूँ.     उनके साथ अपने विचार साझा करने और उनकी सलाह और ज्ञान को सुनने का अवसर पाकर मैं बहुत खुश हूँ.साथ ही उन्हें हमारी नई पुस्तक ‘मोदी का भारत' उपलब्धियों का दशक’ की एक प्रति भी भेंट की.भारत माता की सेवा करने की अपनी यात्रा पर आगे बढ़ने के लिए उनका आशीर्वाद लिया.     राजन क्लेमेंट साह उर्फ क्लेमेंट साहब का सेवियों रॉड्रिक्स जिगरी दोस्त हैं.उनके विधानसभा चुनाव में सहयोग करने गोवा गए थे. आलोक कुमार

सवर्ण समाज के लिए एक अपना भवन का निर्माण करना आज वक्त की मांग

चित्र
  सवर्ण समाज के दशा और दिशा पर विचार गोष्टी सह चिंतन शिविर संपन्न नवादा. बिहार में चुनाव होने वाला है.अभी से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने को लेकर रणनीति तैयार करना शुरू हो गया है.यहां पर सवर्ण समाज के दशा और दिशा पर विचार गोष्टी सह चिंतन शिविर आयोजित किया गया.इसमें स्पष्ट संकेत उभरा कि अगर किसी दल ने हमें टिकट नहीं दिया तो हम जनता से ही टिकट लेंगे. हमारे लिए सबसे प्रधान कोई पार्टी नहीं,बल्कि आम जनता ही हैं.शिक्षा के विस्तार के उद्देश्य से नवादा  में एक यूनिवर्सिटी खुलने जा रहा है. साथ ही सवर्ण समाज के लिए एक अपना भवन का निर्माण करना आज वक्त की मांग है.        सवर्ण समाज के दशा और दिशा पर विचार गोष्टी सह चिंतन शिविर का शुभारम्भ अतौआ गांव के मनोज भारती ने मंगल गान से हुआ. सहारा समाचार पत्र नवादा के ब्यूरो डॉ साकेत बिहारी ने कहा कि जब हम एकजुट रहते थे तो हमारे समाज के लोग ही जन प्रतिनिधि बनते थे.लेकिन आज आपस में हम लोग एकजुट नहीं है. आपसी फुट के कारण हमारा लूट हो रहा है. हमारे समाज का विरोधी हमारे ही समाज के लोग हैं.अगर आज भी हम लोग एकजुट हो जाते हैं तो दुनिया...