संदेश

दिसंबर 15, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरस्वती नदी की साफ-सफाई

चित्र
* राजगीर में मलमास मेला के आयोजन पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक श्रद्धालुओं के लिए की जाएगी समुचित व्यवस्था * माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरस्वती नदी की साफ-सफाई,  सरस्वती कुंड/घाट के जीर्णोद्धार,कुण्ड क्षेत्र में प्रतीक्षा हॉल एवं श्रद्धालुओं के लिए शेड के निर्माण के लिए कवायद शुरू, इसके लिए जल संसाधन विभाग एवं भवन निर्माण विभाग द्वारा प्रक्रिया शुरू नालंदा.जुलाई-अगस्त 2023 में राजगीर में मलमास मेला का आयोजन निर्धारित है.मेला का शुभारंभ 18 जुलाई 2023 को निर्धारित है.मलमास मेला की पूर्व तैयारी को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आरआईसीसी) के सभागार में संबंधित पदाधिकारियों, स्थानीय पंडा समिति एवं राजगीर के गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक किया.      पंडा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा पूर्व के अनुभवों के आधार पर आवश्यक फ़ीडबैक एवं सुझाव दिया गया. पंडा समिति के प्रतिनिधियों द्वारा मलमास मेला की अवधि में एकादशी, महाशिवरात्रि आदि जैसे महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी दी गई तथा इन तिथिय...

मतदान केंद्र क्षेत्र में निर्वाचन तिथि से पूर्व लगातार फ्लैग मार्च करेंगे

चित्र
   * नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 के अवसर पर प्रथम चरण में 18 दिसंबर को जिला के 7 नगर निकायों में 209 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान * स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर 7 सुपरज़ोनल दंडाधिकारी, 20 जोनल दंडाधिकारी एवं 42 ज़ोनल दण्डाधिकारी किये गए हैं प्रतिनियुक्त *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग नालंदा. नगरपालिका आम निर्वाचन -2022 के अवसर पर प्रथम चरण में जिला के 7 नगर निकायों में 18 दिसंबर को मतदान होगा.नगर परिषद हिलसा, नगर पंचायत एकंगरसराय, नगर पंचायत चंडी, नगर पंचायत हरनौत,नगर पंचायत नालंदा, नगर पंचायत सिलाव एवं नगर पंचायत गिरियक के 115 वार्डों में कुल 209 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा.स्वच्छ एवं निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर 7 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 20 जोनल दंडाधिकारी एवं 42 सेक्टर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं.      आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका-सह- जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं सम्बद्ध पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की ग...