संवाद और समझ को बढ़ावा देना वक्त की मांग : पीवी राजगोपाल
इस समय नेपाल में ‘गांधी से बुद्ध तक अभियान‘चल रहा है नेपाल.इस समय नेपाल में ‘गांधी से बुद्ध तक अभियान‘चल रहा है.प्रख्यात गांधीवादी नेता पीवी राजगोपाल का कहना है कि हम लोग एक साथ मिलकर समुदायों में सामाजिक समन्वय और एकजुटता को बढ़ावा ला सकते है. इस तरह के संवाद और समझ को बढ़ावा देना वक्त की मांग है. उन्होंने कहा कि हम मिलकर एक निष्पक्ष समाज का निर्माण कर सकते हैं जहां हर व्यक्ति के अधिकारों का सम्मान हो और दुनिया शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलती है.एकता परिषद के संस्थापक और शांतिवाहक कार्यकर्ता पी वी राजगोपाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि विकास के नाम पर हम दुनिया भर में भूमि अधिकारों और भूमि संरक्षण, महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर नीति सुधार की वकालत कर रहे हैं जो भूमिहीन किसानों और आदिवासियों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हैं.उन्होंने वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के कल्याण के लिए प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारी से उपयोग करने के लिए चिंता दिखाई. विश्व शांति सभी देशों और लोगों के बीच और उनके भीतर स्वतंत्रता, शांति और खुशी का एक आदर्श है. विश्व शांति पूरी पृथ्वी में अ...