संदेश

जनवरी 13, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सौरभ कुमार व कुमार सौरभ राज ने रक्तदान कर युवा दिवस को खास बनाया

चित्र
 स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस पर दो युवकों ने किया जरूरतमंद के लिए रक्तदान राष्ट्रीय युवा दिवस पर रक्तदान कर किया स्वामी विवेकानंद को याद जमुई  ।  रक्तदान व अन्य क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर रही प्रबोध जन सेवा संस्थान की जमुई इकाई द्वारा युवा दिवस के अवसर पर जमुई के एक निजी अस्पताल में इलाजरत रक्त आभाव को जूझ रही पीड़िता के लिए संस्थान सहयोगी जमुई शहर के वीआईपी कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार व कुमार सौरभ राज ने रक्तदान कर युवा दिवस को खास बनाया है। यह रक्तदान संस्थान सहयोगी सचिन कुमार तथा विनोद कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वहीं संस्थान सचिव व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुमन सौरभ ने बताया की स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हम सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। आलोक कुमार

युवा कांग्रेस द्वारा प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता

चित्र
 युवा कांग्रेस द्वारा प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता का आयोजन पटना । बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा पार्टी मुख्यालयए सदाकत आश्रम में शनिवार को प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता नामक एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रवक्ताओं का चयन प्रतियोगिता के द्वारा किया गया।     कार्यक्रम का आयोजन यंग इंडिया के तत्वावधान में किया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया श्यंग इंडिया के बोलष् का यह चौथा सीजन है। इसके तहत हर वर्ष जिलाए प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस में प्रवक्ताओं का चयन किया जाता है। यह कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किया गया एक नायाब पहल है जिसके तहत युवा वर्ग के मेघा को नेतृत्व कौशल की कला में विकसित करने का मौका दिया जाता है। यह पूरी तरह प्रतिभा पर आधारित चयन है जिसमें उन युवाओं को प्लेटफार्म मुहैया कराया जाता है जिनका कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है या राजनीतिक अभिभावक नहीं है।  इस अवसर पर आयोजित प्रेसवात्र्ता में छत्तीसगढ़ से आये यंग इंडिया बोल के प्रभारी अर्जुन श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक विभिन्न स्तर पर सैकड़ों युवाओं ...