आज दूसरे दिन भी चला बस पड़ाव से अतिक्रमण हटाने का विशेष अतिक्रमण हटाओं अभियान
यकीनन रविवार से बस जब्त करने की कारण अब वाहन चालक आजादी से इधर - उधर वाहन खड़ा नहीं कर पाएंगे। अब देखना है कि खादीधारी नेताओं की तरह बोली और करनी में फर्क तो मुख्य अधिशासी अधिकारी नहीं करेंगे। दानापुर। दानापुर बस पड़ाव का हाल खस्ता है। यहां पर कई दिशाओं से वाहन आकर ठहरती है और जिन मुसाफिर को जिस रूट में जाना है। अपनी सुविधा के अनुसार टेम्पो और बस पकड़कर चले जाते हैं। यहां पर आने वाली रूट यथा नौबतपुर , खगौल , मनेर , गांधी मैदान , पटना जंक्शन आदि क्षेत्र में बस और टेम्पों की आवाजाही की जाती है। जो टेम्पो और बस का पड़ाव होता है। इसके लिहाज से बस पड़ा की जगह काफी कम है। वहीं पर फल बेंचने वाले ठेला लगा देते हैं। वहीं पर बस चालकों के द्वारा मनमानी ढंग से बस को टेड़ा - मेड़ा करके लगा देतेे हैं। इसके कारण भी अनावश्यक भीड़ और जाम उत्पन्न हो जाती है। दानापुर अनुमंडल के प...