संदेश

अप्रैल 6, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लगातार 2023 में 13 वें वर्ष में एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में भक्त जनों के सहयोग से

    पटना. इस साल ईसाई समुदाय का दुख भोग 22 फरवरी,2023 से शुरू हुआ.ईसाई समुदाय चर्च में जाकर एश वेडनसडे के दिन पुरोहित के द्वारा ललाट पर राख लगाएं.इसके साथ ही शुरू हुआ 40 दिवसीय उपवास और पहरेज. 22 फरवरी से आज 06 अप्रैल को तक कुल 44 दिन हुआ. इस 44 दिन में 6 रविवार है.रविवार को विश्राम दिवस है. इसके आलोक में 6 रविवार को छोड़कर दुख भोग के पुण्य गुरूवार 06 अप्रैल को 38 दिन हो गया है. पुण्य शुक्रवार 07 अप्रैल को 39 दिन और पुण्य शनिवार 08 अप्रैल को 40 दिन पूरा होगा. रविवार 09 अप्रैल को ईस्टर पर्व है. पूर्व की तरह ही लगातार 2023 में 13 वें वर्ष में एस.के.लॉरेन्स के नेतृत्व में भक्त जनों के सहयोग से चालिसा काल (लेंट पीरियड) के दौरान प्रभु येसु के दुख भोग से संबंधित ‘मुसीबत‘ नामक गीत एवं प्रार्थना का कार्यक्रम एश वेडनसडे से शुरू कर दिए.इस 13 वें वर्ष के अभियान में मुख्य गायक एस.के. लॉरेन्स के साथ-साथ क्लारेंस हेनरी, इग्नासिउस पीटर,संजय, रोजी इग्नासियुस,प्रदीप केरोबिन, प्रवीण पीटर साह, रीता अगस्टीन, सुजीत ओस्ता, मीना सैमसन,,दीपक रॉड्रिक, विन्सेंट जेरम,उनकी पत्नी,पुत्र,रोबर्ट जेम्स,माग्रेट...