संदेश

मई 10, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शहर में जलजमाव, जल-जीवन-हरियाली, पथ निर्माण विभाग के कार्यों आदि की विस्तृत समीक्षा

चित्र
बेतिया. बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री और पश्चिम चंपारण के प्रभारी श्री नितिन नवीन हैं.आज 10 मई मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी, शहर में जलजमाव, जल-जीवन-हरियाली, पथ निर्माण विभाग के कार्यों आदि की विस्तृत समीक्षा की गयी.इस अवसर पर माननीय सांसद, श्री संजय जायसवाल, श्री सुनील कुमार, श्री सतीश चन्द्र दूबे, माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार, श्रीमती रेणु देवी, माननीय पर्यटन मंत्री, बिहार, श्री नारायण प्रसाद, माननीय विधायक, श्री राम सिंह, श्री वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्री उमाकान्त सिंह, श्रीमती भागीरथी देवी, माननीय विधान पार्षद, श्री भीष्म सहनी, श्री सौरभ कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, मुख्य अभियंता, जल संसाधन विभाग, सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित रहे. इस अवसर पर जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, श्री कुंदन कुमार द्वारा पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपरोक्त विषयों पर जिला प्रशासन द्वारा किये गये कार्यों की विस्तृत जानकारी माननीय प्रभारी मंत्री सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण को दी गयी. मौके पर माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार-सह...