कैथोलिक रहस्यवाद में डूबे इन इलाकों की एक विशिष्ट पहचान
कोट्टायम ,केरल के कोट्टायम जिले की धार्मिक-सांस्कृतिक बनावट जितनी प्राचीन है, उतनी ही बहुरंगी भी। 2011 की जनगणना के अनुसार केरल में 64 लाख से अधिक ईसाई बसते हैं, जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत सेंट थॉमस परंपरा से आने वाले हैं—एक ऐसी परंपरा, जो भारतीय ईसाईयत की सबसे पुरानी धारा मानी जाती है.इनके अतिरिक्त लैटिन कैथोलिक, पेंटेकोस्टल, सीएसआई और अन्य प्रोटेस्टेंट समुदाय राज्य की धार्मिक संरचना को और विविधता देते हैं. इसी सांस्कृतिक-धार्मिक विरासत के हृदय में स्थित है कोट्टायम जिले का मनमट्टम, जो कंजिरापल्ली तालुका का शांत, लेकिन आध्यात्मिक रूप से समृद्ध इलाका है. यहां का सेंट जॉर्ज चर्च (सिरो-मालाबार) केवल एक पूजा का स्थान नहीं, बल्कि स्थानीय समुदाय की पहचान का स्तंभ है. यह चर्च पलाई डायोसिस के अंतर्गत आता है, जो रोमन विजयपुरम डायोसीस के क्षेत्राधिकार में स्थित एक महत्त्वपूर्ण कैथोलिक केंद्र है. कैथोलिक रहस्यवाद में डूबे इन इलाकों की एक विशिष्ट पहचान है—सिरो-मालाबार और सिरो-मलंकरा कैथोलिक चर्चों की दोहरी परंपरा.दोनों चर्च वेटिकन से संबद्ध हैं और अपने-अपने मेजर आर्कबिशप के नेतृत्व में चलते ह...