🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

डॉ० मदन मोहन झा ने छठ व्रतियों के बीच वितरित किया

बिहार कांग्रेस ने छठ व्रतियों के बीच  पूजा सामग्री का किया वितरण

पटना. आस्था का महापर्व छठ पर्व के  अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर  प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष  द्वारा आयोजित छठ सामग्री को बिहार विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता
डॉ० मदन मोहन झा ने  छठ व्रतियों  के बीच वितरित किया ।

इस अवसर पर  डॉ० मदन मोहन झा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति  इस वर्ष भी  बिहार कांग्रेस के द्वारा छठ व्रतियों के लिए आवश्यक पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया । लोक आस्था के इस महापर्व छठ  पूजा में बिहार कांग्रेस के सभी नेतागण और कार्यकर्ता अपने जिले में व्रतियों के सेवा के लिए अपने स्तर से कार्यरत हैं।

पूजा सामग्री वितरण में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, राजेश राठौड़, पूर्व विधायक भावना झा, पटना जिला महानगर अध्यक्ष शशि रंजन, चुन्नू सिंह, नीरज यादव, दौलत इमाम, सौरभ सिन्हा, विमलेश तिवारी, विशाल यादव, संतोष श्रीवास्तव, सुदय शर्मा  सहित अन्य प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित थे ।

आलोक कुमार 

Jharkhand : करौंदाबेड़ा हत्याकांड की त्रासदी

  करौंदाबेड़ा हत्याकांड की त्रासदी और आज के समाज के लिए चेतावनी जब शिक्षा के मंदिर से जुड़े विद्यार्थी ही हिंसा के रास्ते पर चल पड़ें, तो यह...