संदेश

मार्च 19, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अब बहुत मेहनत करके कार्यक्रम में चार चांद लगाना है

चित्र
    पटना। आज रविवार ( 19 मार्च) को गुड फ्राइडे की झांकी की तैयारी करने में समय बिताने के बाद भी सलीब ढोते को कलाकार को खोज निकालने में असफल होने के बाद बेस्ट कलाकार के रूप में विक्टर फ्रांसिस का ही चयन कर लिया गया है। अब बहुत कम समय बच गया है।      अब बहुत मेहनत करके कार्यक्रम में चार चांद लगाना है। हमारे पल्ली में कलाकारों की बहुत कमी है इसलिए बिल्कुल नए लोगों से अभिनय करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन मैं मानता हूँ कि यदि कोई किसी भी काम में दिल से कोशिश करे तो वह जरूर सफ़ल होता ही है और आज झांकी  के रिहर्सल कराते समय इसे महसूस किया क्योंकि बिल्कुल नए कलाकारों से काम करने में मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत आनंद का अनुभव होता है क्योंकि नए कलाकारों से काम कराते समय मुझे भी बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। हाँ यह बहुत सही है कि मेरा खून कुछ ज्यादा ही जलता है। आज जिन कलाकारों ने भी इस झांकी  में काम करने की इच्छा लेकर चर्च के प्रांगण में आए वे जल्दी सीखने की कोशिश कर रहे हैं यह देखकर मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि इस बार की भी झांकी  बहुत सुन्दर, ...

अपहरणकर्ता मुकेश कुमार का तुषार राज से पूर्व से परिचय था वह पूर्व में छात्र का शिक्षक रह चुका है

चित्र
बिहटा.पटना के बिहटा से गुरुवार 16 मार्च को बिहटा थानान्तर्गत ग्राम कन्हौली से छठी कक्षा के एक किशोर छात्र तुषार राज का अपहरण किया गया था.पुलिस का मानना है कि अपहृत छठी के छात्र तुषार को अपहरण के तुरंत बाद ही शाम में हत्या कर दी गई थी.अपहरणकर्ता मुकेश कुमार का तुषार राज से पूर्व से परिचय था वह पूर्व में छात्र का शिक्षक रह चुका है.     शनिवार को बिहटा में ESIC अस्पताल के पीछे अधजली लाश बरामद हुई थी.शव बरामद होने के तुरंत बाद ही FSL की टीम को बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्यों को इकट्ठा किया गया ताकि त्वरित अनुसंधान किया जा सके.अग्रतर अनुसंधान में भी FSL की टीम की मदद ली जा रही है. मृतक की पहचान स्थापित करने के लिए शव के पास से बरामद हुये खून लगे चाकू व अन्य वस्तुओं से प्राप्त सैंपल का DNA मिलान कराया जाएगा.अब खुलासा हुआ है कि लाश उसी की थी. पुलिस ने इस मामले में साजिशकर्ता, अपहर्ता और हत्यारा को गिरफ्तार किया है.अभियुक्त को सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा.    अपहरण के बाद से पुलिस इस एंगल पर ज्यादा विश्वास कर रही थी कि छात्र का मोबाइल ज्ञान अच्छा था और उसने खुद अप...