पोप फ्राँसिस की स्मृति में पवित्र मिस्सा संपन्न
पूरी मानवता को करुणा, संवाद और शांति का नया संदेश दिया आलोक कुमार पोप फ्राँसिस की स्मृति में पवित्र मिस्सा संपन्न होना केवल एक धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं, बल्कि एक ऐसे युगपुरुष को याद करने का अवसर है, जिसने न केवल काथलिक कलीसिया की दिशा बदली, बल्कि पूरी मानवता को करुणा, संवाद और शांति का नया संदेश दिया। पोप फ्राँसिस की पहली पुण्यतिथि 21 अप्रैल को विश्वभर में श्रद्धा और भावनात्मक स्मरण के साथ मनाई गई। शांति, न्याय और मानवीय गरिमा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें केवल एक धार्मिक नेता ही नहीं, बल्कि वैश्विक नैतिक आवाज के रूप में स्थापित किया। इस विशेष अवसर पर सांता मारिया माज्जोरे बे...