संदेश

नवंबर 25, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कार्यक्रम में देश - विदेश के अनेक पर्यटकों के आने की संभावना

चित्र
   नालंदा. पर्यटन विभाग के सौजन्य से जिला प्रशासन नालंदा के तत्वावधान में तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आयोजन 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक किया जा रहा है. आयोजन की अवधि के संदर्भ में पर्यटन विभाग द्वारा सहमति प्रदान की जा चुकी है.महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर पूर्व से तैयारी की जा रही है.जिलाधिकारी द्वारा महोत्सव से संबंधित अलग-अलग 32 प्रकार के कार्यों के लिए समितियों का गठन किया गया है. इन समितियों से संबंधित कार्यों के लिए एक वरीय पदाधिकारी, एक नोडल पदाधिकारी एवं अन्य सहयोगी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है.      महोत्सव का आयोजन आरआईसीसी एवं हॉकी ग्राउंड के बीच स्थित स्टेट गेस्ट हाउस के भूखंड परिसर में कराया जाएगा. महोत्सव के साथ-साथ सात दिवसीय ग्राम श्री मेला का भी आयोजन उसी परिसर में किया जाएगा.इसके साथ कृषि मेला,व्यंजन मेला का भी आयोजन होगा. इसके लिए कार्यक्रम स्थल के समतलीकरण के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को दिया गया.इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कलाकारों के आमंत्रण के लिए पर्यटन विभाग के स्तर से क...

सघन कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश

चित्र
                   जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मद्य निषेध  अवैध खनन की रोकथाम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक नालंदा.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने आज मद्य निषेध एवं अवैध खनन की रोकथाम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की.        अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सेवन को लेकर पूर्व से चिन्हित हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में लगातार सघन छापामारी अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया. अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध विशेष रुप से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया.         अवैध शराब के कारोबार में जब्त वाहन एवं भवन/भूखंड  अधिहरण के लंबित मामलों का निष्पादन समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित प्राधिकार के पदाधिकारियों को दिया गया.वर्तमान में वाहन अधिहरण के 80 तथा भवन/भूखंड अधिकरण से संबंधित 298 मामले लंबित पाए गए, जिनका निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया.         ...

नियमित वर्ग संचालन की लगातार समीक्षा किया

चित्र
 जिलाधिकारी ने किया इंटर हाई स्कूल,किशनगंज का औचक निरीक्षण.विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य का दिया निर्देश.डीएम ने बालिका उच्च विद्यालय में प्रारंभ विशेष कक्षा का लिया जायजा, विद्यालय में हो रहे नवनिर्माण कार्य का किया निरीक्षण..... किशनगंज.जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने किशनगंज स्थित इंटर हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्यालय संचालन के समय विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति को देखा. वर्ग संचालन की जानकारी लिया तथा प्रधानाचार्य श्री परमेश्वर झा से शिक्षकों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए. इसी क्रम में डीएम ने + 2 बालिका उच्च विद्यालय,डुमरिया का भी निरीक्षण किया.विद्यालय में अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जा रहा है.निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया. साथ ही, मौके पर डीएम ने विभिन्न कक्षा में भ्रमण कर शिक्षको के द्वारा पढ़ाए जा रहे अध्याय के बारे में छात्राओं से पूछताछ किया. मुख्य रूप से संचालित विशेष कक्षा का निरीक्षण किया गया.कक्षा में छात्राओं की उपस्थिति और पाठ्य सामग्री को देखा ...