वह वातावरण को विषैला बना रहा है
भगवान राम को राजनीति का मोहरा बना रही भाजपा-डा0 अखिलेश वह वातावरण को विषैला बना रहा है पटना । देश में सत्ताधारी वर्ग जिस तरह धर्म की अफीम लोगों को चटा रही है वह वातावरण को विषैला बना रहा है। भगवान को भी राजनीति का खेल बताया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में स्वतंत्रता सेनानियों की याद आना लाजमी है। स्व0 बिन्देश्वरी दूबे जी एक महान मजदूर नेता होने के साथ-साथ एक उत्कृष्ट कोटि के स्वतंत्रता सेनानी थे। वे पहले बिहार विधान सभा के सदस्य थे एवं बिहार के मुख्यमंत्री भी बने। प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ वे स्व0 राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में विधि एवं न्याय मंत्री भी रहे। इसके अलावा अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हुए। कांग्रेस में इतने कद्दावर नेताओं की कमी खलती है, ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने स्व0 बिन्देश्वरी दूबे की 103 वीं जयंती के अवसर पर भेजे अपने संदेश में कही। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कृपानाथ पाठक के नेतृत्व में स्व0 बिन्...