कुशासन की सरकार कों जल्द उखाड़ फेंकेगी युवा कांग्रेस: राजेश सन्नी
युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मानसून सत्र में युवा कांग्रेस करेगा विशाल विधानसभा का घेराव : गरीब दास कुशासन की सरकार कों जल्द उखाड़ फेंकेगी युवा कांग्रेस: राजेश सन्नी पटना। आज सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास की अध्यक्षता में संगठन मजबूती कों लें प्रदेश कार्यकारिणी की अतिमहत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें बैठक को संबोधित करते हुए वहीं प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास ने कहा एक महीने के अन्दर नीट, अग्निवीर , पुल बहने जैसे सभी मुद्दों के लिए प्रत्येक जिले में मुख्यालय घेराव किया जाएगा। वहीं जैसे बिहार में पुल ढहने वाली सरकार है इस सरकार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पुल ढहने और बहनें की तरह बहा देने का काम करेंगे। वहीं कहा मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा का विशाल घेराव व प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में उपस्थित अतिथि के रुप में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह जी शामिल हुए और उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार कि इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा का...