सोमवार, 8 जुलाई 2024

कुशासन की सरकार कों जल्द उखाड़ फेंकेगी युवा कांग्रेस: राजेश सन्नी

 


युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

 मानसून सत्र में युवा कांग्रेस करेगा विशाल विधानसभा का घेराव : गरीब दास

कुशासन की सरकार कों जल्द उखाड़ फेंकेगी युवा कांग्रेस: राजेश सन्नी

 पटना। आज सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास की अध्यक्षता में संगठन मजबूती कों लें प्रदेश कार्यकारिणी की अतिमहत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें बैठक को संबोधित करते हुए वहीं प्रदेश अध्यक्ष गरीब दास ने कहा  एक महीने के अन्दर नीट, अग्निवीर , पुल बहने जैसे सभी मुद्दों  के लिए प्रत्येक जिले में मुख्यालय घेराव किया जाएगा। वहीं जैसे बिहार में पुल ढहने वाली सरकार है इस सरकार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पुल ढहने और बहनें की तरह बहा देने का काम करेंगे। वहीं कहा मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा का विशाल घेराव व प्रदर्शन किया जाएगा।

       बैठक में उपस्थित अतिथि के रुप में बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह जी शामिल हुए और उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार कि इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा कांग्रेस के एक - एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ लग जाए। वहीं इस बैठक कों संबोधित करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी राजेश कुमार सन्नी जी ने कहा बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन मजबूती पर दिया बल वहीं कहा कि  राहुल गांधी जी के सपनों कों जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी युवा कांग्रेस साथी संकल्प लें और बिहार की कुशासन की सरकार के विरोध में प्रत्येक जिले में अग्निवीर जैसे देश के ज्वलंत मुद्दे कों लें जिलेवार धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

        बैठक में लाल बाबू लाल,दौलत इमाम,चंदन यादव, युवा कांग्रेस के शरीकुज्जमा फारूकी उर्फ खुर्रम, खुशबू कुमारी, करूण नंदन पासवान,विकास कुमार झा, डा0 आलोक कुमार, रूद्रमा आर्या, विशाल यादव, सोनू अग्रवाल विवेक कुमार चैबे,विकास सिंह, रीचा सिंह के अलावे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षगण उपस्थित थे।


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post