संदेश

अक्टूबर 30, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यूपीए की राह पर चलकर 1000 रू.देने की घोषणा कर दी

चित्र
* ईपीएस के तहत छह करोड़ से अधिक अंशधारक और 75 लाख पेंशनभोगी लाभार्थी आते हैं * उच्चतम न्यायालय के द्वारा 4 अक्टूबर, 2016 और 4 नवंबर, 2022 के फैसलों के अनुरूप वास्तविक वेतन पर पेंशन भुगतान करने की मांग पटना.जब से ईपीएस-95 लागू है,तब से पेंशन में बढ़ोतरी नहीं की गयी है.महामारी कोरोना के समय भी सरकार को तरस बुर्जुगों के उपर नहीं आयी.मजे की बात है कि केंद्र में 2014 में यूपीए की सरकार थी.यूपीए सरकार ने न्यूनतम 1000 रू.पेंशन देने की मन बना ली थी.जिसका विरोध बीजेपी के द्वारा कहा गया कि कम से कम 3000 रू.न्यूनतम पेंशन देनी चाहिए थी.2014 में ही चुनाव होने के बाद एनडीए की सरकार बनी.तो सरकार ने यूपीए की राह पर चलकर 1000 रू.देने की घोषणा कर दी.जो 9 साल से जारी है.  इस संदर्भ में ईपीएस-95 पेंशनर्स ने रक्षामंत्री को ज्ञापन सौंप कर जल्द पेंशन बढ़ोतरी की मांग की है. ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर न्यूनतम पेंशन बढ़ाने और फ्री मेडिकल सुविधा की मांग की. राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर ने बताया कि लाखों ईपीएस-95 पेंशनर्स में गुस्सा है, जिसक...

राजाओं का राजा घोषित करने के लिए बेतियान्वी बेतिया की सड़कों पर उतरे

चित्र
बेतिया में रोमन कैथोलिकों ने निकाली कॉर्पस क्रिस्टी यात्रा राजाओं का राजा घोषित करने के लिए बेतियान्वी बेतिया की सड़कों पर उतरे   चर्च का घंटा बजता रहा और चर्च में आने लगे  बेतिया. बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया पल्ली में रविवार को कॉर्पस क्रिस्टी यात्रा समारोह मनाया गया. इस अवसर पर पूरे ईसाई मोहल्ले की सड़कों को रंग-बिरंगे झंडी, गुब्बारें, फूलों से सजाया गया. कुछ जगहों पर तोरण द्वार भी बनाया गया था. सभी ईसाई परिवार अपने-अपने घर के सामने येसु ख्रीस्त की बेदी बनाये.  बेतिया पल्ली के लोग नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड वर्जिन मेरी चर्च में पहुंचे लगे.कॉर्पस क्रिस्टी यात्रा निकालने के समय में चर्च का घंटा घनघना लगा.लोग दो के कतार में लग कर आगे बढ़ने लगे. धरती- अंबर के राज राजेश्वर तेरी जय जयकार, येसु ख्रीस्त राजा तेरा राज्य आवे, परमेश्वर की महिमा हो... जयघोष करने लगे.कॉर्पस क्रिस्टी यात्रा में सबसे आगे क्रूस व मोमबत्ती लेकर बेदी सेवक चल रहे थे. उनके बाद बच्चे, महिलाएं और धर्मबहन माला बिनती करती, भजन गीत गाती हुई चल रही थी. सिस्टर के पीछे सक्रामेंट के आदर में फूल छिटती फ्लावर गर्ल, गार...

रोटरी इंटरनेशनल की ओर से पूरे विश्व में पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया

चित्र
  पोलियो उन्मूलन के लिए रैली बेतिया. रोटरी इंटरनेशनल की ओर से पूरे विश्व में पोलियो उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत रविवार को रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब के साथ हाथ मिलाते हुए, पोलियो उन्मूलन के लिए रैली फॉर ड्राइव में रोटेरियन भाग लिए.      रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब सदस्यों की ओर से संयुक्त रूप से पोलियो उन्मूलन रैली निकाली गयी. रैली में रोटरी के सदस्य पल्स पोलियो जन जागरूकता फैलाने वाली स्लोगन की लिखित तख्तियों व बैनर को लेकर चल रहे थे. रैली शहर के मुख्य मार्ग से जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया. रोटेरियन विजय विक्टर ने कहा कि  अभी भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो वायरस सक्रिय है. यह पूरे विश्व में फैल सकता है. इसलिए इसे जड़ से मिटाने के लिए जागरूक होना बेहद आवश्यक है. रैली के माध्यम से संदेश दिया गया कि यदि जागरूक नहीं रहे तो फिर से पोलियो पैर पसार सकता है.इसमें रोटरी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. कार्यक्रम में विश्व से पोलियो को समाप्त करने का संकल्प लिया गया.        पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में जंगली पोलियो व...

ग्लोबल प्रोग्राम अन्तर्गत डिस्ट्रिक्ट लेवल वर्कशॉप

चित्र
  नवादा.बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी, पटना जरूर ही गैर सरकारी संस्था जरूर है,परंतु उसके द्वारा अतीत में सरकार के साथ मिलकर काम करने में महारत हासिल है.उसी को आगे बढ़ाते हुए ग्लोबल प्रोग्राम अन्तर्गत डिस्ट्रिक्ट लेवल वर्कशॉप डिजास्टर रिस्क रिडक्शन होटल बुद्धा रिजेनसी,नवादा में आयोजित किया गया. इस वर्कशॉप के मुख्य अतिथि नवादा जिले के उप विकास आयुक्त श्री दीपक कुमार मिश्रा थे.    डिस्ट्रिक्ट लेवल वर्कशॉप डिजास्टर रिस्क रिडक्शन होटल बुद्धा रिजेनसी,नवादा में आयोजित किया गया.ग्लोबल प्रोग्राम समन्वयक श्री जौन डीकूज ने मुख्य अतिथि श्री दीपक कुमार मिश्रा,उप विकास आयुक्त का और अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया.इस वर्कशॉप का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा के साथ अन्य अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया.    तत्पश्चात श्री जौन डीकूज ग्लोबल प्रोग्राम समन्वयक ने पावर पॉइंट पर किए गए कार्य को विस्तार से बताया. साथ ही उन्होंने बताया कि पीडीआरए कर गांव के लोगों के साथ मिलकर विकास योजना बनाएं. पीडीआरए के द्वारा निर्मित योजना के मुखिया एवं प्रखंड विकास पदा...