संदेश

अगस्त 10, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुर्जी पल्ली में धर्म प्रचार करने वाले पास्कल मास्टर के उल्लेखनीय कार्य बदौलत कुर्जी पल्ली का व्यापक प्रसार

चित्र
  कुर्जी पल्ली का प्रचार- प्रसार करने  वाले शख्स पास्काल मास्टर को याद किया पटना.कुर्जी पल्ली का प्रचार -प्रसार करने में अहम किरदार निभाने वाले शख्स पास्काल मास्टर है. आज उनकी साठवीं पुण्यतिथि है.उनका निधन 10 अगस्त,1963 को कुर्जी में ही हुआ था.अभी उनके परिवार के लोग बेतिया, आसनसोल, पटना आदि में रहते हैं.       जानकारी के अनुसार बेतिया धर्मप्रांत के बेतिया क्रिश्चियन कॉलोनी से पास्काल मास्टर पटना आए थे.वहां से आने के बाद कुर्जी पल्ली के परिसर में आवास में रहने लगे.यह आवास संत माइकल हाई स्कूल के द्वारा बनाया गया था.यहां पर आने के बाद धर्म प्रचार करने के कार्य में लग गए.यहां पर संजीवन प्रेस था.जहां से संजीवन साप्ताहिक अखबार प्रकाशित किया जाता था.उसके पाठकों के समक्ष पहुंचाने का कार्य किया जाता था.उनका एक पुत्र फ्रांसिस पास्काल संत माइकल हाई स्कूल में पढ़ते थे.कतिपय कारणों से उक्त विघालय से पढ़ाई पूर्ण नहीं किए. जो आज भी जारी है.उनका एक नाती फादर लॉरेंस रफायल पुरोहित बने.आज उक्त पुरोहित का नाम का पर्व है. यह भी बताया जाता है कि पास्काल मास्टर की तीन लड़कियां जेनरल...

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

चित्र
  * मतदान केन्द्रों की सूची का हुआ प्रारूप प्रकाशन * 10-19 अगस्त तक स्वीकार किये जायेंगे दावा/आपत्ति * मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण को लेकर समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न बेतिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया, श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं माननीय सांसद/विधायक के साथ समाहरणालय सभा कक्ष में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुई.        इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 एवं भारत निर्वाचन आयोग के मतदान केन्द्रों की हस्तपुस्तिका के आलोक में मतदान केन्द्रों का आज दिनांक 10.08.2023 को प्रारूप प्रकाशन किया गया है.       उन्होंने कहा कि विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया गया. वर्तमान में कुल 17 मतदान केन्द्रों पर 1500 से अधिक मतदाता है. इसमें से युक्तिकरण के क्रम में कुल 09 मतदान केन्द्रों क...

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं संवेदकों के साथ किया बैठक

चित्र
   राजकीय राजगीर मलमास मेला में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी सहित सभी  वरीय पदाधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण.निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं संवेदकों के साथ किया बैठक.सभी कमियों को 24 घंटे में दूर कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश... पटना. राजकीय राजगीर मलमास मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा आवासन, पेयजल, शौचालय, साफ सफाई आदि विभिन्न तरह की व्यवस्था की गई हैं.     अब मेला समाप्ति में एक सप्ताह ही शेष रह गया है. सभी व्यवस्थाओं को शेष मेला अवधि तक सुदृढ़ बनाये रखना है. इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र के अलग-अलग जोन का स्थल निरीक्षण कर जारी व्यवस्थाओं की जांच की गई तथा मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं से फीड बैक लिया गया. स्वयं जिलाधिकारी ने ब्रह्मकुण्ड परिसर का निरीक्षण किया. नगर आयुक्त द्वारा वैतरणी घाट तथा उप विकास आयुक्त द्वारा रेलवे स्टेशन, गढ़ महादेव, मेला थाना आदि का निरीक्षण किया गया.अपर समहार्त्ता ने सूर्यकुंड ए...

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक विभाग ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन

चित्र
 * अल्पसंख्यकों में आक्रोश व्याप्त  * मुख्यमंत्री जी को लिखे गए पत्र को अल्पसंख्यक आयोग विभाग को  भेजा गया  पटना.बिहार सरकार के अल्पसंख्यक विभाग ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित सात सदस्यों के नामों की घोषणा की है.गोपालगंज के पूर्व विधायक रेयाजुल हक़ उर्फ़ राजू को बिहार अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नौशाद आलम को उपाध्यक्ष बनाया गया है.      लम्बे समय के बाद बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का गठन 25 जुलाई, 2023 को किया गया.इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव महागलती कर दिए.इस बार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित सात सदस्यों में आठ मुस्लिम और एक जैन समुदाय को मनोनयन किया गया.शेष धार्मिक व भाषाई अल्पसंख्यकों को हाशिए पर रख दिया गया है.इससे अल्पसंख्यकों में आक्रोश व्याप्त है.       इस बीच जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता एस.के.लॉरेन्स ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 25 जुलाई को पत्र भेजा कि बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पदाधिकारि...