संदेश

नवंबर 24, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन शुरू

चित्र
तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन शुरू पटना महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप सेबेस्टियन कल्लूपुरा को पौधा और शाल देकर सम्मानित किया गया धर्मसभा जयंती 2024 से 2025 तक शुरू बक्सर.बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जेम्स शेखर है.इस धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष 23 मार्च 2023 में बनने के बाद बिशप जेम्स शेखर ने तीन दिवसीय धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन आयोजित करने में सफल हो गये.               आज शुक्रवार 24 नवंबर से बक्सर धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन शुरू हुआ.सम्मेलन कमिटी के सदस्यों में बक्सर धर्मप्रांत के पुरोहित फादर भास्कर बोज्जा ने कहा कि आज धर्मप्रांतीय आध्यात्मिक सम्मेलन का प्रथम दिन है.पहले दिन लगभग 450 लोग उपस्थित हुए.आध्यात्मिक दृढ़ता प्रदान करने झारखंड राज्य में स्थित दिव्य केंद्र, हज़ारीबाग़ से फादर सेबेस्टियन, वीसीए फादर डेवेसी,वीसी और सिस्टर रेश्मी आये हैं.   यह कहा गया कि यह सम्मेलन बक्सर के बिशप जेम्स शेखर के आशीर्वाद से शुरू हुआ. इसमें बक्सर के सभी पुरोहित उपस्थित थे. फादर थोमस,फादर जेम्स अम्माकट्ट, फादर आनंद, फादर अमलान,फादर मु...

ठंड को देखते हुए पर्याप्त कंबल और ट्रैक सूट की व्यवस्था कराने का निर्देश

चित्र
पर्यवेक्षण गृह में बच्चों को घर जैसा माहौल, प्यार और स्नेह दें: जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण ठंड को देखते हुए पर्याप्त कंबल और ट्रैक सूट की व्यवस्था कराने का निर्देश बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय-सह-अध्ययन कक्ष, चिकित्सा कक्ष, भंडार कक्ष, आवासन कक्ष, परिवीक्षा अधिकारी-सह-परामर्श कक्ष का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।             निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह के बच्चों से खानपान, आवासन, पठन-पाठन आदि को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने बच्चों से कहा कि पर्यवेक्षण गृह में कोई परेशानी हो तो बताएं। बच्चों ने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है।             जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यवेक्षण गृह में बच्चों को घर जैसा माहौल, प्यार और स्नेह दें। इनके स्वास्थ्य एवं सेहत के प्रति सचेत रहे। बच्चों को ससमय पौष्टिक ...

कुर्जी पल्ली के समस्त निवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित

चित्र
  कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर ने ईसाई धर्मरीति के अनुसार प्रार्थना की कुर्जी पल्ली के समस्त निवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित खाजपुरा पटना में शांतियज्ञ एवं शांतिभोज तीन बजे से  पटना.इन दिनों दीघा विधान सभा के विधायक डॉ संजीव चौरसिया मातृ शोक में है.सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद जी की धर्मपत्नी और दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया जी की मां कमला देवी जी थी.उनका निधन 09 नवंबर को हो गया था.वे 83 साल 01 माह 15 दिन जीर्वित रही.      आज विधायक जी के आवास आर्य भवन, खाजपुरा पटना में जाकर कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर ने ईसाई धर्मरीति के अनुसार प्रार्थना और माता जी की तस्वीर पर पवित्र जल का छिड़काव किया.प्रभु सर्वेश्रर से उनकी आत्मा को शांति देने और जन्नत में भेजने का निवेदन किया.इसके साथ कुर्जी पल्ली के समस्त निवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किये. मौके पर विधायक डॉ संजीव चौरसिया, बीजेपी के नेता राजन क्लेमेंट साह आदि लोग उपस्थित थे. मालूम हो कि विधायक जी के पिताश्री श्री गंगा प्रसाद जी सिक्किम के पू...