शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

कुर्जी पल्ली के समस्त निवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित

 


कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर ने ईसाई धर्मरीति के अनुसार प्रार्थना की

कुर्जी पल्ली के समस्त निवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित

खाजपुरा पटना में शांतियज्ञ एवं शांतिभोज तीन बजे से 

पटना.इन दिनों दीघा विधान सभा के विधायक डॉ संजीव चौरसिया मातृ शोक में है.सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद जी की धर्मपत्नी और दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया जी की मां कमला देवी जी थी.उनका निधन 09 नवंबर को हो गया था.वे 83 साल 01 माह 15 दिन जीर्वित रही.

     आज विधायक जी के आवास आर्य भवन, खाजपुरा पटना में जाकर कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर सेल्विन जेवियर ने ईसाई धर्मरीति के अनुसार प्रार्थना और माता जी की तस्वीर पर पवित्र जल का छिड़काव किया.प्रभु सर्वेश्रर से उनकी आत्मा को शांति देने और जन्नत में भेजने का निवेदन किया.इसके साथ कुर्जी पल्ली के समस्त निवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किये. मौके पर विधायक डॉ संजीव चौरसिया, बीजेपी के नेता राजन क्लेमेंट साह आदि लोग उपस्थित थे. मालूम हो कि विधायक जी के पिताश्री श्री गंगा प्रसाद जी सिक्किम के पूर्व राज्यपाल है.

दीघा विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने अनुरोध किया है कि दिवगंत आत्मा की शांति व सद्गगति के लिए 24 नवंबर 2023 (शुक्रवार) को आर्य भवन, खाजपुरा पटना में शांतियज्ञ एवं शांतिभोज तीन बजे से होना है.समय तआप पधारने की कृपा करें।

       सर्वश्री जमुना प्रसाद, विनय कुमार, अरुण कुमार, राजेश कुमार, संजीव चौरसिया (दीघा विधायक),उमेश कुमार (आईपीएस), दीपक चौरसिया,राजीव कुमार,अमित प्रकाश, मनीष कुमार, विकास कुमार,विवेक कुमार, राहुल, राघव, ऋषम, सोनू,ओंकार एवं समस्त शोकाकुल परिवार ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अनुगृहीत करें.


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...