शुक्रवार, 24 नवंबर 2023

ठंड को देखते हुए पर्याप्त कंबल और ट्रैक सूट की व्यवस्था कराने का निर्देश

पर्यवेक्षण गृह में बच्चों को घर जैसा माहौल, प्यार और स्नेह दें: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह का किया निरीक्षण

ठंड को देखते हुए पर्याप्त कंबल और ट्रैक सूट की व्यवस्था कराने का निर्देश

बेतिया। पश्चिम चंपारण जिला के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय-सह-अध्ययन कक्ष, चिकित्सा कक्ष, भंडार कक्ष, आवासन कक्ष, परिवीक्षा अधिकारी-सह-परामर्श कक्ष का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

            निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण गृह के बच्चों से खानपान, आवासन, पठन-पाठन आदि को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने बच्चों से कहा कि पर्यवेक्षण गृह में कोई परेशानी हो तो बताएं। बच्चों ने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

            जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यवेक्षण गृह में बच्चों को घर जैसा माहौल, प्यार और स्नेह दें। इनके स्वास्थ्य एवं सेहत के प्रति सचेत रहे। बच्चों को ससमय पौष्टिक एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि इनके विकास एवं कल्याण हेतु हमेशा प्रयासरत रहना है।

                  उन्होंने निर्देश दिया कि पर्यवेक्षण गृह में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। ठंड को देखते हुए बच्चों को पर्याप्त कंबल और ट्रैक सूट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इनके पठन-पाठन को लेकर भी संवेदनशील रहें और कॉपी-किताब आदि मुहैया करायी जाय।

         इस अवसर पर एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, एएसडीएम, बेतिया, श्री अनिल कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती बेबी कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी, श्री सुजीत बरनवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post