संदेश

अक्टूबर 15, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वाहन नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित की जाए

चित्र
    पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने जिला उत्पाद कार्यालय, मोतिहारी का किया निरीक्षण.मालखाना निरीक्षण के क्रम में सीसीटीवी कैमरे, मालखाना संधारण पंजी, जब्त शराब एवं नशीले पदार्थों को उन्होंने स्वयं देखा   मोतिहारी.उत्पाद अधीक्षक को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शराब विनष्टीकरण अविलंब रूप से करना सुनिश्चित करें, साथ ही शेष विनष्टीकरण  के लिए प्रस्ताव शीघ्र भेजना सुनिश्चित करें.उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वाहन नीलामी की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों के ठहरने के लिए बैरक /शेड का निर्माण सुनिश्चित किया जाए.जिला उत्पाद कार्यालय की साफ सफाई, स्वीपर की व्यवस्था के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, उत्पाद अधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. आलोक कुमार

उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ

चित्र
  बेतिया.लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान-द्वितीय चरण अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुआ. उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार एवं अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह सिंह द्वारा किया गया.इस अवसर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान सेकंड फेज अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन अत्यंत ही महत्वपूर्ण कार्य है.इसके लिए पंचायत के सभी माननीय जनप्रतिनिधिगणों के उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं एवं अधिकारीगण अच्छे तरीके से प्रशिक्षण को प्राप्त करें ताकि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को सफलतापूर्वक पंचायतों में कार्यान्वित कराया जा सके. उन्होंने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रथम चरण में सभी को शौचालय की सुलभता उपलब्ध कराते हुए ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त किया गया.अब...

20 एवं 21 अक्टूबर को डीआरसीसी में जॉब कैंप का आयोजन

चित्र
  20 एवं 21 अक्टूबर को डीआरसीसी में जॉब  कैंप   का आयोजन 280 रिक्त पदों के लिए युवाओं को नौकरी देगी लिमिटेड कंपनियां बेतिया. श्रम संसाधन विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) के प्रांगण में दिनांक-20 एवं 21 अक्टूबर को जॉब  कैंप   का आयोजन किया गया है. उक्त तिथि को इच्छुक युवा जॉब  कैंप  में पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक नियोजक से जॉब कैंप के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं. जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री अंकित राज ने बताया कि जॉब  कैंप    में डेस्टस प्रा0 लि0 (फॉर नापिनो ऑटो एंड इलेक्ट्रॉनिक्स लि0) एवं डेस्टस प्रा0 लि0 (फॉर मिंडा इंडस्ट्रीज लि0) कंपनियां भाग ले रही है. ये कंपनियां जॉब कैम्प के माध्यम से 280 एनएपीएस/फ्लेक्सी आईटीआई तथा ट्रेनी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेगी. अभ्यर्थियों को भिवाड़ी (राजस्थान) तथा सोनीपत (हरियाणा) में कार्य करना होगा. उन्होंने जिले के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि उक्त जॉब कैंप से लाभ प्रा...