यात्रा को सफल बनाने के लिए विभाग जल्द प्रदेश की बैठक करेगी
पटना .राहुल गांधी जी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘बिहार के सात जिलों से होकर गुजरेगी. पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ गौतम कुमार ने यह जानकारी दी है कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए विभाग जल्द प्रदेश की बैठक करेगी.इसके लिए पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के बिहार प्रभारी राजकिशोर बारीक जी जल्द बिहार आ रहे हैं, जिसमे यात्रा को सफल बनाने की दिशा में विभाग के तरफ से रूप रेखा तय की जाएगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा शुरू करने वाले हैं. राहुल गांधी अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ 14 जनवरी से शुरू करने जा रहे हैं. इस बार राहुल गांधी की यात्रा बिहार भी आएगी. मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की यह यात्रा बिहार के सात जिलों से होकर गुजरेगी. किशनगंज, पूर्णिया, अररिया,भागलपुर,औरंगाबाद,रोहतास और बक्सर.इस दौरान में बिहार में 425 किमी की यात्रा होगी. बिहार में करीब चार दिनों तक राहुल गांधी रुकेंगे. इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और इसकी तैयारी में जुट गए हैं. राहुल गांधी एक बार फिर यात्रा पर निकलने वाले हैं. 14 जनवरी से शुरू ...