संदेश

अप्रैल 30, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नफरत और झूठ का कोई वजूद नहीं होता, कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर नफरत के खिलाफ लड़ेंःतुषार गांधी

चित्र
  वर्तमान दौर में युवाओं तक महात्मा गांधी के विचारों को  पहुँचाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि : तुषार गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के आवाज को बुलंद करना होगा:तुषार गांधी नफरत और झूठ का कोई वजूद नहीं होता, कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर नफरत के खिलाफ लड़ेंःतुषार गांधी पटना. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को वर्तमान दौर में युवा पीढ़ी तक पहुंचाना ही उस महान विभूति के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित संगोष्ठी “वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में गाँधी की प्रासंगिकता” पर बोलते हुए  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने कही.  उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में देश बेहद नाजुक राजनीतिक दौर से गुजर रहा है जहां कुछ अति उत्साही राजनीतिक विचारधारा के लोग परस्पर विपरीत विचारों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ना चाहते हैं. ऐसे में गांधीवादी विचारधारा को पुष्ट करने की जरूरत है और नफरत व डर के माहौल को खत्म कर सामाजिक सामंजस्यता स्थापित करने की आवश्यकता है.  ...