संदेश

नवंबर 2, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

3 नवम्बर को चुनाव

चित्र
 गोपालगंज.बिहार में गोपालगंज और मोकामा में उपचुनाव हो रहा है. मंगलवार को शाम 6 बजे से शोर थम गया.इसके बाद न तो कोई सभा की जा सकती है और न ही जुलूस निकाला जा सकता है.यहां 3 नवम्बर को चुनाव होगा.     दरअसल बिहार में दो जगह गोपालगंज व मोकामा में उपचुनाव हो रहे है तीन नवम्बर को मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी.जिसको लेकर प्रचार की आज यानी 1 नवंबर को अंतिम तारीख निर्धारित की गई है.आज शाम 6 बजे के बाद किसी तरह के भी चुनावी प्रचार-प्रसार पर रोक लगाई गई है.चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-राजद समेत विभिन्न पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी. अन्तिम दिन प्रचार प्रसार कर नेताओ द्वारा मतदाताओं से तीन नवम्बर को अपने पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है फिलहाल 6 नवंबर को होने वाले मतगणना में ही साफ हो पायेगा की जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुनकर विधान सभा मे भेजा है.                         इस बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने यह तल्ख टिप्पणी की है कि राष्ट्रीय जनता दल का चरित्र कुत्ते की पूंछ की तरह ...

विश्वविद्यालय शिक्षकों की बहाली में पारदर्शिता की गारंटी करे सरकार

चित्र
                         विश्वविद्यालय शिक्षकों की बहाली में पारदर्शिता की गारंटी करे सरकार पटना. भाकपा- माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि विश्वविद्यालय शिक्षकों की हो रही बहाली में बिहार सरकार को पारदर्शिता की गारंटी करनी चाहिए. हिंदी विषय के लिए साक्षात्कार की प्रकाशित सूची को लेकर अभ्यर्थियों में गहरा आक्रोश है क्योंकि किस अभ्यर्थी को कितना अंक प्राप्त हुआ यह सूचना सार्वजनिक नहीं की गई है. इसके कारण कई प्रकार के संदेह पैदा हो रहे हैं. जिस तरह अतिथि शिक्षकों की बहाली में पारदर्शिता अपनाई गई, स्थायी बहाली में भी सरकार और आयोग पारदर्शिता की गारंटी करे और सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक को सार्वजनिक करे. जिन अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया जा रहा है उसके कारणों को स्पष्ट करे. अभ्यर्थी शिक्षण अनुभव और पब्लिकेशन को लेकर गंभीर सवाल उठा रहे हैं. इसका निदान होना चाहिए.हमारी मांग है कि तब तक इस इंटरव्यू को स्थगित किया जाना चाहिए.            दयानंद द्विवेदी का कहना है कि विश्वविद्यालय के किस...