शनिवार, 21 मई 2022

दोन क्षेत्र के 500 परिवारों को नाबार्ड के तहत 03 करोड़ 34 लाख रुपये की योजना से किया जाएगा लाभान्वित

* दोन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन कृतसंकल्पित : जिलाधिकारी


बेतिया.सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभुकों को समयबद्ध तरीके से आसानी से दिलाने के लिए किया जा रहा है मिशन मोड में कार्य.दोन क्षेत्र के 500 परिवारों को नाबार्ड के तहत 03 करोड़ 34 लाख रुपये की योजना से किया जाएगा लाभान्वित.पीपल और अमरूद के पौधे का जिलाधिकारी ने किया रोपण, टीबी को हराने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर किये सिग्नेचर.

सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय जनता को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने, स्थानीय स्तर पर प्रशासन की सभी इकाईयों के माध्यम से सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाने एवं जन शिकायतों को दूर करने के लिए आज दिनांक 21.05.2022 को बगहा अनुमंडल अंतर्गत रामनगर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज बनकटवा करमहिया के पंचायत सरकार भवन, शेरवा दोन में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विकास शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.इस शिविर के माध्यम से 02 ग्राम पंचायत राज बनकटवा करमहिया एवं नौरंगिया दोन के सैकड़ों निवासियों को लाभ पहुँचाया गया.

ग्रामीण विकास शिविर में स्वास्थ्य के 150, कृषि के 78, पशुपालन के 117, मनरेगा के 28, पेंशन बायोमेट्रिक के 20 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया.

जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया, श्री कुंदन कुमार द्वारा फीता काटकर ग्रामीण विकास शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया. तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, जीविका, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों का मुआयना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों, कर्मियों एवं लाभुकों से विभिन्न योजनाओं आदि की जानकारी ली गयी.

इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा 250 लाभुकों के बीच राशन कार्ड, 03 लाभुकों के बीच ट्राई साइकिल एवं दर्जनों व्यक्तियों के बीच दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. इस दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को जिलाधिकारी ने सुना और समस्याओं का निष्पादन कराया.साथ ही पीपल और अमरूद के पौधे का जिलाधिकारी ने रोपण भी किया और टीबी को हराने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान पर अपना सिग्नेचर भी किया.

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में प्राकृतिक छटाओं के बीच ग्रामीण विकास शिविर का आयोजन किया गया है. इस शिविर के आयोजन में सभी अधिकारी, एसएसबी आदि ने बेहतर कार्य किया है, यह काबिले तारीफ है। एसडीएम, बगहा द्वारा लगातार इस क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि इस तरह के सफल शिविर का आयोजन आगे भी निर्धारित समय पर किया जाए ताकि दोन क्षेत्र की तस्वीर को बदला जा सके.

उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभुकों को समयबद्ध तरीके से आसानी से मिल जाया करे, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है.आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विकास शिविर इसका उदाहरण है.ऐसे कई शिविर लगाकर यहाँ के सभी लाभुकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है.

जिलाधिकारी ने कहा कि यहाँ के लोगों के जीविकोपार्जन के स्कोप को बढ़ाने के लिए तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है.सभी की जिन्दगी कैसे बेहतर हो, इस दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों की ऑंखों में बड़े सपने हो और वे निरंतर आगे बढ़ते रहे. दोन क्षेत्र की बेहतरी के लिए, आने वाली पीढ़ियों के लिए हम सभी को संकल्प लेकर मिलजुल कर कार्य करना होगा.

उन्होंने कहा कि उक्त दोनों पंचायत अंतर्गत दोन क्षेत्र के 500 परिवारों को नाबार्ड के तहत 03 करोड़ 34 लाख रुपये की योजना से लाभान्वित किया जाएगा.इसके तहत आम का बगान, नींबू, मधुमख्खी, मशरूम का उत्पादन कराया जाना है.उन्होंने कहा कि इसके साथ ही एक बड़ा हनी प्रोसेसिंग प्लांट और लेमन जूस प्रोसेसिंग प्लांट का अधिष्ठापन सहित पोल्ट्री आदि मुहैया कराया जाना है.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री किरण कुमार गोरख जाधव, समादेष्टा, एसएसबी, श्री पंकज डंगवाल, अपर समाहर्ता, श्री नंदकिशोर साह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, श्री दीपक कुमार मिश्रा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

आलोक कुमार  

मुआवजा का भुगतान तेजी से करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

 * जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न सड़क परियोजनाओं को लेकर भू-अर्जन की बैठक.विशेष कैंप लगाकर भूधारी रैयतों को एलपीसी निर्गत करने तथा मुआवजा का भुगतान तेजी से करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश


नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने शुक्रवार की देर शाम को जिला में विभिन्न महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए किए जा रहे भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक की.बैठक में मुख्य रूप से हिलसा पूर्वी बाईपास, नूरसराय बाईपास, तेलमर-नरसंडा-सालेपुर पथ, इस्लामपुर बाईपास एवं नूरसराय- सिलाव पथ परियोजना के भू-अर्जन कार्यों की मौजावार समीक्षा की.

 

हिलसा पूर्वी बाईपास में मई, हिलसा, इंदौत, कामता, मोमिनपुर एवं मियांबिगहा मौजे की कुल 47.2445 एकड़ भूमि अर्जित की जा रही है. इसमें से लगभग 19 एकड़ भूमि का मुआवजा भुगतान संबंधित एवार्डी को किया जा चुका है. कुल 456 अवार्डी में से 220 अवार्डी को मुआवजे का भुगतान हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष अवार्डी के एलपीसी निर्गत करने तथा मुआवजे का भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया.


नूरसराय बाईपास पथ के लिए नोनौरा, चकचंडासी एवं अँधना मौजे में 18.69 एकड़ भूमि अर्जित की जा रही है. इसमें से लगभग 7 एकड़ भूमि का मुआवजा संबंधित रैयत को दिया जा चुका है. कुल 144  अवार्डी   में से 55  अवार्डी   को मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है. जिलाधिकारी ने शेष सभी अवार्डी   के एलपीसी निर्गत करने तथा मुआवजे का भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया.


तेलमर-नरसंडा-सालेपुर पथ परियोजना के तहत कुल 11 मोजे के लगभग 114 एकड़ भूमि का अर्जन किया जाना है.इस परियोजना के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया के तहत समाचार पत्रों के माध्यम से अधिघोषणा का प्रकाशन किया गया है. जिलाधिकारी ने आगे की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने का निर्देश जिला भू अर्जन पदाधिकारी को दिया.


इस्लामपुर बाईपास के निर्माण के लिए बररडीह, इस्लामपुर, धमौली एवं इचहोस मौजे के लगभग 47 एकड़ भूमि का अर्जन किया जा रहा है। जिसमें से लगभग 9 एकड़ भूमि का मुआवजा संबंधित रैयतों को भुगतान किया गया है. कुल 415  अवार्डी   में से 70  अवार्डी   को भुगतान किया जा चुका है. जिलाधिकारी ने शेष  अवार्डी  के एलपीसी निर्गत करने तथा भुगतान को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया.


 इसी प्रकार नूरसराय-सिलाव पथ वाया-बेगमपुर के निर्माण के लिए कुल 16 मौजा की लगभग 119 एकड़ भूमि का अर्जन किया जा रहा है. जिसमें से लगभग 45 एकड़ भूमि का मुआवजा संबंधित रैयत को भुगतान किया जा चुका है.कुछ मौजे में नक्शा से संबंधित तकनीकी समस्या को लेकर विलंब हुआ है, जिसका तेजी से निवारण करने का निर्देश दिया गया.


 जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि इन सभी महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए  भू-अर्जन की प्रक्रिया को उच्च प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा करें। इसके लिए एलपीसी निर्गत करने तथा मुआवजा भुगतान के लिए सभी जगहों पर विशेष शिविर का आयोजन कर कार्रवाई सुनिश्चित करें.बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, संबंधित कार्यकारी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार 

बाढ़ पूर्व कटाव निरोधी कार्यों को लेकर अभियंताओं को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

 * जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण के मुख्य अभियंता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ रहुई प्रखंड में विभिन्न तटबन्धध्बांध का किया निरीक्षण.बाढ़ पूर्व कटाव निरोधी कार्यों को लेकर अभियंताओं को दिया आवश्यक दिशा  निर्देश

नालंदा. इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर राहुल प्रखंड में विभिन्न स्थानों पर तटबंध एवं बांध का निरीक्षण किया.इस क्रम में उनके द्वारा दुलचंदपुर के पास पंचाने नदी पर तटबंध मरम्मती/ सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया.बाढ़ नियंत्रण के अभियंता को दोनों तटबंध के तरफ सैंडबैग एवं कटाव निरोधी कार्य से संबंधित अन्य आवश्यक सामग्रियों का भंडारण सुनिश्चित रखने को कहा गया.

जिलाधिकारी द्वारा सोसन्दी के पास जमींदारी बांध के क्षतिग्रस्त सुईस गेट के स्थल का भी निरीक्षण किया गया. अभियंताओं द्वारा बताया गया कि फिलहाल आने वाले बरसात से पूर्व कम समय रहने के कारण इसका पुनर्निर्माण संभव नहीं हो सकेगा. तत्काल इससे बंद कराया जाएगा जिसे आवश्यकता पड़ने पर खोला भी जा सकेगा.जिलाधिकारी ने इस बरसात के बाद इस स्थल पर नए सुईस गेट का निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश बाढ़ नियंत्रण के अभियंता को दिया.


निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की तथा उनके पूर्व के बाढ़ से सम्बंधित अनुभवों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने  कहा कि कुछ कार्य स्थाई रूप से बरसात से पहले संभव नहीं हो सकेगा, जिसे बरसात के बाद निस्संदेह कराया जाएगा. वर्तमान में कटाव निरोधी कार्यों के लिए बाढ़ नियंत्रण के अभियंतागण को सभी पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा.

निरीक्षण के क्रम में बाढ़ नियंत्रण/जल संसाधन के मुख्य अभियंता श्री सफदर आलम, अधीक्षण अभियंता श्री भोला शरण, कार्यपालक अभियंता सतीश प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, जिला आपदा शाखा प्रभारी, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

आलोक कुमार 

सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज का प्रारूप बनाया


पटना.आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी जी की 31 वीं पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) मनाई गई.वहीं  प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह की 79वीं जयंती भी मनाई गई.दोनों समारोह की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने की.

इस अवसर पर डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिये एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए अपनी कुर्बानी दी.उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना एवं संचार-क्रांति की शुरुआत की. सत्ता के विकेन्द्रीकरण के लिये पंचायती राज का प्रारूप बनाया जो बाद में पूर्व प्रधानमंत्री पी0वी0 नरसिम्हा राव के कार्यकाल में पंचायती राज संविधान संशोधन बिल के रूप में आया और आज सारे देश में यह पंचायती राज कायम है जिसमें महिलाओं के लिये एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान है.उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक-से-अधिक शामिल करने के लिये उन्होंने मताधिकार की उम्र सीमा 18 वर्ष करायी.डा0 झा ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र देश के नव निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को बार-बार नमन करती है। इस अवसर पर सदाकत आश्रम स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर नेताओं ने माल्यार्पण किया.पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व0


राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज दीघा के बांस कोठी गेट नं0-93 के पास ओम प्रकाश कॉम्प्लेक्स में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने की.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि सदानन्द बाबू कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता थे. कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंत्री के रूप में उल्लेखनीय कार्य किये उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. स्व0 राजीव गांधी जी के माल्यार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा,


प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, सदस्यता अभियान के प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, कृपानाथ पाठक, ब्रजेश पाण्डेय, प्रवक्ता जया मिश्र, पूर्व विधायक हरखू झा, लाल बाबू लाल, भावना झा, अर्जुन मंडल, विनय वर्मा, डा0 अजय कुमार सिंह, मुन्ना शाही, कुमार आशीष, राजेश कुमार सिन्हा, अरविन्द लाल रजक, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशि कांत तिवारी, विनोद कुमार पाठक, शशि रंजन, अखिलेश्वर सिंह, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र चौधरी, सुधा मिश्रा, उदय शंकर पटेल, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, अमरेन्द्र सिंह, प्रद्युम्न कुमार, मृणाल अनामय, संजय कुमार पाण्डेय, निरंजन कुमार, रामनरेश चौधरी, वसी अख्तर, मो0 शाहनवाज, अनोखा सिंह, रीता सिंह, अखिलेश कुमार पासवान,सत्येन्द्र कुमार सिंह, मो0 हसीब खां, संजय कुमार पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह, सुनील कुमार सिंह, निधि पाण्डे, विमलेश तिवारी, राजीव सिन्हा, सुदय शर्मा, किशोर कुमार,राकेश कुमार मुन्ना, प्रमोद राय उपस्थित थे.  


आलोक कुमार  

अंधविश्वास के मामलों में नींबू का उपयोग करते

 

 पटना.पहली बार नींबू राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया था.इसका कारण था कि नींबू के आसमान छूते भाव. थोक में भी नींबू के दाम 150 से 250 रुपए किलो देश की अलग अलग मंडी में बने हुए थे। कारण बताया जा रहा था कि इस बार नींबू का उत्पादन देश में कम है. इस कारण फुटकर में नींबू के दाम तो 250 से 500 रुपए किलो तक देखे गये. एक नींबू 7 से 15 रुपए का हो गया. गर्मी के इस मौसम में नींबू के दामों में इस तेजी ने लोगों की शिकंजी का मजा बिगाड़ दिया. गली-ठेले में मिलने वाला एक गिलास नींबू पानी अब कोको-कोला से भी महंगा बिका.इसकी परवाह किये बिना ही अंधविश्वासी खेल में नींबू का प्रयोग हो रहा है.आज शनिवार को एक व्यक्ति अंधविश्वासी धंधा करते देखा गया.एक नींबू,एक लहसुन और सात मिर्च को काले धागे की माला बनाकर सात रू. में बेचते देखा गया.

हिन्दू धर्म में कई लोग आस्था और अंधविश्वास के मामलों में नींबू का उपयोग करते है. जैसे तांत्रिक कर्म, ठोंग विद्या, तंत्र-मंत्र विद्या आदि में उपयोग किया जाता है. लेकिन हम यहां सिर्फ सात्विक उपयोगों की बात करेंगे.नींबू पानी वर्तमान समय में एक देशी कोल्ड्रिंक है.यह प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर पेय पदार्थ है.

चिकित्सकों की मानें तो स्वास्थ्य की दृष्टि से नींबू बहुत ही लाभदायक होता है. नींबू विटामिन सी का बेहतर स्त्रोत है.साथ ही, इसमें विभिन्न विटामिन जैसे थियामिन, रिबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की मात्रा भी मौजूद रहती है.लेकिन अगर चमत्कारिक बातों की बात करें तो यह संकट के समय में भी आपके साथ खड़ा रहता है.


नींबू के 10 चमत्कारिक फायदे

1- बुरी नजर से बचने के लिए है नींबू

अक्सर हम-आप घर और दुकान के सामने हरी मिर्च के साथ एक नींबू टांग देते है.कहते है नींबू का खट्टा और मिर्च का तीखा स्वाद बुरी नजर वाले व्यक्ति की एकाग्रता भंग कर देता है.


2- वास्तु दोष से बचाए नींबू

कहते है जिस घर में नींबू का पेड़ होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय नहीं हो पाती है. नींबू के वृक्ष के आसपास का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहता है. नींबू का पेड़ घर के वास्तुदोष को दूर कर देता है.


3- सफलता में काम आए नींबू

कड़ी मेहनत के बाद भी अगर सफलता नहीं मिल रही है तो किसी हनुमान मंदिर में जाए. उस दौरान अपने साथ एक नींबू और 4 लौंग लिए रहे. नींबू में लौंग लगाने के बाद चालीसा का पाठ करें. इस कार्य के बाद सफलता की संभावना बढ़ जाएंगी.


4- नींबू से उतारे बुरी नजर

कहते है कि यदि किसी बच्चे को या फिर बड़े इंसान को बुरी नजर लग जाए तो उसके सिर के उपर से पैर तक सात बार नींबू उतारे। इसके बाद नींबू के चार टुकड़े कर सूनसान स्थान पर फेंक दे। मुड़कर देखें बस नहीं.


5- व्यापार लाभ में करें नींबू का इस्तेमाल

अगर व्यापार अच्छे से नहीं चल रहा तो एक नींबू लेकर दुकान या संस्थान की चारों दीवारों पर स्पर्श कराएं.फिर नींबू के चार टुकड़ें कर चारों दिशाओं में फेंक दे.इससे दुकान की नेगेटिव एनर्जी नष्ट हो जाएगी.


6- नींबू से चमकाएं भाग्य

भाग्य चमकाने के लिए एक नींबू का टुकड़ा ले और उसको अपने सिर से ऊपर तक सात बार उतार कर उसके दो टुकड़ें कर दे. फिर बाएं हाथ का टुकड़ा दाई ओर और दाएं हाथ का टुकड़ा बाई तरफ फेंक दे.


7- नौकरी पाने के लिए करें नींबू का जतन

एक नींबू में चार लौंग गाड़कर हनुमान मंदिर में पहुंचकर ‘श्री हनुमते नमः‘ मंत्र का 108 बार जाप करें. फिर जरूर आपका बिगड़ा हुआ काम बन जाएगा.कहते है कि हनुमान की पूजा से नौकरी के मार्ग खुलते है.


8- रोगों से मुक्ति दिलाए नींबू

कहते है कि अगर घर का बच्चा रोग ग्रस्त है और दवाईयां काम नहीं कर रही तो बड़े-बुजुर्गों से राय लेकर शनिवार को एक नींबू लेकर रोगी के सिर में 7 बार उल्टा घुमाएं. फिर काटकर दोनों दिशाओं की ओर फेंक दें.


9- संतान प्राप्ति में सहायक होता है नींबू

ज्योतिषाचार्य पंडित मोहनलाल द्विवेदी के अनुसार यह उपाय किसी विशेषज्ञ से पूछकर करें। कहाते है कि उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में नीबू की जड़ लाकर उसे गाय के दूध में मिलाकर निरूसंतान स्त्री को पिलाएं, उसे संतान की प्राप्ति होगी.


10- समृद्धि के द्वार खोले नींबू

कहते है कि समृद्धि के द्वार खोलने के लिए एक नींबू लें. किसी चौराहे पर जाकर उसे सात बार अपने ऊपर से उतार कर उसे दो भाग में काट लें.एक भाग पीछे की ओर फेंक दें और दूसरा आगे की ओर फेंक कर काम पर चले जाएं.


आलोक कुमार

शुक्रवार, 20 मई 2022

एसओ रॉड्रिक्स को बधाई



गोवा. गोवा विधानसभा में सावियो ओलिवर रॉड्रिक्स पराजित हो गये थे. इसके बाद भाजपा-गोवा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने सावियो ओलिवर रॉड्रिक्स को भाजपा प्रदेश का राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया है. बीजेपी गोवा के प्रवक्ता सावियो रॉड्रिक्स के साथ इस फ्री व्हीलिंग बातचीत में, उन्होंने ईसाइयों और बीजेपी, वर्तमान मुद्दों और पार्टी को समझने के लिए सभी को बीजेपी में शामिल होने के बारे में बात की.इस साक्षात्कार को याद न करें.

बता दें कि बिहार से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह गोवा में आरएसएस के बुलावा पर गोवा गये थे.वहां पर व्यापाक चुनाव प्रचार किये थे.वहां पर विधानसभा चुनाव के समय सावियो ओलिवर रॉड्रिक्स से संबंध स्थापित हुआ था.भाजपा प्रदेश का राज्य प्रवक्ता नियुक्त करने पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह और पटना महानगर के सचिव संजय पीटन ने एसओ रॉड्रिक्स को बधाई दी है.

आलोक कुमार

जिलाधिकारी द्वारा 15 मामले की सुनवाई की गई

 * बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 15 मामलों की की सुनवाई


* कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण


नालंदा.आज लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा 15 मामले की सुनवाई की गई.इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.

चंडी के परिवादी द्वारा निःशक्तता पेंशन की स्वीकृति  नहीं दिए जाने के संबंध में परिवाद दायर किया गया था. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा बताया गया कि परिवादी द्वारा समर्पित निःशक्तता प्रमाणपत्र गलत पाया गया है. इसमें परिवादी को जांच कराकर निः शक्तता प्रमाण पत्र सक्षम स्तर से बनवाने का आदेश दिया गया. निः शक्तता प्रमाण पत्र के आधार पर पात्र होने पर अविलंब पेंशन की स्वीकृति दी जाएगी.

नौगढ़, हिलसा के धनपत प्रसाद द्वारा परिवाद दायर किया गया कि जमाबंदी में छेड़छाड़ कर गलत जमाबंदी कायम कर दिया गया है. तत्कालीन कर्मचारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा यह कार्य किया गया था जिनके विरुद्ध पूर्व में ही कार्रवाई की गई है.परिवादी का जमाबंदी के रद्दीकरण के लिए अपर समाहर्ता के न्यायालय में वाद दायर करने का निर्देश दिया गया.

हिलसा के विकास आनंद एवं रूपेश सिंह मंटू द्वारा हिलसा नगर वार्ड संख्या 11 के किसानों के खेत तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के संबंध में परिवाद दायर किया गया. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल एकंगरसराय द्वारा बताया गया कि इसे कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है तथा अगली योजना में यह कार्य करा दिया जाएगा.

चंडी के नकुल सिंह द्वारा परिवादी के जमीन का रसीद किसी अन्य व्यक्ति के नाम से काट दिया जाने के संबंध में परिवाद दायर किया गया.इस संबंध में अपर समाहर्ता के न्यायालय में जमाबंदी रद्दीकरण के लिए वाद दायर करने का सुझाव दिया गया.

राजगीर के जगत सिंह द्वारा परिमार्जन में खाता, खेसरा एवं रकवा की प्रविष्टि को ठीक करने के संबंध में दायर परिवाद के आलोक में अंचलाधिकारी राजगीर को 2 दिनों के अंदर सभी प्रविष्टि को ठीक करने का आदेश दिया गया.अन्य मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार को शिकायत के निवारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.


आलोक कुमार

वर्ष 2019-20 के लिए जिला में लगभग 32 हजार लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गई

 

* मिशन 90 डेज के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को स्वीकृति से 90 दिनों के अंदर आवास निर्माण पूरा करने के लिए विशेष अभियान

* पदाधिकारीगण फील्ड विजिट कर लाभुकों को आवास निर्माण पूरा करने के लिए कर रहे हैं प्रेरित

*सभी पात्र लाभुकों को 30 मई तक द्वितीय किस्त एवं 15 जून तक तृतीय किस्त की राशि के अनिवार्य रूप से भुगतान का सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश


*सभी लाभुकों को किसी भी बिचौलिये के चक्कर में नहीं आने के लिए किया जा रहा जागरूक

*प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित किसी तरह की शिकायत हो तो जिला स्तर पर बनाये गए नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06112-232338 पर दर्ज कराएं शिकायत

नालंदा.प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2019-20 के लिए जिला में लगभग 32 हजार लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गई है.स्वीकृति प्राप्त सभी लाभुकों के आवास का निर्माण कार्य 90 दिनों के अंतर्गत पूरा कराने के उद्देश्य से जिला में मिशन 90 डेज के रूप में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पदाधिकारीगण नियमित रूप से स्थल भ्रमण कर लाभुकों को आवास निर्माण के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं.


सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सभी पात्र लाभुकों को 30 मई तक द्वितीय किस्त तथा 15 जून तक तृतीय किस्त की राशि अनिवार्य रूप से भुगतान करने का निर्देश दिया गया है.सभी लाभुकों को बैठक एवं फील्ड विजिट के माध्यम से निरंतर जागरूक किया जा रहा है कि वह किस्त की राशि के भुगतान के लिए किसी भी बिचैलिया के चक्कर में ना पड़े.उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत हो तो दूरभाष संख्या 06112 232338 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.


 इसी क्रम में गुरुवार को उप विकास आयुक्त ने एकंगरसराय प्रखंड के अंगारी पंचायत के विभिन्न लाभुकों के आवास निर्माण स्थल का भौतिक निरीक्षण किया तथा उन्हें जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया.इस क्रम में उप विकास आयुक्त ने एकंगरसराय प्रखंड कार्यालय में संबंधित पदाधिकारियों के साथ आवास निर्माण के प्रगति की समीक्षा बैठक की. प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी पात्र लाभुकों को 30 मई तक द्वितीय किस्त की राशि तथा 15 जून तक तृतीय किस्त की राशि का अनिवार्य रूप से भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.सभी पदाधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर स्वीकृति प्राप्त सभी लाभुकों का आवास निर्माण कार्य 90 दिनों के अंतर्गत पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.


आलोक कुमार


जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

 मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में राधाकृष्णन भवन, मोतिहारी में जनता दरबार का आयोजन किया गया.जनता दरबार में 89 आवेदन कर्ता के समस्याओं का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया गया.आपूर्ति, भूमि विवाद, पर्चा वितरण ,परिवहन , राजस्व, मद्य निषेध ,शिक्षा, नगर निगम, भू अर्जन, अतिक्रमण , आईसीडीएस ,पेंशन आदि विषय से संबंधित आवेदन  का शीघ्र निष्पादन के लिए जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.


उन्होंने कहा कि आवेदन कर्ता के समस्याओं को पूरी जवाबदेही के साथ सुनवाई करें.टालमटोल की नीति ना अपनाए.उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने अनुमंडल में जनता दरबार लगाकर स्थानीय स्तर पर लोगों के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों के समस्याओं का निष्पादन के लिए जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करें. साथ ही पूरी जवाबदेही के साथ संबंधित आवेदक के समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,जिला विकास शाखा पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी,  सभी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ,सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीओ आईसीडीएस,  विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा , सिविल सर्जन , जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार


0 वर्ष से पुराने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं

  

 

मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत गार्जियंस ऑफ चंपारण ' चंपारण के प्रहरी ' पुराने वृक्ष की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है.जिसके तहत 50 वर्ष से पुराने वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं.अभी तक 7900 पुराने वृक्षों की जियो टैगिंग की गई है एवं 17500 व्यक्तियों के द्वारा गार्जियंस ऑफ चंपारण एप के द्वारा ओनरशिप ली गई है.

जिला अंतर्गत 10500 पुराने वृक्षों के जियो टैगिंग एवं 100000 व्यक्तियों के द्वारा ओनरशिप का लक्ष्य रखा गया है.उक्त के संदर्भ में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले भर के संबंधित सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है.दिनांक 22 मई 2022 को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर गार्जियंस ऑफ चंपारण अभियान के तहत निम्न कार्य किए जाएंगे:-सभी पंचायत रोजगार सेवक दिनांक 20 मई 2022 से 22 मई 2022 तक पुराने वृक्षों के जियो टैगिंग एवं ओनरशिप प्रारंभ कर देंगे.सभी जीविका उत्प्रेरक दिनांक 21 मई 2022 से 22 मई 2022 तक अभियान चलाकर जीविका दीदियों के माध्यम से ओनरशिप कराएंगे.

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी होंगे वे कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका के साथ दिनांक 20 मई 2022 को बैठक करते हुए प्रति पंचायत कम से कम ढाई सौ व्यक्तियों के द्वारा ओनरशिप के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए अग्रेतर अनुश्रवण करेंगे.उक्त कार्य अभियान चलाकर पूर्वाहन 7ः00 बजे से प्रारंभ कर दिया जाएगा एवं सभी निरीक्षी पदाधिकारी प्रत्येक 2 घंटे पर की गई प्रगति अद्यतन प्रतिवेदन प्राप्त करेंगे.जिला स्तर पर श्री नवीन कुमार द्विवेदी कार्यक्रम पदाधिकारी, डीआरडीए मोतिहारी नियंत्रण कक्ष से अनुसरण करते हुए प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे.सभी अनुमंडल पदाधिकारी इस अभियान को अपने स्तर से भी अनुसरण करेंगे एवं जिलाधिकारी महोदय को प्रतिवेदित करेंगे.

 जिला स्तर पर उप विकास आयुक्त ,पूर्वी चंपारण , मोतिहारी , निदेशक डीआरडीए, मोतिहारी , डीपीओ मनरेगा एवं डीपीएम जीविका इस अभियान का अनुसरण करते हुए जिलाधिकारी महोदय को प्रतिवेदित करेंगे.

आलोक कुमार



विशेष शिविर में अवश्य भाग लें

 


 बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले से जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना अंतर्गत कागजीकरण/दस्तावेजीकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन 23-25 मई को निर्धारित किया गया है.जिला अल्पसंख्यक कार्यालय के समीप अवस्थित विशेष शिविर में निर्धारित तिथि को कागजीकरण/दस्तावेजीकरण होगा .योजना वर्ष 2019-20 एवं पूर्व के वर्षो के लिए जिला चयन समिति द्वारा चयनित आवेदक आवश्यक कागजातों के साथ विशेष शिविर में अवश्य भाग लें.

बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के अंतर्गत पारदर्शिता लाने एवं सामूहिक रूप से ऋण प्रदान के उद्देश्य से योजना वर्ष 2019-20 एवं पूर्व के वर्षो के लिए जिला चयन समिति द्वारा चयनित आवेदकों का विशेष शिविर लगाकर कागजी करण/दस्तावेजीकरण करने के लिए जिला मुख्यालय, बेतिया स्थित जिला अल्पसंख्यक कार्यालय के समीप विशेष शिविर का आयोजन दिनांक-23.05.2022 से दिनांक-25.05.2022 तक निर्धारित है.

सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, पश्चिम चम्पारण, श्री बैद्यनाथ प्रसाद द्वारा बताया गया कि 23-25 मई तक लगने वाले कागजी करण/दस्तावेजीकरण के लिए विशेष शिविर की तैयारी अंतिम चरण में है.शिविर को हर हाल में सफल बनाने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण के कर्मी तैयारी में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि चयनित आवेदकों को एसएमएस के माध्यम से निर्धारित अवधि में विशेष शिविर कार्यक्रम में भाग लेते हुए कागजीकरण एवं दस्तावेजीकरण कार्य को जानकारी दी जा रही है.

आकांक्षा पौल



एक एक्सपोर्ट सेल का गठन कराना सुनिश्चित किया जाय

 

बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले से सकारात्मक खबर आ रही है.खबर यह है कि स्टार्टअप जोन, चनपटिया के प्रोडक्ट्स की मांग मलेशिया, इंडोनेशिया, कतर और दुबई से होने लगी है.लाख में नहीं करोड़ों में स्टार्टअप जोन को ऑर्डर मिला.स्थिति यह है कि विदेशों के व्यापारियों ने कह दिया है कि स्टार्टअप जोन में जितना भी प्रोडक्शन होगा, वह सभी ले लेंगे.इस तरह से ऑर्डर मिलने के बाद स्टार्टअप जोन के उद्यमी  खासे उत्साहित हैं.वहीं दिल्ली टेक्सटाईल एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट ने भी मार्केटिंग करने की रुचि दिखाई है.इस बीच पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने उद्यमियों से बातचीत कर उत्पादन अधिक से अधिक करने पर बल दिया.

यूट्यूब पर स्टार्टअप जोन, चनपटिया के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलने के बाद मलेशिया, इंडोनेशिया, कतर और दुबई के टेक्सटाईल क्षेत्र के बड़े व्यापारियों ने स्टार्टअप जोन के उद्यमियों से संपर्क साधा और करोड़ों रुपये के साड़ी, लहंगा, शर्ट, टी-शर्ट, जैकेट, ट्रैक सूट आदि का ऑर्डर दे दिया है. उन्होंने यहाँ तक कहा है कि स्टार्टअप जोन में जितना भी प्रोडक्शन होगा, हम सभी ले लेंगे.

ऑर्डर मिलने के बाद स्टार्टअप जोन के उद्यमी खासे उत्साहित हैं और उक्त बातों की जानकारी देने के लिए आज जिलाधिकारी, पश्चिमी चंपारण से मिलने पहुंचे.उद्यमियों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके ही प्रयास से चनपटिया स्टार्टअप जोन की ख्याति विदेशों तक में पहुँच गयी है.

उद्यमियों ने बताया कि विदेशों से जितना ऑर्डर मिला है उतना प्रोडक्शन करने में और मशीन लगानी होगी. जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्टार्टअप जोन के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. मलेशिया, इंडोनेशिया, कतर और दुबई से इतने बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिलना प्रशंसनीय है.सभी उद्यमी खूब मेहनत करें, भरपूर प्रयास करें और डिमांड को पूरा करें.

इसी दरम्यान वाइस प्रेसिडेंट, दिल्ली टेक्सटाइल एसोसिएशन, श्री टंडन से भी दूरभाष पर जिलाधिकारी एवं उद्यमियों से वार्ता हुई. श्री टंडन ने चनपटिया स्टार्टअप जोन के प्रोडक्शन  की मार्केटिंग के लिए रुचि दिखाई है. उन्होंने चनपटिया स्टार्टअप जोन के उद्यमी, श्री ओमप्रकाश पटेल से विभिन्न प्रोडक्ट की रॉ-मटेरियल, प्रोडक्शन, रेट, क्वालिटी, ट्रांसपोर्ट आदि की विस्तृत जानकारी ली. उनके द्वारा प्रोडक्शन से संबंधित डिजिटल कैटलॉग की मांग भी की गई है. इसी क्रम में जिलाधिकारी ने वरीय उप समाहर्त्ता, श्री रवि प्रकाश को निर्देश दिया कि एक्सपोर्ट की बेहतर व्यवस्था एवं निगरानी के लिए अविलंब एक एक्सपोर्ट सेल का गठन कराना सुनिश्चित किया जाय. इस सेल में ऊर्जावान अधिकारियों एवं कर्मियों को शामिल किया जाए जो बेहतर तरीके से स्टार्टअप जोन चनपटिया से एक्सपोर्ट आदि का क्रियान्वयन कर सकें.

आकांक्षा पौल


ब्लड बैंक जमुई का रिकॉर्ड अब तक ऑनलाइन नहीं

 जमुई. आमजन की समस्याओं के प्रति जमुई स्वास्थ्य विभाग के विभागीय अधिकारी इस कदर उदासीन है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शिकायत के बाद भी ब्लड बैंक जमुई का रिकॉर्ड अब तक ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है. सामाजिक कार्यकर्ता सुमन सौरभ ने बताया कि इसकी शिकायत विभाग से 30 अप्रैल को ही की गई थी.वैसे इस गंभीर परेशानी से सम्बंधित खबर 7 मई को विभिन्न अखबारों ने प्रमुखता से भी प्रकाशित किया उसके बाद भी विभाग अब तक लापरवाह और उदासीन बना हुआ है.ई-रक्तकोष की स्थापना पर जहां आम लोग खुश थे यह सोचकर कि अब हमें ब्लड उपलब्धता को लेकर कोई गुमराह नहीं कर सकता.हम ब्लड उपलब्धता का खुद ऑनलाइन रिकॉर्ड देख लेंगे और जरुरत के मुताबिक हम इसका लाभ लेंगे. लेकिन इस समस्या को हल करना तो दूर अभी तक शिकायत के 25 दिन पश्चात विभागीय अधिकारी ने इसे गंभीरता से भी नहीं लिया. अब तो समस्या यह हो गई है कि स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले जमुई के युवा रक्तदान तो कर रहे है पर उन्हें स्वैच्छिक रक्तदान स्मार्ट डोनर कार्ड नहीं मिल पा रहा जिस कारण यदि भविष्य में खुद के लिए भी उन्हें ब्लड की  जरूरत होगी तो उन्हें ब्लड नहीं मिल पायेगा.

आकांक्षा पौल

29 मई को पारिवारिक दिवस मनाने का निश्चय

 

चुहड़ी.अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस हर साल 15 मई को मनाया जाता है.इस बार चुहड़ी पल्ली की स्थापना के 253 वें साल में यहां की पल्ली की कमिटी ने 29 मई को पारिवारिक दिवस मनाने का निश्चय किया है.  

बता दें अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1993 में संकल्प ए/आरईएस/47/237 के साथ घोषित किया गया था और यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा परिवारों को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाता है .      
बता दें कि पारिवारिक दिवस के अवसर पर 29 मई की शाम 05.30 से पवित्र मिस्सा होगा. पवित्र मिस्सा के उपरांत संध्या 07.00 बजे से प्रीतिभोज होगा.इस प्रीतिभोज का खर्च पल्ली के लोग उठा रहे  हैं.इस प्रीतिभोज का स्थल लोयला स्कूल है.यहां पैरिश के लोग उपस्थित होकर सामूहिक भोज का लुफ्त उठाएंगे.     

यह भी बता दें कि उत्तर बिहार में ईसाई धर्म के कई चर्च मौजूद हैं.उसमें चर्च ऑफ दी असम्पसन ऑफ दी बी व्ही एम भी है.यह बेतिया धर्मप्रांत की चुहड़ी पल्ली में स्थित है.चुहड़ी पल्ली के बारे में कहा जाता है कि यह कैथोलिक धर्म नेपाल में कैथोलिक धर्म से जुड़ा हुआ है.हिंदू राज्य में नेपाल के एकीकरण होने के बाद पृथ्वी नारायण शाह द्वारा कैथोलिक धर्म से जुड़े लोगों को ब्रिटिश जासूस समझने लगे. वहां से कैथोलिक प्रीस्ट और कई नेपाली ईसाई भारत के लिए रवाना हुए और 1769 में चुहड़ी में आकर बस गए.इस तरह 1769 में  चुहड़ी   मिशन की शुरुआत हो गयी. यहां 1934 में भूकंप आने के कारण पुराना चर्च  गिर गया था.तब जाकर 1959 में नया चर्च बना.इस चर्च का नाम है चर्च ऑफ दी असम्पसन ऑफ दी बी. व्ही. एम .यहां करीब 75 परिवार हैं और सदस्यों की संख्या 350.चुहड़ी पल्ली के पुरोहित फादर तोबियास टोप्पो हैं.  

आकांक्षा पौल

गुरुवार, 19 मई 2022

वाल्मीकिनगर से डिस्चार्ज पानी लेवल की जानकारी लगातार देने की व्यवस्था करें

 बेतिया.संभावित बाढ़ एवं कटाव के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में फ्लड फाईटिंग मेटेरियल का चिन्हित स्थलों पर भंडारण  करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिये हैं.उन्होंने कहा कि नेपाल के नारायण घाट एवं देव घाट से छोड़े जाने वाले पानी के लेवल की लगातार मॉनिटरिंग करना आवश्यक है.गंडक बराज, वाल्मीकिनगर से डिस्चार्ज पानी लेवल की जानकारी लगातार देने की व्यवस्था करें.संवेदनशील घाटों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिये हैं.

आसन्न बाढ़ एवं कटाव के मद्देनजर की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा की गयी.जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने के लिए सभी तैयारियां ससमय कर ली जाय ताकि विषम परिस्थिति में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अनुमंडलाधिकारी पिछले पांच वर्षों के फ्लड का स्टडी करें तथा भंडारण स्थल चिन्हित करें.उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में फ्लड फाईटिंग मेटेरियल का भंडारण सुनिश्चित करायें ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित गति से कार्रवाई की जा सके.उन्होंने कहा कि 25 मई तक फ्लड फाईटिंग मेटेरियल चिन्हित स्थलों पर पहुंच जानी चाहिए.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नेपाल के नारायण घाट एवं देव घाट से छोड़े जाने वाले पानी के लेवल की लगातार मॉनिटरिंग आवश्यक है. प्रॉपर तरीके से दिन-रात मॉनिटरिंग कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय. उन्होंने कहा कि नेपाल के उक्त घाटों से जो पानी छोड़ा जाता है उसकी सूचना त्वरित गति से प्रसारित किया जाय।.वाल्मीकिनगर गंडक बराज से भी कितना क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, इसकी भी सूचना तुरंत उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय.साथ ही मौसम विभाग द्वारा जारी वेदर, बारिश, वज्रपात, मैथमेटिकल मॉडलिंग आदि अपडेट का भी स्थानीय प्रिन्ट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित कराना सुनिश्चित किया जाय.आवश्यकतानुसार अधिकारियों एवं कर्मियों की संख्या बढ़ायी जाय.

उन्होंने कहा कि प्रत्येक अनुमंडल में संवेदनशील बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखनी है और सुरक्षात्मक कार्य कराना सुनिश्चित किया जाय.उन्होंने कहा कि जिन स्थलों पर प्रत्येक वर्ष बाढ़ एवं कटाव की स्थिति बनी रहती है वहां शरणस्थ्ली, कम्यूनिटी किचेन, पेयजल, शौचालय, पशु चारा, पशु चिकित्सा, मेडिकल कैम्प, ड्राई राशन पैकेट को पूर्व में ही स्टॉक करके रखा जाय. उक्त स्थलों पर फ्लेक्स एवं बैनर का अधिष्ठापन कराया जाय ताकि बाढ़ एवं कटाव प्रभावित व्यक्तियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े.

उन्होंने कहा कि अभी से ही बाढ़ से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों/परिवारों को पॉलीथिन शीट्स उपलब्ध करा दी जाय.उन्होंने कहा कि घाटों की प्रॉपर मॉनिटरिंग अत्यंत ही आवश्यक है.संवेदनशील घाटों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल को तैनात किया जाय तथा वहां विशेष निगरानी रखी जाय.नाव परिचालन में फ्लेक्स-बैनर लगाया जाय जिस पर निःशुल्क सेवा, भार क्षमता अंकित होनी चाहिए. किसी भी परिस्थिति में नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार नहीं हो, इसे सुनिश्चित किया जाय. साथ ही बाढ़ के दौरान नदियों से लकड़ियां एकत्रित करने के क्रम में दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है, इसलिए इस पर अंकुश लगाने की व्यवस्था की जाय.

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 31 मई तक हर हाल में जीआर लिस्ट अपडेट हो जाना चाहिए.उन्होंने कहा कि जीआर पोर्टल से प्रभावित की लिस्ट प्रिन्ट करा ली जाय और अच्छे तरीके से जांच-पड़ताल करा ली जाय. किसी भी परिस्थिति में वास्तविक बाढ़ पीड़ित वंचित नहीं रहें. पथ निर्माण से जुड़े कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति अविलंब कराना सुनिश्चित किया जाय ताकि संभावित बाढ़ आदि के मद्देनजर राहत सामग्री पहुंचाने में विलंब नहीं हो.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, श्री नंदकिशोर साह, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, श्री अनिल राय, सभी एसडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे.
                                   

आलोक कुमार    


3 अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास

* जिला में आज 44 अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास


नालंदा.देश की आजादी के 75 वें वर्षगांठ वर्ष में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जाना है.इसके तहत सार्वजनिक पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार/सार्वजनिक नए तालाबों का निर्माण किया जाना है.इस क्रम में आज जिला में 44 स्थानों पर अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.पूर्व में 3 अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का शिलान्यास विगत सप्ताह में किया गया था.                                    


आलोक कुमार     


एक फोन काॅल से आपकी पेयजल की समस्या दूर करने का प्रयास होगा:जिला पदाधिकारी


सीतामढ़ी.आप सीतामढ़ी जिले के निवासी हैं! पेयजल की समस्याओं से जूझ रहे हैं! तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप जिले के सरकारी चापाकल के बंद होने अथवा पेयजल समस्या की सूचना सीतामढ़ी जिला के पी0एच0ई0डी0 कंट्रोल रूम के नंबर 06226- 251818 पर सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक फोन करके सूचना दे सकते हैं.एक फोन काॅल से आपकी पेयजल की समस्या दूर करने का प्रयास होगा.                                          

इस जिले के जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के आदेशानुसार जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए चलंत मरम्मती दलों द्वारा प्रतिदिन 20 से 30 चापाकलों की मरम्मती कराया जा रहा है.अब तक जिला के कुल 1603 चापाकलो की मरम्मती कराकर चालू करा दिया गया है.किसी भी सरकारी चापाकल के बंद होने अथवा पेयजल समस्या की सूचना सीतामढ़ी जिला के पी0एच0ई0डी0 कंट्रोल रूम के नंबर 06226-251818 पर सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक फोन कर सूचना दिया जा सकता है. पेयजल से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर विभाग के कंट्रोल रूम अथवा टोल फ्री नंबर 18001231121 पर फोन कर जानकारी दी जा सकती है.                                        

आलोक कुमार                                        

प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बैठक

जिला पदाधिकारी द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया...                                      


सीतामढ़ी. इस जिले के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बैठक की गयी. 

बैठक में उन्होंने बाढ़ पूर्व तैयारी की स्थिति की जांच को लेकर सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि दो दिनों के अंदर अपने प्रखंड में जांच करें कि पिछले वर्ष की बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती की स्थिति, अंचल में उपलब्ध सरकारी नाव एवं उसकी मरम्मती की स्थिति, निजी नाव मालिकों के साथ एकरारनामा की स्थिति, मानव शरण स्थल एवं पशु शरण स्थल की भौतिक जांच एवं आवश्यक व्यवस्था (पेयजल,शौचालय, बिजली आदि की उपलब्धता), बाढ़ आपदा से बचाव हेतु प्रखंड स्तरीय माइक्रोप्लानिंग (शरण स्थली, सामुदायिक किचेन आदि) में मानव बल की प्रतिनियुक्ति एवं उनके वैक्सीनेशन की स्थिति, तटबंध  प्रहरी की उपलब्धता आदि का भौतिक सत्यापन कर दो दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराये.


इसके साथ ही मानव एवं पशुओं के लिए सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, खाद्यान्न की उपलब्धता, गोताखोरों की सूची,आपदा मित्रों की उपयोगिता, आदि के सम्बंध में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी शरण स्थली का भौतिक सत्यापन कर वहां सभी आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण के समय विशेषकर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं शौचालय की व्यवस्था को जरूर देख लें साथ ही उन्होंने कहा कि तटबंधों का नियमित निरीक्षण की भी जांच करें.

उक्त बैठक में वरीय पदाधिकारी आपदा रविंद्र नाथ गुप्ता,प्रभारी पदाधिकारी आपदा शंभूनाथ, जिला शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी विश्वजीत हेनरी, वरीय उप समाहर्ता सोनी कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी राकेश कुमार, ओएसडी प्रशांत कुमार के साथ सभी प्रखंड नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार                                        

बुधवार, 18 मई 2022

खुदाई को भी 02 जून तक दुरुस्त करने का निर्देश अन्यथा संवेदक के विरुद्ध होगी कार्रवाई

 


नालंदा.इस जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र में नल जल योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गयी. 02 जून तक सभी वार्डों में जलापूर्ति सुनिश्चित करें संवेदक अन्यथा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी.’पाइप लाइन बिछाने के क्रम में सड़क/गली में की गई खुदाई को भी 02 जून तक दुरुस्त करने का निर्देश अन्यथा संवेदक के विरुद्ध होगी कार्रवाई, इसके कारण अगर किसी तरह की दुर्घटना हुई तो बुडको के स्थानीय अभियंता एवं संवेदक के विरुद्ध होगी प्राथमिकी दर्ज होगी.

जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र के नल जल योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की.वार्ड नंबर 15, 16, 19 एवं 20 में 25 मई तक सभी घरों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश संवेदक को दिया गया. 25 मई के बाद इन सभी 4 वार्डों के सभी घरों का सर्वे नगर निगम द्वारा किया जाएगा.अगर कोई भी घर जलापूर्ति से वंचित पाया जाएगा तो विलंब अवधि के लिए प्रतिदिन प्रति वार्ड के आधार पर संवेदक के विरुद्ध आर्थिक पेनल्टी लगाई जाएगी, जिसकी कटौती संवेदक को भुगतेय राशि से की जाएगी.

अन्य सभी वार्डों में 2 जून तक सभी छूटे हुए घरों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश संवेदक को दिया गया। निर्धारित तिथि के बाद विलंब की अवधि के लिए प्रतिदिन प्रतिवार्ड के आधार पर संवेदक के विरुद्ध आर्थिक पेनाल्टी लगाई जाएगी.नगर निगम क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे की गई खुदाई को भी 2 जून तक दुरुस्त करने का स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया. अन्यथा बुडको के स्थानीय अभियंता एवं संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.इसके कारण अगर किसी तरह की दुर्घटना होगी तो संवेदक के विरुद्ध सीधा प्राथमिकी दर्ज  किया जाएगा.बैठक में नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, बुडको के सहायक अभियंता, संवेदक प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

खाड़ आपदा से संबंधित कार्य योजना की विस्तार से जानकारी दी

 गया. माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के पूर्व तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त, सभी पुलिस महानिरीक्षक, सभी जिला पदाधिकारी एवं सभी वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ की गई.’समीक्षा के क्रम में आगामी बाढ़, अतिवृष्टि एवं सुखाड़ आपदा से बचाव की पूर्व तैयारी की समीक्षा संबंधित विभाग द्वारा कार्य योजना पर विस्तृत रूप से की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

आपदा प्रबंधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग , लघु जल संसाधन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग , कृषि विभाग के द्वारा आगामी बाढ़, अतिवृष्टि एवं सूखाड़ आपदा से संबंधित कार्य योजना की विस्तार से जानकारी दी गयी.बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ राहत केंद्र , खाद्यान्न वितरण , नाव की व्यवस्था, एनडीआरएफ , एसडीआरफ  की व्यवस्था , पशुचारा की व्यवस्था , पीने योग्य पानी की व्यवस्था , कटाव निरोधक कार्य , तटबंधों की निगरानी , बाढ़ प्रबंधन सूचना प्रणाली ,  कोविड-19 टेस्टिंग , वैक्सीनेशन , महामारी से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव , सतत निगरानी के लिए सुरक्षा व्यवस्था , सड़क एवं पुल पुलिया की मरम्मती , ऊंचा शरणस्थल का चयन , पॉलिथीन शीट   की समुचित व्यवस्था , आपातकालीन केंद्र , एंबुलेंस ,साफ सफाई, सूखा राशन वितरण , शरणार्थियों के लिए राहत केंद्र , सामुदायिक किचेन , स्वस्थ व्यवस्था आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.गया जिले के समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने बताया कि अप्रैल माह में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक  देखा गया है. मई माह में 45 डिग्री तापमान आंका गया है। अप्रैल माह में औसतन तापमान 41 डिग्री रहा है, मई में 38.2 रहा है। इस वर्ष पिछले वर्ष से 3.50 डिग्री तापमान ज्यादा है.

भूगर्भ जल स्तर के समीक्षा के दौरान बताया कि गया जिला में  औसतन  30.44 फीट जल स्तर है. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 1 फीट नीचे जलस्तर गया है तथा वर्ष 2019 में आज की तिथि में 43 फीट जलस्तर था.उन्होंने बताया कि गया जिले में 41  क्रिटिकल पंचायत चिन्हित किया गया है. संबंधित पंचायतों में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा भ्रमण करते हुए चापाकल मरम्मत एवं नल जल योजना को चालू कराया गया है. इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में 19 वार्ड चिन्हित किए गए हैं, जहां जलापूर्ति सुचारू रहे उसके लिए लगातार नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में 297 टोला चिन्हित किए गए हैं, जिनमें अतरी, नीमचक बथानी, वजीरगंज, बाराचट्टी एवं मोहनपुर प्रखंड शामिल है. इन सभी टोलो में पेयजल व्यवस्था के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है.


चापाकल सर्वेक्षण के समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि इस वर्ष काफी अच्छी गुणवत्ता के साथ चापाकल का सर्वेक्षण कार्य किया गया है. इस वर्ष 6669 खराब चापाकल चिन्हित किए गए हैं, जिसमें 6605 को मरम्मत कराते हुए पानी चालू कर लिया गया है. पिछले वर्ष 3500 मरम्मत किये गए थे तथा वर्ष 2019 में 4200 चापाकल मरम्मत कराए गए थे.उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के टोलो में 2779, सरकारी विद्यालयों में 452 चापाकल मरम्मत करवाए गए हैं, ताकि मिड डे मील, पानी के अभाव में बंद ना हो सके तथा जरूरत के हिसाब से पहाड़ी क्षेत्रों में कुल 91 नए चापाकल लगवाए गए हैं.

नल जल योजना के समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन महीनों में नल जल योजना का संपूर्ण सर्वेक्षण करवाया गया है. मार्च के प्रथम सप्ताह में 552 अक्रियाशील योजनाओं को चिन्हित किए गए हैं, जिसमें वर्तमान में 130 अक्रियाशील बचे हुए हैं, शेष सभी को मरम्मत करवाते हुए जलापूर्ति चालू करवा लिए गए हैं. उन्होंने बताया कि आज की तिथि में जो अक्रियाशील योजना का बंद रहने के कारण भूगर्भ जल स्तर काफी नीचे जाना, विभिन्न सड़क निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान जलापूर्ति के पाइप लाइन को हानि/ टूटना शामिल है, जिसे संबंधित सड़क विभाग के एजेंसियों एवं पदाधिकारियों से संबंध स्थापित करते हुए तेजी से मरम्मत करवाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पेयजल से संबंधित शिकायत के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जिसमें अब तक 584 शिकायतें आए हैं. सभी शिकायतों को निष्पादन किया जा रहा है. अप्रैल माह में प्रत्येक दिन औसतन 35 से 40 शिकायतें आते थे, जो अब घटकर करके प्रतिदिन दो से तीन शिकायतें आ रहे हैं.

 गया नगर निगम क्षेत्र में कुल 81 चापाकल मरम्मत करवाए गए हैं तथा पर्याप्त जगह स्टैंड पोस्ट तथा पियाऊ  लगाए गए हैं. जरूरत के अनुसार पानी की शिकायत आने वाले वार्डो एवं टोलो में टैंकर के माध्यम से भी पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है.कैटल ट्रफ के समीक्षा के दौरान बताया गया कि 28 कैटल टर्फ के विरुद्ध 25 कैटल  टर्फ   कार्यरत है। तीन सोलर प्लेट खराब होने के कारण कैटल  टर्फ   बंद है. दो-तीन दिनों के अंदर उसे मरम्मत कराते हुए चालू करवा दिए जाएंगे.

 आपदा विभाग के समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में अत्यधिक गर्मी होने के कारण आगजनी की घटनाएं ज्यादा हुई है.पिछले वर्ष में कुल 22 घटना हुई थी, इस वर्ष 71 घटनाएं हुई हैं. साथ ही फसल क्षति 219 एकड़ हुए हैं तथा 22 पशु का मृत्यु हुई है तथा 70 झोपड़ी नष्ट हुए हैं. उन्होंने कहा कि सभी मामलों को बेहतर समन्वय करते हुए मुआवजा दिलवाने का कार्य कर लिया गया है.इसके साथ ही सुखाड़ को ध्यान में रखते हुए आकाशमिक फसल योजना से संबंधित प्रतिवेदन कृषि विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है.

जलजमाव के समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि गया जिले में बड़े बड़े नालों को साफ सफाई तेजी से करवाए जा रहे हैं. मानसरव नाला को विशेष रूप से साफ सफाई की व्यवस्था रखी गई है.हीटवेव के समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि हीटवेव के लिए जिले में पूरी तैयारी रखी गई है. 32 जागरूकता वाहन द्वारा घूम घूम कर लोगों को हीटवेव से बचाव के लिए जागरूक करवाया जा रहा है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग तथा आपदा विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की एडवाइजरी जारी किए गए हैं, जिस डिस्टिक एडमिनिस्ट्रेशन के सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है.ग्रामीण चिकित्सकों को भी ट्रेनिंग के माध्यम से जागरूक किया गया है ताकि हीटवेव के मरीज आने पर उन्हें किस तरह से उपचार किया जा सके. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल तथा मगध मेडिकल अस्पताल में हीटवेव से पीड़ित  मरीजों के लिए सभी पर्याप्त व्यवस्थाएं रखी गई है. सभी अस्पतालों में सेपरेट बेड रखे गए हैं. सभी प्रकार की दवाएं भी उपलब्ध है. सभी एंबुलेंस में आइस बैग रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर हीट वेब वाले मरीजो में प्रयोग किया जा सके.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में माननीय मुख्यमंत्री  बिहार ने गंगाजल पानी को गया जिला में लाने के पश्चात डोर टू डोर सप्लाई के लिए बिछाया जा रहे पाइपलाइन के संबंध में जानकारी प्राप्त किया. उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि गंगाजल का पानी लोगों को डोर टू डोर पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य करें. माननीय मुख्यमंत्री ने पाइप लाइन बिछाने के कार्य में मैन पावर बढ़ाकर अति शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने जिला पदाधिकारी गया को लगातार उसका अनुश्रवण करने का निर्देश दिए.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरप्रीत कौर, नगर आयुक्त गया नगर निगम श्रीमती अभिलाषा शर्मा, अपर समाहर्ता , वरीय समाहर्ता आपदा , वरीय उप समाहर्ता अमित पटेल, जिला कृषि पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग  सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

आलोक कुमार

श्रम का सम्मान करते हुए श्रमिकों के हुनर को जिला प्रशासन के द्वारा पहचाना


बेतिया.दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न.नित दिन स्टार्टअप जोन चनपटिया नवीन ऊंचाई को छू रहा है.राष्ट्रीय स्तर के कॉन्फ्रेंस में श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में भारत देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों के सामने पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने चम्पारण के स्टार्टअप जोन के नवाचार की कहानी बखूबी बयान किया.देश भर के उच्चाधिकारियों ने बेतिया मॉडल (स्टार्टअप जोन चनपटिया) को सराहा.

प्रशासनिक सुधारों के जरिए नागरिकों और सरकार को नजदीक लाने के विषय पर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन श्रीनगर में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के सहयोग से सम्पन्न हुआ. उक्त महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन पीएमओ की पहल पर केंद्र सरकार के प्रशासनिक सुधार व जन शिकायत विभाग और जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा किया गया.डॉ0 जितेंद्र सिंह, पृथ्वी विज्ञान और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री ने सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर डीएआरपीजी के सचिव, श्री वी0 श्रीनिवास सहित कई वरीय अधिकारी और माननीय जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए.


सम्मेलन में पोषण अभियान में जनभागीदारी, खेलो इंडिया योजना के तहत खेलों को बढ़ावा देने, एक जिला एक उत्पाद आदि पर विस्तृत चर्चा की गई. उक्त सम्मेलन में भारत देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. जिसमें बिहार राज्य की तरफ से जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, बेतिया, श्री कुंदन कुमार शामिल हुए और अपने अनुभवों को साझा किया.

सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य स्तर के संगठनों को एक ही मंच पर लाना है ताकि उनके अनुकूलन, प्रकृति और आगे के नवाचार को सुविधाजनक बनाने के लिए सुशासन पहल के निर्माण और कार्यान्वयन में अनुभव साझा किया जा सके.जिलाधिकारी द्वारा सम्मेलन के दौरान उपस्थित गणमान्यों से साझा किया गया कि वैश्विक कोविड आपदा के समय पश्चिमी चम्पारण जिला ने कैसे श्रमिकों को मालिक बनाया, कैसे कम से कम समय में चनपटिया स्टार्टअप जोन (बेतिया मॉडल) को विकसित किया गया, कैसे प्लग एंड प्ले मॉडल पर एक के बाद एक उद्यम अधिष्ठापित होते चले गए, कैसे चनपटिया स्टार्टअप जोन के प्रोडक्ट्स देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना परचम लहरा रहे हैं.जिलाधिकारी द्वारा सम्मेलन में बताया गया कि श्रम का सम्मान करते हुए कामगारों/श्रमिकों के हुनर को जिला प्रशासन के द्वारा पहचानते हुए उन्हें लेबर से सीधे ऑनर बनाया गया है.


जिलाधिकारी ने स्टार्टअप जोन चनपटिया के स्थापना की कहानी साझा करते हुए बताया कि लॉकडाउन में अस्सी हजार से ज्यादा कामगारों की पश्चिमी चम्पारण जिले में घर वापसी हुई.ये सभी कामगार अपना घर-बार छोड़कर अन्य राज्यों में किसी न किसी कंपनी के लिए मजदूरी का काम करते थे.लॉकडाउन के कारण आजीविका के साधन छीन जाने पर ये अवसाद और परेशानी में वापस आए.क्वारंटाइन कैंप में 14 दिनों के आवासन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा उनके स्किल मैपिंग कराई गई और जिले में उद्यम स्थापित करने के लिए सुझाव लिए गए.

 स्किल मैपिंग के दौरान मुख्य रूप से टेक्सटाइल एंड एपरिल, फूटवेयर, बम्बू एंड क्राफ्ट इत्यादि विधा में इसके पारंगत होने की जानकारी प्राप्त हुई. इन क्षेत्रों में उनकी पारंगता जानकारी भविष्य में इन कामगारों से संपर्क करने के लिए उद्यम मित्र मंडल का निर्माण किया गया.जिला पदाधिकारी के द्वारा वापस लौटे कामगारों के लिए कोरोना जैसी ’आपदा’ में ’अवसर’ की तलाश करने का प्रयास किया.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 के अगस्त माह में लुधियाना, अमृतसर, सूरत, दिल्ली, मुंबई इत्यादि जगहों से भाग लेने आये 30 से ज्यादा कामगारों के साथ बैठक कर कार्ययोजना तैयार की गई तथा उन्हीं से उद्यम स्थापित करने की दिशा में किये जाने वाले कामों की जानकारी और सुझाव लिया गया.उनसे आवश्यकताओं की जानकारी भी ली गयी और राज्य सरकार के द्वारा जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना के तहत दिए जाने वाले लाभों से अवगत कराया गया.

मुख्य रूप से सड़क से सम्बद्ध स्थान, 24×7 के तर्ज पर थ्री फेज बिजली और राशि की आवश्यकता बतलाई गयी. आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बैंक के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ऋण मेला का आयोजन करते हुए हुए आर्थिक सहायतार्थ ऋण दिलवाया गया.स्थान के लिए 20 एकड़ में फैले बाजार समिति के अनुपयोगी पड़े वेयरहाउस को चिन्हित किया गया और बिजली के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता कर डेडिकेटेड ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई गई. सभी प्रकार के कागजातों को तैयार करने, ऋण दिलाने में सहायता प्रदान करने या यूं कहें प्रत्येक स्तर पर सहायता करने के लिए जिला स्तरीय एक-एक पदाधिकारी को सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (स्पोक) के रूप में प्राधिकृत किया गया.

इसके साथ ही कामगारों के द्वारा लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर एडेड इक्विपमेंट का आयात करना शुरू किया गया और इस प्रकार से चनपटिया के 20 एकड़ में फैले बाजार समिति में जिले का प्रथम स्टार्टअप की शुरुआत की गई. इस दरम्यान जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दर्जनों बार कामगारों, बैंक प्रबंधकों, स्टेक होल्डर्स के साथ समीक्षा बैठक की गई तथा उद्यमियों को हर संभव मदद पहुँचायी गयी.

जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 57 उद्यमियों के द्वारा स्टार्टअप जोन में यूनिट स्थापित कर लिया गया. लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के 400 से अधिक मशीनों की स्थापना हो चुकी है, जिससे उत्पादित 15 करोड़ से ज्यादा के सामानों की बिक्री स्थानीय बाजार सहित अन्य जिले, राज्यों तथा विदेशों में किया जा चुका है. सामानों की बात करें तो बनारसी साड़ी, स्वेटर, कश्मीरी शाल सहित 25 से अधिक प्रकार के टेक्सटाइल एंड एपरिल का निर्माण स्टार्टअप जोन में किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त सेनेटरी पैड, फुटवेयर्स, स्टील के बर्तन का भी निर्माण किया जा रहा है.कुछ दिनों पूर्व ही ई-रिक्शा की भी असेम्बलिंग स्टार्टअप जोन में शुरू कर दिया गया है.

बेतिया मॉडल (स्टार्टअप जोन) की सफलता से अभिभूत होकर जिले के अन्य क्षेत्रों में 100 से अधिक उद्यम स्थापित हो चुके हैं.स्टार्टअप जोन के इस अभिनव प्रयोग के कारण जिले के सुदूरवर्ती थरुहट क्षेत्र हरनाटांड़, मिश्रौली एवं रामनगर सहित अन्य क्षेत्रों में भी उद्यम स्थापना की बयार बह चुकी है. 140 से अधिक लोग उद्यम स्थापना के लिए स्थान आवंटन के लिए कतार में हैं. थरुहट के लोगों द्वारा भी चनपटिया के तर्ज पर ही प्लग एंड प्ले आधारित स्टार्टअप जोन स्थापित करने की मांग की गई. इन्हें प्लग एंड प्ले आधारित स्टार्टअप जोन मुहैया कराने को लेकर स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है.

जिलाधिकारी ने कहा स्टार्टअप जोन की सफलता के कारण जिले को पी०एम० मित्र पार्क की स्थापना के लिए भी चिन्हित किया गया है, जिसके लिए 1719 एकड़ भूमि को चिन्हित करते हुए प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है.इसी कड़ी में कुमारबाग के औद्योगिक क्षेत्र में अवस्थित बियाडा के 300 एकड़ से अधिक भूमि पर टेक्सटाइल पार्क की थीम पर निर्माण करने की कवायद शुरू हो गयी है. जिले में उद्यम स्थापना का इको-सिस्टम तैयार हो चुका है.

आलोक कुमार

मंगलवार, 17 मई 2022

वर्तमान में 24 वार्ड की योजना अलग-अलग कारणों से अक्रियाशील

 नालंदा। जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में आज हरदेव भवन सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। हर घर नल का जल योजना के संदर्भ में विगत माह में अनुमंडलवार जनप्रतिनिधिगण के साथ की गई बैठक में जिला में 155 वार्डों में नल जल योजना की क्रियाशीलता विभिन्न कारणों से बाधित पाई गई थी। लगातार समीक्षा के उपरांत इनमें से अधिकांश वार्डों में योजना को क्रियान्वित किया गया है। वर्तमान में 24 वार्ड की योजना अलग-अलग कारणों से अक्रियाशील रह गई है, जिसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अविलंब क्रियाशील कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।


 जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि नल जल के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति के बारे में गलत जानकारी देने पर संबंधित पंचायत तकनीकी सहायक एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को लगातार क्षेत्र भ्रमण कर नल जल योजना के क्रियाशीलता का निरंतर सत्यापन सुनिश्चित करते रहने को कहा गया।


 पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित नल जल योजना वाले वार्डों में लगभग 12 हजार परिवार कनेक्शन से वंचित पाए गए, जिनके लिए 142 नई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कुछ योजनाओं का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इस माह के अंत तक सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरा करने का निर्देश दिया गया।

 सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को नल जल योजना की निरंतर समीक्षा कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।


 मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत पात्र आवेदकों द्वारा सभी प्रखंडों में दो-दो एंबुलेंस का क्रय किया गया है। सिर्फ सरमेरा प्रखंड में एक एंबुलेंस का क्रय किया जाना शेष है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सरमेरा को अविलंब पात्र चिन्हित लाभुक के लिए एंबुलेंस का क्रय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। इस योजना के तहत अद्यतन लक्ष्य के अनुरूप सवारी वाहन के क्रय के लिए आवेदन सृजित कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया। वाहनों के क्रय के लिए अनुमंडल एवं जिला स्तर पर परिवहन मेला के आयोजन के माध्यम से तेजी लाने का निर्देश दिया गया।


 प्रधानमंत्री  आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए निर्धारित लक्ष्य 32 हजार 566 के विरुद्ध 31 हजार 370 लाभुकों को आवास निर्माण हेतु स्वीकृति दी गई है। इनमें से 27 हज 420 लाभुकों को प्रथम किस्त, 8 हजार 546 लाभुकों को द्वितीय किस्त तथा 271 लाभुकों को तृतीय किस्त की राशि का भुगतान किया गया है।


 14 लाभुकों द्वारा आवास निर्माण का कार्य पूरा किया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी पात्र लाभुकों को आवास निर्माण की स्वीकृति एवं देय किस्त के भुगतान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। अगर क्षेत्र भ्रमण के दौरान ऐसा कोई भी मामला संज्ञान में आएगा तो संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी की जिम्मेवारी तय होगी एवं कार्रवाई की जाएगी। द्वितीय किस्त के भुगतान में राजगीर में उपलब्धि अत्यंत असंतोषप्रद पाई गई जिसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजगीर से कारण पृच्छा की गई।


 जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व में दिए गए निदेश के अनुरूप सभी आवास सहायक भ्रमण पंजी संधारित करेंगे, जिसमें प्रतिदिन भ्रमण किए गए घरों के निर्माण की अद्यतन स्थिति की प्रविष्टि सुनिश्चित करेंगे तथा अगले किस्त के भुगतान के संदर्भ में स्पष्ट कारण भी दर्ज करेंगे। कोई भी पात्र लाभुक अगर देय किस्त के भुगतान से वंचित पाया जाएगा तो संबंधित आवास सहायक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ससमय देय किस की राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 वर्ष 2016-17 से 2019 20 की अवधि के वैसे लाभुक, जिन्होंने सभी किस्त की राशि लेकर भी अपना आवास निर्माण पूरा नहीं किया है, उनके विरुद्ध नीलाम पत्र वाद की कार्रवाई चलाने का निर्देश दिया गया।


 मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय योजना के तहत रहुई प्रखंड में 3 मामले लंबित पाए गए जिसके लिए  चिन्हित जमीन का अभिलेख अभिलंब भेजने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला के पात्र आयु वर्ग के 85.43 प्रतिशत लोगों को कोविड टीका का प्रथम डोज  तथा 90.58 प्रतिशत पात्र लोगों को द्वितीय डोज का टीका दिया गया है।


सामाजिक सुरक्षा की समीक्षा के क्रम बताया गया कि विभिन्न पेंशन योजना के लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण का कार्य लगभग 77 प्रतिशत लाभुकों का पूरा हो चुका है। जीवन प्रमाणीकरण हेतु लंबित लाभुकों की सूची सभी प्रखंडों को उपलब्ध कराई गई है। इनमें से मृत एवं बाहर रहने वाले लोगों की पहचान कर इसकी प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा शेष लाभुकों का जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।


 जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले लाभुकों को पेंशन भुगतान विगत 3 माह से अवरुद्ध है। जीवन प्रमाणीकरण के लंबित मामलों में बिहारशरीफ नगर निगम, हिलसा आदि में ज्यादा मामले हैं। जीवन प्रमाणीकरण का कार्य सीएससी के माध्यम से कराया जा सकता है। प्रखंडों में भी इसके लिए कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध हैं।

कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना में सभी पात्र मामलों में त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया तथा पूर्व में भुगतान किए गए मामलों में इसकी ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि निरंतर रिवाल्विंग फंड उपलब्ध रहे।


 मनरेगा की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि मनरेगा के कन्वर्जेंस के माध्यम से जिला में 100 आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण किया जाना है। इनमें से 70 केंद्र भवन का निर्माण प्रारंभ किया गया है जो निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।


 आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जिला में 75 अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना है। इनमें से 46 सरोवरों के निर्माण के लिए स्थल चिन्हित किया गया है। तीन में योजना का शिलान्यास भी किया गया है। शेष चिन्हित  योजनाओं का शिलान्यास बुधवार को किया जाएगा। लक्ष्य के अनुरूप शेष सरोवरों के निर्माण के लिए भी स्थल चिन्हित करने की कार्रवाई की  जा रही है।


लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिला में 368 सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण के लक्ष्य के विरुद्ध 288 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा 51 में निर्माण कार्य जारी है। जिसे 2 सप्ताह के अंतर्गत पूरा कराने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया। निर्मित शौचालय के उपयोग के प्रति लोगों को निरंतर जागरूक करते रहने का निर्देश दिया गया।


 लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत शौचालय निर्माण एवं ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था के लिए प्रथम चरण में जिला के 50 पंचायतों को चिन्हित किया गया है। इन सभी पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करने तथा स्वच्छता मित्र एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन की प्रक्रिया को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया।


 नए राशन कार्ड के निर्माण के लिए आरटीपीएस के माध्यम से प्राप्त लगभग 90 प्रतिशत आवेदनों का निष्पादन किया गया है। शेष लंबित आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को दिया गया।


 बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, निदेशक डीआरडीए, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा आदि उपस्थित थे।


आलोक कुमार



नगर निगम क्षेत्रों में की जा रही है नाला उड़ाही

 



मोतिहारी. बरसात के आने के पहले पूर्वी चंपारण जिले में नाला उड़ाही करने में कर्मी लग गये हैं.नगर निगम मोतिहारी के सफाई कर्मियों द्वारा नगर निगम क्षेत्रों में की जा रही है नाला उड़ाही.इस पर सत्यम सिंह राठौर का कहना है कि मोतिहारी आदर्श नगर की स्वच्छ गली वार्ड नंबर-14 और वार्ड नंबर -15 की ये दुर्दशा है.हमलोगों ने याचिका भी दर्ज करवाया था, लेकिन अभी तक कोई सुधार देखने को नहीं मिला है.जिलाधिकारी से हमारे मोहल्ले वासियों की तरफ से निवेदन है कि इस समस्या का उधार किया जाए.बरसात के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

वहीं अफरोज आलम का कहना है कि चांदमारी में व ऐसा काम किया जाएगा तो बहुत बेहतरीन होगा बहुत बुरा हाल है चांदमारी में. इनामुल सिद्दीकी ने कहा कि मोतिहारी नगर निगम के सामने मीना बाजार वाली गली की स्थिति चिराग तले अंधेरा वाली कहावत को साक्षात चरितार्थ कर रही है.सतीश कुमार ने कहा कि जमला रोड, बाला जी चिउरा मिल के पास के गली भी देख लिया जाए 9 महीने से जलजमाव है. आने जाने मे कितना कठिन है इसका निदान अति आवश्यक है.

प्रभाकर कुमार ने कहा कि मैडम आपकी मेहनत काबिले तारीफ है, इस कड़ी धूप में भी आप अपने कर्तव्य के निर्वहन में लगी है बहुत ही सराहनीय है।बस ध्यान रहे श्री कृष्ण नगर में नाला उड़ाही तो हो रहा है लेकिन पानी निकल नहीं रहा है और एलएनडी कॉलेज के मोड़ पर नाला में ही रिलायंस कंपनी के नेट वाला खंभा गाड़ दिया है जिससे नाला अवरुद्ध हो गया है और पानी निकासी नहीं हो पा रहा है। पलीता सिंह के होटल के पास नाला का पानी रोड पर बह रहा है , कृपया एक बार आकर देख लें.

आलोक कुमार








राज्य भर में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को बढ़ावा देने पर विशेष बल

 

मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य भर में उद्योग विकसित करने संबंधी राज्य के सभी जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अपने जिले में उद्योग को विकसित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए.

राज्य भर में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग को बढ़ावा देने तथा उद्यमिता विकास एवं रोजगार सृजन के लिए राज्य के सभी वर्गों को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने पर उन्होंने विशेष बल दिया.मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत संचालित योजनाएं यथा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अतिपिछड़ी जाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना , मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना का लाभ इच्छुक बेरोजगारों को आसानी से मुहैया कराएं.उन्होंने कहा कि हथकरघा बुनकरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने तथा उन्हें कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने की योजना संचालित किया जाए.उद्योग के लिए भूमि ,यातायात साधन, बैंक ऋण, प्रशिक्षण आदि विषयों पर  विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

इस अवसर पर जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी , जिला उद्योग प्रबंधक  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें.

आलोक कुमार

अनुकंपा के आधार पर चयनित 4 लाभुकों को नियुक्ति पत्र


मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी , शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा  कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, बिहार पटना के द्वारा निहित प्रावधानानुसार जिला अनुकंपा समिति , पूर्वी चंपारण , मोतिहारी के द्वारा  जिला स्थापना शाखा , मोतिहारी के तत्वावधान में अनुकंपा के आधार पर चयनित 4 लाभुकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.वहीं श्री सौरभ कुमार , पिता - स्वर्गीय उमाशंकर पांडेय , प्रखंड रक्सौल, शाहरुख आलम , पिता - स्वर्गीय मोहम्मद आलम  , प्रखंड ढाका, प्रिंस राज , पिता - स्वर्गीय लाल बाबू प्रसाद , प्रखंड केसरिया, मोहम्मद साहिल खान , पिता -स्वर्गीय आजाद खां , प्रखंड मोतिहारी का नाम शामिल है.


आलोक कुमार

सोमवार, 16 मई 2022

मई माह के अंत तक 10 हजार पुराने वृक्षों की जिओ टैगिंग

 

मोतिहारी.जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिलान्तर्गत चलाये जा रहे महत्वपूर्ण अभियान यथा-  guardians  ऑफ ट्री चम्पारण, अमृत सरोवर, ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबन्धन, स्माइल, सीआईएसएस सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का किया गया.समीक्षा के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण आवश्यक दिशा-निर्देश.Guardians tree के तहत मई माह के अंत तक 10 हजार पुराने वृक्षों की जिओ टैगिंग करने एवं एक लाख तक ओनरशिप करने के लिए निर्देशित किया गया.अमृत सरोवर का कार्य सभी पंचायतों में करने एवं वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट के कार्यों को यथा शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया.उक्त बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, डीपीएम मनरेगा, सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे.


आलोक कुमार

शहरी क्षेत्र में पौधारोपण इत्यादि कार्य योजनाओं के संबंध में चर्चा

 


गया.समाहरणालय सभागार में गया शहर क्षेत्र के विकासात्मक योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रुप से गया शहर में गंगा उद्वव योजना, शहरी जलापूर्ति योजना, रबर डैम निर्माण योजना, सड़क मरम्मत एवं निर्माण, रेलवे ओवर ब्रिज, शहरी क्षेत्र में पौधारोपण इत्यादि कार्य योजनाओं के संबंध में चर्चा की गयी.उक्त बैठक में माननीय सांसद गया श्री विजय कुमार एवं माननीय विधायक गया शहर डॉक्टर प्रेम कुमार भी उपस्थित थे.

सर्वप्रथम बैठक में आए माननीय नगर विधायक एवं माननीय सांसद को जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम द्वारा स्वागत किया गया.गंगा उद्भव योजना के समीक्षा के दौरान बताया गया कि गया जिले में 42 किलोमीटर क्षेत्र में मेन पाइप लाइन तेतर होते हुए अफगिल्ला तक लाया जा रहा है, पाइप बिछाने में लगभग 41 किलोमीटर का कार्य पूर्ण हो गया है, शेष 1 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य बचा है, जिसे 15 जून तक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाएगा. बैठक में बताया गया कि तेतर में जलाशय निर्माण के लिए 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 31 मई तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा.इसके साथ ही अफगिल्ला में जल शोधन संचय का कार्य 96 प्रतिशत पूर्ण हो गया है  अति शीघ्र है शत-प्रतिशत पूर्ण कर दिया जाएगा.


 माननीय सांसद तथा माननीय विधायक नगर ने कार्यपालक अभियंता डूडा को हाउसहोल्ड पाइप डिस्ट्रीब्यूशन के कार्य में धीमी प्रगति को देखते हुए उसमे तेजी लाने का निर्देश दिए. बैठक में बताया गया कि गंगा का पानी को बुडको द्वारा निर्मित विभिन्न ओवरहेड टैंक में पानी पहुंचाया जाएगा तथा वहां से गया एवं बोधगया के लोगों को पाइप लाइन के माध्यम से पानी आपूर्ति किया जाएगा.

 समीक्षा बैठक में माननीय सांसद ने कार्यपालक अभियंता डूडा को निर्देश दिया कि हाउसहोल्ड पाइप डिस्ट्रीब्यूशन के कार्य मे पाइप को और गहराई में रखे। साथ ही काटे गए सड़कों को अति शीघ्र समतल करावे ताकि आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार का कोई कठिनाई ना हो। उन्होंने पाइप लाइन बिछाने के कार्य में और अधिक मैन पावर बढ़ाने का निर्देश दिए ताकि निर्धारित समय अवधि में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जा सके.

सिंगरा स्थान में निर्माण किये गए जलमीनार में पानी की रिसाव को बंद कराने के लिए गुणवत्ता पूर्ण वाटर प्रूफिंग संबंधित कार्य अति शीघ्र करने का सख्त हिदायत कार्यपालक अभियंता डूडा को दिया गया. एनएच 82 पहाड़पुर ज्ञान भारती विद्यालय के पास सड़क पर बह रहे पानी के कारण सड़क काफी जर्जर स्थिति में हो गई है उसे अति शीघ्र मरम्मत करवाने के लिए निर्देश दिए. एनएच-83 सड़क के समीक्षा के दौरान बेला प्रखंड में बनाए जा रहे बाईपास को तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिए ताकि बेला बाजार में जाम की समस्या से निजात पाया जा सके. उन्होंने एन एच 82 एवं एन एच 83 के अभियंता को निर्देश दिया कि अपने-अपने सड़क के बीचों-बीच एवं सड़क के दोनों ओर पर्याप्त संख्या में पौधारोपण करवाने का कार्य करें साथ ही अपने-अपने सड़कों पर लगातार पानी का छिड़काव करते रहे. इसके साथ ही रामशिला अवस्थित कुष्ठ रोग अस्पताल के समीप पानी के बहाव होने के कारण सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गए हैं जिसके कारण आए दिन छोटी मोटी दुर्घटनाएं हो रही है उन्होंने कार्यपालक अभियंता डूडा को निर्देश दिया कि संबंधित वाटर लीकेज को बंद करवाना सुनिश्चित करें साथ ही गड्ढों को समतल करवाएं.

 गया शहर में आरओबी निर्माण के संबंध में माननीय सांसद एवं विधायक ने निर्देश दिया कि रेलवे के अधिकारी एवं पुल निर्माण निगम के अभियंता आपस में समन्वय स्थापित कर आरओबी निर्माण कार्य में तेजी लावे. बैठक में उपस्थित रेलवे के अभियंता को निर्देश दिया कि गया रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई एवं मेंटेनेंस को अच्छी गुणवत्ता से करवाना सुनिश्चित करे. रेलवे परिसर में फैली गंदगी को साफ सुथरा करवाते रहें साथ ही रेलवे के पार्क में लगे पौधों में लगातार पानी छिड़काव करवाये.रबड़ डैम निर्माण के समीक्षा के दौरान माननीय सांसद एवं माननीय नगर विधायक ने पितृपक्ष मेला के पहले निर्माण कार्य पूर्ण करवाने को कहा साथ ही मनसरवा नाला का पानी फल्गु नदी एवं रबड़ डैम में ना जाए इसके लिए विशेष कार्य योजना तैयार कर, कार्य कराने का निर्देश दिए.

बैठक में माननीय विधायक एवं माननीय सांसद ने नगर आयुक्त गया नगर निगम तथा अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि जीबी रोड, के पी रोड सहित अन्य बड़े सड़को जहां आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है जाम की समस्या से निजात के लिए कार्य योजना तैयार करें.शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान माननीय सांसद एवं माननीय विधायक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भवनहीन विद्यालय तथा जर्जर भवनों वाले विद्यालयों को चिन्हित कर उसकी सूची तैयार कर भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करें.

बैठक में जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम, नगर आयुक्त गया नगर निगम श्रीमती अभिलाषा शर्मा, सिविल सर्जन गया, अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित थें.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post