जहां पर पढ़ा और वहां पर हेडमास्टर बन गया

* पटना जेसुइट सोसाइटी में प्रवेश करने के अवसर पर समारोह

बेतिया. फादर गैब्रियल  माइकल ने गोल्डन जुबली बनाया.पश्चिमी चंपारण के बेस्ट स्कूलों में शुमार के.आर.हाई स्कूल के हेडमास्टर थे.वे एक बार हेडमास्टर बने.यह कौन कहता है कि  बिहारियों में प्रतिभा और कौशलता में कमी है?इसे दरकिनार कर पटना जेसुइट सोसाइटी के प्रोविंशियल ने बेतिया निवासी फादर गैब्रियल पर विश्वास कर पहली बार 1998 से लेकर 2003 तक लगातार हेडमास्टर की जिम्मेवारी दिये.जिसे बखूबी हेडमास्टर साहब ने निभाया.बेदाग छवि के रहने के कारण फादर गैब्रियल को 2015 से 2020 तक कैंडिडेट हाउस के इंचार्ज के आर का बनाये गए.

 गोल्डन जुबली समारोह के अवसर पर आयोजित मिस्सा के मुख्य अनुष्ठानकर्ता स्वयं फादर गैब्रियल  माइकल थे.उनके साथ फादर क्रिस्टोफर, फादर माइकल रफायल रिचर्ड, फादर फिन्टन साह के अलावे 10 और पुरोहित थे.बता दें कि फादर गैब्रियल माइकल के आर हाई स्कूल से ही पढ़ाई किए थे.इस प्रकार कुल 21 वर्षों तक के आर हाई स्कूल में रहे.फादर गैब्रियल माइकल का जन्म 2 सितंबर 1954 को बेतिया में हुआ था. जेसुइट में 01 जुलाई 1971 को प्रवेश किए थे. आपका पुरोहिताभिषेक 20 मई 1985 में हुआ था.                   

बता दें कि मिस्सा के बाद करीब 100 लोगों काे प्रीतिभोज दिया गया .जिसमें फादर, सिस्टरों के साथ फादर गैब्रियल के परिवार के अलावा के आर हाई स्कूल के कुछ शिक्षक भी मौजूद थे. 


आलोक कुमार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

23 अप्रैल का दिन विश्वभर में एक विशेष महत्व

Tamil Nadu: सीधे ईसाई धर्मग्रंथ बाइबिल के उद्धरणों के साथ सदन में

India: सोना-चांदी के दाम: 4 मई 2026 का ताजा भाव