🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों के बीच स्कॉलरशीप

 * माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार द्वारा कोरोना महामारी से अनाथ हुई बेबी कुमारी के बीच डिजिटली रूप से स्कॉलरशीप, हेल्थ कार्ड, स्नेह पत्र आदि का किया गया वितरण 


बेतिया.माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार, श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों के बीच स्कॉलरशीप, हेल्थ कार्ड, स्नेह पत्र, पोस्ट ऑफिस पासबुक आदि का वितरण डिजिटल रूप से किया गया.
 
जिला स्तर पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय स्थित एनआइसी सभाकक्ष में किया गया.जहां कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो चुकी नरकटियागंज प्रखंड अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के भसुरारी ग्राम निवासी सुश्री बेबी कुमारी अपने अभिभावक श्री दीपू प्रसाद के साथ उपस्थित रही. सुश्री बेबी कुमारी अभी कक्षा 10 की छात्रा है. इस अवसर पर जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, श्री कुंदन कुमार, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, श्री अभय कुमार उपस्थित रहे.
कोरोना महामारी से अनाथ बच्चों को हर महीने आर्थिक सहायता मिले, उन्हें शिक्षा मिले और वे स्वस्थ रहें, इस के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय कार्य कर रहा है ताकि असीम संभावनाओं से भरे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो और अनंत सफलताओं से भरा हुआ हो.



अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना से 05 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा, छात्रवृति के अलावा रहने, खाने और किताबों के लिए धनराशि, उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन, जिसमें ब्याज का भुगतान पीएम केयर फंड से होगा. बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रधानमंत्री कोष से मिलने वाली धन राशि को आयु अनुसार इन्वेस्ट किया जायेगा जो कि बच्चों के 18 साल होने पर 10 लाख रुपया होगा. इस राशि पर मिलने वाले ब्याज से बच्चों को 18-23 साल की आयु तक हर महीने खर्च के लिए धन राशि दी जाएगी. साथ ही स्कूली शिक्षा के बाद तकनीकी शिक्षा के लिए स्वनाथ छात्रवृति योजना से 50 हजार रूपये प्रतिवर्ष दी जानी है. 10 वीं के बाद स्कूल छोड़ने वाले बच्चों के कौशल प्रशिक्षण का भी प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही 50 हजार रुपये अनुग्रह की राशि भी उपलब्ध करायी जायेगी.

कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थी बेबी कुमारी को पीएम केयर योजना से संबंधित दस्तावेजों को प्रदान किया गया. जिलाधिकारी द्वारा बेबी कुमारी से बातचीत की गयी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी. बेबी कुमारी ने बताया गया कि उन्हें शिक्षक बनकर समाज और देश की सेवा करनी है.जिलाधिकारी ने बेबी कुमारी से कहा कि अच्छे तरीके से अपनी पढ़ाई-लिखाई करो और स्कॉलरशीप, पढ़ाई-लिखाई में कोई परेशानी हो तो तुरंत संपर्क करो.


आलोक कुमार

21 नये कार्डिनलों की घोषणा

 

रोम. संत पापा फ्राँसिस ने रविवार 29 मई,2022 को स्वर्ग की रानी प्रार्थना के उपरांत 21 नये कार्डिनलों की घोषणा कर दी .जिसकी विधिवत रचना 27 अगस्त,2022 की कन्सिस्टरी में की जाएगी. वे सभी विश्वव्यापी कलीसिया का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा विभिन्न संस्कृति, पृष्टभूमि और प्रेरितिक क्षेत्र से आते हैं.

रविवार को स्वर्ग की रानी प्रार्थना के उपरांत संत पापा ने कहा कि शनिवार 27 अगस्त को सामान्य लोकसभा परिषद में नये कार्डिनलों की रचना विधिवत की जायेगी.उन्होंने यह भी कहा कि उसके बाद वे दो दिन सोमवार, 29 और मंगलवार, 30 अगस्त को सभी कार्डिनलों से मुलाकात करेंगे तथा नये प्रेरितिक संविधान प्रेदिकाते एवं जेलियुम पर चिंतन करेंगे.

आगे संत पापा ने कहा, 27 अगस्त को मैं नये कार्डिनलों की रचना के लिए सामान्य लोकसभा परिषद की सभा का आयोजन करूँगा. बता दें कि वर्तमान में कार्डिनलों की कुल संख्या 208 है जिनमें से 117 कार्डिनल वोट कर सकते हैं और 91 कार्डिनल वोट नहीं कर सकते. इसका मतलब है कि 91 कार्डिनल पॉल VI के द्वारा आयोजित 1970 के सम्मेलन में पारित प्रस्ताव की चपेट में आ गये हैं.ऐसे  80 वर्ष वाले कार्डिनल्स संत पापा के चुनने वाले मतदाता सूची में शामिल नहीं किये जाएंगे.80 वर्ष से कम उम्र के कार्डिनल्स के लिए मतदान सीमित कर दिया गया था, कथित तौर पर उक्त अवधि में संत पापा का चुनाव करना और बुजुर्ग कार्डिनल को रोम की यात्रा करने से रोकने के तरीके के रूप में नियम तैयार किया गया है.

वर्तमान में कार्डिनलों की कुल संख्या 208 है और 27 अगस्त को 21 कार्डिनलों को जोड़ने से उनकी कुल संख्या 229 होगी. जिनमें वर्तमान के 117 और उम्र की हिसाब से 15 और कार्डिनल जोड़ देने से 132 कार्डिनल संत पापा के चुनाव में वोट डाल पाएंगे. 

नये कार्डिनलों में से 8 यूरोप से, 6 एशिया से, 2 अफ्रीका से, 1 उत्तरी अमेरिका से और 4 मध्य एवं लातीनी अमेरिका से हैं.उन

21 नये कार्डिनलों के नाम इस प्रकार हैं-

1.     महाधर्माध्यक्ष अर्तुर रोक, 72 साल, दिव्य उपासना एवं संस्कारों के अनुष्ठान के लिए गठित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ के अध्यक्ष.

2.     महाधर्माध्यक्ष लाजारो यू ह्यूंग सिक, 70 साल, याजकों के लिए गठित परमधर्मपीठीय धर्मसंघ के अध्यक्ष।

3.     महाधर्माध्यक्ष फेरनांदो वेरगेज अलजागा आई.सी, 77 साल,वाटिकन सिटी एवं वाटिकन सिटी के प्रशासन के लिए गठित परमधर्मपीठीय आयोग के अध्यक्ष।  

4.     महाधर्माध्यक्ष जाँ-मार्क अभेलिन, 63 साल, फ्राँस के महाधर्माध्यक्ष।

5.     धर्माध्यक्ष पीटर ओकपालेक,59 साल, नाईजीरिया के धर्माध्यक्ष

6.     महाधर्माध्यक्ष लेओनार्दो उलरिक स्तेइनर ओएफएम, 71 साल,ब्राजील के महाधर्माध्यक्ष

7.     महाधर्माध्यक्ष फिलिप नेरी अंतोनियो सेबास्तियानो दी रोसारियोफेर्राओ,69 साल, गोवा और दमाओ (भारत) के महाधर्माध्यक्ष।

8.     धर्माध्यक्ष रोबर्ट वार्टर मैक एलरोय,68 साल, संत डियेगो के धर्माध्यक्ष।  

9.     महाधर्माध्यक्ष विरजिलियो दो कार्मो दा सिल्वा एस.डी.बी, 54 साल, पूर्वी तिमोर के महाधर्माध्यक्ष।

10. धर्माध्यक्ष ओस्कर कंतोनी,71 साल, कोमो (इटली) के धर्माध्यक्ष।

11. महाधर्माध्यक्ष अंतोनी पूला,60 साल, हैदराबाद (भारत) के महाधर्माध्यक्ष।

12. महाधर्माध्यक्ष पाओलो चेसार कोस्ता,54 साल ब्राजील के महाधर्माध्यक्ष।

13. धर्माध्यक्ष रिचार्ड कुया बाउबर,62 साल घाना के धर्माध्यक्ष।

14. महाधर्माध्यक्ष विलियम गोह सेंग,64 साल, सिंगापुर के महाधर्माध्यक्ष।

15. महाधर्माध्यक्ष अदलबेर्तो मार्टिनेज फ्लोरेंस, पराग्वे के महाधर्माध्यक्ष।

16. महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज मारेंगो आई. एम. सी.,48 साल मंगोलिया के प्रेरितिक प्रशासक।  

17.महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज एनरिक जिमेनेज करवा जाल,80 साल कोलंबिया के महाधर्माध्यक्ष।

18. महाधर्माध्यक्ष लूकस वान जूसी एस. डी.बी,80 साल, बेल्जियम के ससम्मान सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष।

19.महाधर्माध्यक्ष अरिगो मिलियो,80 साल, इटली के ससम्मान सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष।

20.फादर जान फ्रांको गिरलांदा येसु समाजी,80 साल, थियोलोजी के प्रोफेसर।

21.मोनसेन्योर फोरतुनातो,80 साल, संत पेत्रुस महागिरजाघर के कैनन।

आलोक कुमार


डॉ. युगल किशोर प्रसाद के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

 


पटना. कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता एवं गया शहर के पूर्व विधायक डॉ. युगल किशोर प्रसाद के निधन पर प्रदेश कांग्रेस व गया शहरवासी मर्माहत व शोकाकुल है. डॉ. युगल किशोर प्रसाद के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.

 शोक संवेदना में डॉ. मदन मोहन झा ने कहा है कि डॉ.. युगल किशोर प्रसाद गया शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में जन जन के बीच बेहद लोकप्रिय थे.स्व. युगल किशोर प्रसाद कांग्रेस पार्टी की राजनीति पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी के सान्निध्य में शुरू किए तथा सन् 1972 में गया शहर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित होकर 1977 तक गया शहर के विधायक रहे.

 डॉ. युगल किशोर प्रसाद का कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया वे 81 वर्ष के थे. वे अपने पीछे लड़का लड़की सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये है.

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डा0 समीर कुमार सिंह, श्याम सुन्दर सिंह धीरज, अशोक कुमार, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह ,कृपानाथ पाठक, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, सदस्यता अभियान के प्रभारी ब्रजेश प्रसाद मुनन, कुमार आशीष, स्नेहाशीष वर्द्धन ने भी पूर्व विधायक डॉ. युगल प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

आलोक कुमार


Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...