🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया विश्राम स्थल का उद्घाटन

 

*दुर्गापूजा में दूर दराज से मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए प्रशासन द्वारा श्रम कल्याण मैदान में की गई है नि:शुल्क व्यवस्था

*विश्राम स्थल में मेडिकल कैम्प, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, पेयजल आदि की सुविधा रहेगी उपलब्ध, साथ में होगा प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष

* स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में किया विश्राम स्थल का उद्घाटन

बिहारशरीफ। दुर्गा पूजा के अवसर पर  दूर दराज से मेला देखने बिहारशरीफ आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए प्रशासन द्वारा श्रम कल्याण मैदान में विश्राम स्थल बनाया गया है।

  यहाँ मेडिकल कैम्प, पर्याप्त रोशनी, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। मेला अवधि में यहाँ प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष भी 24 घंटे कार्यरत रहेगा। यह व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क की गई है। आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस विश्राम स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

  इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ, सहायक समाहर्त्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

आलोक कुमार


गांधी मैदान में दशहरा आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक

 

गया।  मंगलवार 24 अक्टूबर को गांधी मैदान गया में विजयदशमी के तिथि में आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा संयुक्त रुप से गांधी मैदान में दशहरा आयोजन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक  एवं निरीक्षण किया गया। दुर्गा पूजा 15 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ था। 

      बैठक में दशहरा आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि विजयदशमी की तिथि में रावण दहन कार्यक्रम के पहले गया रेलवे स्टेशन से दोपहर 2ः00 बजे से शोभायात्रा प्रारंभ होता है, जो गोल पत्थर, जीबी रोड, काशीनाथ होते हुए संध्या 4ः30 बजे के आसपास गांधी मैदान में पहुंचता है। शोभायात्रा में शामिल भगवान राम, सीता माता तथा अन्य देवी देवताओं का रूप बनाकर शोभायात्रा के शामिल लोग द्वारा रावण वध किया जाता है। उसके पश्चात संध्या 5ः00 बजे के आसपास रावण दहन का कार्यक्रम प्रारंभ होते हुए 15 से 20 मिनट में समाप्त हो जाता है। 

      जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को निर्देश दिया कि रावण दहन के पुतलो के बीच का रास्ता पूरी मजबूती से बेरीकटिंग करावे ताकि कोई भी व्यक्ति उस रावणदहन के डी-एरिया में प्रवेश ना कर सके।

      जिला पदाधिकारी ने दसहरा आयोजन समिति को स्पष्ट निर्देश दिया कि आतिशबाजी का कार्य एक्सपोर्ट व्यक्ति से ही करावे। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में सेंड बैग रखें आतिशबाजी से संबंधित पूरी प्रिकॉशन को पालन करें ताकि कोई भी छोटी से छोटी घटना ना हो सके।

      जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम की स्थिति में अत्यधिक भीड़ एकत्रित होने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में लाइट तथा पर्याप्त रोशनी के लिए अन्य वैकल्पिक व्यवस्था करवाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान के अंदर जहां पर ही उबड़ खाबड़ रास्ता है उसे समतल करावे। इसके साथ ही गांधी मैदान से जितने भी एंट्रेंस वाले रास्ते हैं सभी स्थानों पर जंगल झाड़ को साफ करावे।

      उन्होंने कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि लोगों का भीड़ एक जगह एकत्रित ना हो तथा भीड़ को नियंत्रण के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर वॉच टावर के साथ-साथ यथासंभव निरीक्षण करते हुए पूरी मजबूती बैरिकेडिंग करवाएं।

      उन्होंने कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग को निर्देश दिया कि गांधी मैदान क्षेत्र के अंदर एवं बाहर जितने भी लूज वायर या जर्जर वायर हैं उसे हटाते हुए नए सिरे से वायर को बन्चिंग करें ताकि बिजली से संबंधित कोई भी समस्या ना उत्पन्न हो सके।

      उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि क्राउड कंट्रोल पर पूरी नियंत्रित व्यवस्था के लिए कार्य योजना तैयार करें इसके साथ ही पर्याप्त स्थानों पर पी एस सिस्टम भी लगवाए। भीड़ नियंत्रण हेतु कंट्रोल रूम का भी स्थापना करें। हर एक बिंदु पर सीसीटीवी कैमरा भी लगावे। इसके साथ ही एंबुलेंस तथा फायर ब्रिगेड की वाहन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करें यह सुनिश्चित करावे। भीड़ पर नजर रखने हेतु ड्रोन से भी निगरानी करवाये।

      निरीक्षण के दौरान बताया गया कि गांधी मैदान में कुल 9 गेट हैं। एंट्री एवं एग्जिट के लिए सभी गेटों को खोला जाएगा। इसके साथ ही सभी एंट्री पॉइंट पर मेटल डिटेक्टर मशीन भी लगाया जाएगा। डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी कुल 9 गेटों का भौतिक सत्यापन करते हुए सभी गेटों को फंक्शनल करावे। उन्होंने कहा कि क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट को अच्छे से रेगुलेट करना होगा।

      गांधी मैदान के परिधि में किसी भी व्यक्तियों का वाहन का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने पुलिस उप अधीक्षक यातायात को रूट मैप तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

      इसके पश्चात विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अनेक सुझाव दिए गए हैं जिस पर विचार करते हुए और बेहतर व्यवस्था कराने के लिए अनुपालन कराया जा रहा है।

      अंत में जिला पदाधिकारी में कहां की पूरी डीप अंधेरा होने के पहले रावण दहन कार्यक्रम को संपन्न करवा ले ताकि रोशनी रहते हुए गांधी मैदान रावण दहन देखने आए सभी आगंतुकों को प्रोपर तरीके से निकास करवाया जा सके।

      निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एव दशहरा कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।


आलोक कुमार

नवप्रवर्तन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी

 मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल भवन का किया निरीक्षण, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यों की ली जानकारी

पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज सरदार पटेल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री 5वें तल्ले पर स्थित बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय गये और वहाँ के कार्यों तथा व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदय कांत मिश्रा ने आपदा प्रबंधन के लिये किये जा रहे कार्यों, नई पहल, नवप्रवर्तन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को सुरक्षित शनिवार और सुरक्षित रविवार को प्रशिक्षित किया जाता है। जीविका दीदियों, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों आदि को आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के संबंध में प्रशिक्षित किया जाता रहा है। नवीनतम तकनीक के आधार पर भी चेतावनी प्रणाली को द्रुत बनाया गया है। कई नई पहल और नव प्रवर्तन किये गये हैं। लोगों को आपदा से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें जागरूक किया जाता है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण संवेदनशीलता के साथ आपदा से बचाव को लेकर बेहतर ढंग से कार्य करते रहें ।

            इस दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदय कांत मिश्रा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री पी०एन० राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री कौशल किशोर मिश्रा, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर०एस० भट्टी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे । 

आलोक कुमार

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...