शनिवार, 8 अक्टूबर 2022

जेसन रेमंड साह का पहला पवित्र परम प्रसाद (संस्कार) प्राप्त हुआ

 पटना.आज कुर्जी पल्ली में प्रथम परम प्रसाद का जश्न रहा.इस क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया भी जश्न में शामिल हुए.सामाजिक कार्यकर्ता राजन क्लेमेंट साह और विजेता साह के ज्येठ पुत्र जेसन रेमंड साह का पहला पवित्र परम प्रसाद (संस्कार) प्राप्त हुआ.यह परिवार मगध कॉलोनी, कुर्जी में रहते हैं.रोमन कैथोलिक सेक्रेड हार्ट चर्च में पवित्र मिस्सा पाटलिपुत्र पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर आनंद मार्टिन ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण करने वाले जेसन रेमंड साह को प्रभु येसु ख्रीस्त के शरीर रोटी के रूप में और रक्त दाखरस के रूप में दिया.

परम परम प्रसाद समारोह का रोमन कैथोलिक सेक्रेड हार्ट चर्च में किया गया.इस अवसर पर पवित्र मिस्सा अर्पित करने वाले पाटलिपुत्र पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर आनंद मार्टिन ने कहा कि जेसन रेमंड साह ने अपनी जिंदगी में प्रथम बार कई बार कार्य किये हैं.जन्म लेने के बाद प्रथम बार जेसन ने मां और पापा बोले.स्कूल में प्रथम बार गये.प्रथम बार जेसन ने पापस्वीकार किये.और आज 8 अक्टूबर 2022 को प्रथम बार संसार

के मुक्तिदाता प्रभु येसु ख्रीस्त का शरीर और रक्त को ग्रहण किये.यह एक ऐतिहासिक पल है.इस ऐतिहासिक पल को बनाने में जेसन की मां विजेता साह पल्ली में आकर प्रथम परम प्रसाद दिलवाने के बारे में बातचीत की.फादर आनंद ने कहा कि जेसन और उनकी माता शाम के समय तैयारी करने के लिए आते थे.पूरी तरह धर्म शिक्षा सीखने के बाद ही परम प्रसाद देने की तिथि निर्धारित की गयी.

प्रथम परम प्रसाद समारोह में जेसन रेमंड के परिवार के लोगों में बड़ा पापा सिसिल साह और अन्य लोग शामिल थे.इसके अलावे भारी संख्या में शुभचितंक भी शामिल हुए.


इसके बाद प्रीति भोज आर्च बिशप बी.जे. ओस्ता हॉल, सेंट माइकल हाई स्कूल के सामने कुर्जी चर्च में आयोजित किया गया.इस क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया, पश्चिमी मैनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया निलेश प्रसाद, अमित कुमार, संजय कुमार, अनूप ,रीना पीटर,शैलेश एंथोनी,मुकेश कुमार,फ्रांसिस जेवियर आदि थे.


आलोक कुमार


आवंटित आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया

 

मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, प्रखंड  एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), हर घर नल का जल योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं जल-जीवन हरियाली अभियान योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई.

प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण)

सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत आवंटित आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही लैण्डलेस लाभुकों के लिए जमीन चिन्हित करने एवं माईग्रेेटेड लाभुकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित कर आवास का लाभ देने का निर्देश दिया गया.

हर घर नल का जल योजना


सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जो बसावट नल-जल योजना से वंचित है, प्रस्ताव तैयार कर अधियाचना उपलब्ध कराएं, ताकि विभाग से आवंटन प्राप्त कर शत-प्रतिशत वार्डों में योजना का क्रियान्वयन किया जा सके.साथ ही अनुरक्षण निधि की राशि ग्राम पंचायत के खाते में हस्तांतरित कराते हुए नल-जल योजना की मरम्मति कराने का निर्देश दिया गया.तकनीकी सहायक, पंचायत सचिव, वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के साथ नियमित रूप से समीक्षा कर शत-प्रतिशत योजना को क्रियाशील कराने का निर्देश दिया गया.

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान

इस योजनान्तर्गत एस0एल0डब्लू0एम0 के तहत द्वितीय चरण में चयनित ग्राम पंचायत में डोर-टू-डोर कचड़ा उठाव का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया. साथ ही क्षेत्र भ्रमण कर सोकपिट  योजना लेने का निर्देश दिया गया.

 जल जीवन हरियाली अभियान

इस योजनान्तर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कुआं जीर्णोद्धार एवं सोख्ता निर्माण की योजना प्रारंभ कर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, निदेशक, डी0आर0डी0ए0, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कार्यपालक अभियन्ता (मनरेगा), जिला समन्वयक (एस0बी0एम0), सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तकनीकी सहायक ,टीए आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें.


आलोक कुमार 

जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया

 मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार ,मोतिहारी में जिला सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2022-23 पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग के संपादन अर्थ,  जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में धान एवं  ईख के क्रॉप कटिंग के लिए जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया.ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित फसल कटनी प्रयोग करने के लिए प्लॉट खेसरा संख्या का चयन, आंकड़े की शुद्धता, ऐप के माध्यम से अपडेट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

जिलाधिकारी महोदय ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नल जल योजना को गंभीरता से लें. पंचायत के सभी वार्डों में शत प्रतिशत घरों तक नल जल से आच्छादित किया जाए.

स्वच्छ लोहिया बिहार अभियान अंतर्गत सोख्ता निर्माण, कम्युनिटी चैंबर निर्माण, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हठी लाभार्थी से नोटिस निर्गत कर राशि वसूली करने एवं आवास को  एकरूपता रंग से रंगने का उन्होंने निर्देश दिया.

 अंचलाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि

पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करना सुनिश्चित करें, साथ ही अतिक्रमण वाद का निष्पादन शीघ्रता शीघ्र करें.म्यूटेशन रिजेक्शन की प्रमाणिकता के साथ रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें.निबंधन का कार्य सतर्कता पूर्वक करें.उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य में प्रगति लाएं.

 गंडक नदी  बाढ़ विभीषिका की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पॉलिथीन सीट ,नाव, कम्युनिटी किचन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

 इस अवसर पर अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला स्थापना शाखा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022

अच्छे फसल की कामना और खुशी में त्योहार मनाया जाता

 

डाल्टनगंज. रोमन कैथोलिक डाल्टनगंज धर्मप्रांत 7 जुलाई 2016 से  प्रेरितिक प्रशासकों के सहारे चलाया जा रहा है.यहां पर नवाखानी समारोह मनाया गया.इस अवसर पर रोम के भारत में राजदूत नुनसियो आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली का आगमन हुआ.भारत के लिए परमधर्मपीठ का अपोस्टोलिक ननशिएचर एक दूतावास के समान होली सी टू इंडिया का राजनयिक मिशन है.यह 50-सी, नीति मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में स्थित है.13 मार्च 2021 को पोप फ्रांसिस द्वारा आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली को अपोस्टोलिक नुनसियो नामित किया गया था.
नवाखानी त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोम के भारत में राजदूत नुनसियो आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली थे.उनके साथ रांची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष थेओदोर मस्कारेन्हास एस.एफ.एक्स को डाल्टनगंज धर्मप्रांत का प्रेरितिक प्रशासक भी थे. यह बताया गया कि किसानों द्वारा मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार है.इस दिन घर में नए धान के चावल की पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं को भोग लगाया जाता है.उसके बाद अच्छे फसल की कामना और खुशी में त्योहार मनाया जाता है. यह प्रतिवर्ष भाद्रपद महीने के पंचमी तिथि को गणेश चतुर्थी के एक दिन बाद मनाया जाता है. यह दिन हर साल अगस्त-सितंबर के बीच पड़ता है.

रोम के भारत में राजदूत नुनसियो आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली को गांव वाले अपने बीच पाकर काफी खुश हुए और उन्हें अपने साथ नया खिलाकर आदिवासियों का पारंपरिक डांस भी करवाया.
बता दें कि डाल्टनगंज धर्मप्रांत को 7 जुलाई 2016 से  प्रेरितिक प्रशासकों के सहारे चलाया जा रहा है.सबसे पहले हजारीबाग धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो को डालटनगंज धर्मप्रांत का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया.पांच साल अतिरिक्त कार्यभार संभाला.इसके बाद रांची के सहायक धर्माध्यक्ष थेओदोर मस्कारेन्हास को डाल्टनगंज धर्मप्रांत का प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त किया गया है.उनको 8 दिसंबर 2021 से डालटनगंज के धर्मप्रांत के नए प्रेरितिक प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है. रांची महाधर्मप्रांत के अभिन्न अंग है डाल्टनगंज धर्मप्रांत. स्थापना 5 जून 1971 को हुआ.  इसके प्रथम धर्माध्यक्ष बिशप जॉर्ज विक्टर सौपिन,एसजे   थे.5 जून 1971 से 30 नवंबर 1987 तक धर्माध्यक्ष रहे.16 साल धर्माध्यक्ष रहे.उनके बाद बिशप चार्ल्स सोरेंग , एसजे धर्माध्यक्ष बने.23 अक्टूबर 1989  से 1 अप्रैल 1995 तक धर्माध्यक्ष रहे.केवल 6 वर्षों तक धर्माध्यक्ष रहे. डाल्टनगंज के तीसरे बिशप गेब्रियल कुजूर, एसजे थे.3 मार्च 1997 से 7 जुलाई 2016 तक धर्माध्यक्ष रहे.सबसे अधिक 19 वर्षों तक धर्माध्यक्ष रहे. महामहिम पोप फ्रांसिस के द्वारा  डाल्टनगंज धर्मप्रांत के  धर्माध्यक्ष रेव गेब्रियल कुजूर, एस.जे. का इस्तीफा स्वीकार कर लिया.तब हजारीबाग धर्मप्रांत के बिशप आनंद जोजो को डालटनगंज धर्मप्रांत का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. वे 7 जुलाई 2016 से अब तक डाल्टनगंज के प्रेरितिक प्रशासक के रूप में धर्मप्रांत का नेतृत्व किया है.प्रेरितिक राजदूतावास ने भी हजारीबाग के धर्माध्यक्ष आनंद जोजो के प्रति अपना आभार और प्रशंसा व्यक्त की है. इस बीच धर्माध्यक्ष थेओदोर मस्कारेन्हास एस.एफ.एक्स डाल्टनगंज धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त किये गये हैं.रांची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष थेओदोर मस्कारेन्हास एस.एफ.एक्स को डाल्टनगंज धर्मप्रांत का प्रेरितिक प्रशासक नियुक्त किया गया है. धर्माध्यक्ष थेओदोर मस्कारेनहास, एस.एफ़.एक्स., को 8 दिसंबर 2021 से डालटनगंज के धर्मप्रांत के नए प्रेरितिक प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है.
 

अधिकारी रहें सतर्क, एसओपी का करें सख्ती से पालन

  * नेपाल में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर गंडक सहित अन्य नदियों पर भी रखें पैनी नजर

* अधिकारी रहें सतर्क, एसओपी का करें सख्ती से पालन

* 03 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने की है संभावना



वाल्मीकिनगर. बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा आज वाल्मीकिनगर गंडक बराज का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.नेपाल में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है. नेपाल में कुछ जगहों पर बारिश की मात्रा 250 एमएम से भी ज्यादा रिकॉर्ड की गयी है.

गंडक बराज से आज 03 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने की संभावना है.उक्त के मद्देनजर जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को गंडक नदी सहित अन्य सभी नदियों के जलस्तर की निगरानी करने के लिए   निर्देशित किया गया है.

  जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी सतर्क रहें और गंडक नदी सहित अन्य नदियों पर भी पैनी नजर बनाए रखें. साथ ही बाढ़, कटाव से संबंधित एसओपी का सख्ती के साथ अनुपालन कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एसओपी के तहत सभी एसडीएम एवं अंचलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी तैयारी अपडेट रखेंगे. संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने के लिए सभी तैयारियां ससमय कर लेनी है ताकि जान-माल की सुरक्षा की जा सके.

समीक्षा के क्रम में जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 06 अक्टूबर को दोपहर तक गंडक बराज द्वारा 02 लाख 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है.एहतियातन सभी अंचलाधिकारियों को अलर्ट रहकर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि जिला आपदा शाखा द्वारा संभावित बाढ़ एवं कटाव से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था की गयी है. आपातकालीन संचालन केंद्र पूर्णरूपेण 24×7 कार्यरत है.उसका संपर्क नंबर-06254-247002, फैक्स संख्या-06254-247003 है.

 जिलाधिकारी ने कहा कि गंडक बराज द्वारा अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने की स्थिति में नदियों के जलस्तर में तेजी के साथ बढ़ोतरी होगी. ऐसी स्थिति में निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को माईकिंग आदि के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर जाकर रहने को कहा जाय.

   उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एसडीएम संबंधित कार्यपालक अभियंता के साथ संयुक्त रूप से तटबंधों का निरीक्षण करेंगे तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.बाढ़ शरण स्थल को पूरी तरह से फंक्शनल रखा जाय ताकि विषम परिस्थिति में उपयोग में लाया जा सके.उन्होंने कहा कि नाव तथा नाविकों को भी अलर्ट मोड में रखा जाय.संभावित प्रभावित स्थलों पर नाव, नाविकों की प्रतिनियुक्ति की जाय तथा उक्त कार्य की समुचित मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय.उन्होंने कहा कि नाव दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सभी अंचल अधिकारी कारगर उपाय करेंगे.

उन्होंने निर्देश दिया कि सामुदायिक रसोई घर के संचालन हेतु सभी तैयारियां अपडेट रखी जाय ताकि आवश्यकता पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके. सिविल सर्जन संभावित बाढ़ के मद्देनजर बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई घर सहित बांधों अथवा ऊंचे स्थानों पर रहने वाले व्यक्तियों के लिए समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. जिला पशुपालन पदाधिकारी पशुओं के लिए पर्याप्त चारा एवं मेडिसिन की समुचित व्यवस्था करेंगे.

जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ क्षेत्रों में एसडीओ, बीडीओ, सीओ संबंधित कार्यपालक अभियंता के माध्यम से फ्लड फाईटिंग मेटेरियल डिसेन्ट्रलाइज तरीके से स्टॉक कराना सुनिश्चित करेंगे ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित गति से सुरक्षात्मक कार्य कराया जा सके. उन्होंने कहा कि जेसीबी, ट्रैक्टर, क्रेन मालिकों की लिस्टिंग कर ली जाय. ट्रैक्टर पर फ्लड लाइट, जनरेटर सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता होनी चाहिए. साथ ही डिसेंट्रलाइज तरीके से गोताखोरों की भी प्रतिनियुक्ति की जाय. एसडीआरएफ की पूरी टीम आवश्यक संसाधनों के साथ हमेशा मुस्तैद रहेगी.

इस अवसर पर जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, श्री अनिल राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.


आलोक कुमार

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022

कैंपस के चारों तरफ वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाए

 


मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने अरेराज प्रखंड के ग्राम पंचायत पिपरा में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, पिपरा का लिया जायजा.

अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, पिपरा में मेन्सुरल वेस्ट, मेडिकल वेस्ट, इलेक्ट्रीकल वेस्ट, सूखा पेपर, गीला पेपर, सीसा, मेटल, प्लास्टिक प्रबंधन  के लिए समुचित व्यवस्था की गई है.मनरेगा द्वारा वृक्षारोपण कार्यों को उन्होंने स्वयं देखा, साथ ही संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए.

जिलाधिकारी महोदय द्वारा पिपरा पंचायत में जितवारपुर नया टोला में नल जल योजना एवं आवास योजना का भी जायजा लिया गया.इस पंचायत में 128 आवास योजना लगभग पूर्ण हो चुके हैं.जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवास एक ही रंग से रंग रोगन सुनिश्चित की जाए.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अरेराज में उप स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, पिपरा का उन्होंने जायजा लिया, साथ ही निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का भी उन्होंने निरीक्षण किया.

राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भेलानारी, अरेराज के समीप मनरेगा द्वारा निर्मित पुलिया का वे निरीक्षण करने पहुंचे.उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कैंपस के चारों तरफ वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाए .शिरीष के पुराने विशाल वृक्ष की सुरक्षा  के लिए उन्होंने मिट्टीकरण का निर्देश दिया.

इस अवसर पर माननीय मुखिया, वार्ड सदस्य, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीओ मनरेगा के साथ-साथ गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे.

आलोक कुमार

इनडोर स्टेडियम के समुचित मेंटेनेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित

 


मोतिहारी. पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने अरेराज अनुमंडल में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित वेट लिफ्टिंग एंड बॉक्सिंग क्लब, जीम/ व्यामशाला, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस ,इनडोर स्टेडियम का लिया जायजा.

यह व्यायामशाला अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है.जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ ही जीवन है. स्थानीय युवा वर्ग इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं.

उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि व्यामशाला भवन का रंग रोगन करके इसे सुंदर बनाया जाए.साथ ही सभी इनडोर स्टेडियम के समुचित मेंटेनेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए.


इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

बुधवार, 5 अक्टूबर 2022

गया जिले भर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया

 गया. गया जिले भर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भगवान राम ने एक बाण से रावण का वध कर दिया. रावण, कुंभकरण और मेघनाद का जैसे ही वध हुआ उनके प्रतीकात्मक स्वरूप पुतले धू-धू कर जल उठे.पूरा मैदान पर जलकर आग की चिंगारियां पड़ रही थी.

 

50 फुट ऊंचा रावण का पुतला 20 सेकंड में जलकर राख हो गया. शाम को जैसे ही सुर्यास्त हुआ पुतले को आग लगाते ही आतिशी धमाके गूंज उठे.बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर दशहरे का पावन पर्व रावण दहन के साथ संपन्न हो गया. रावण वध के दौरान पुरा गांधी मैदान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था. हर बैरिकेडिंग पॉइंट पर पर्याप्त पुलिस के जवान लगाए गए थे.पुतले को आग लगाते ही शोर शराबा होने लगा.दर्शकों ने पुतला दहन आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया.

पुतला दहन देखने के लिए आस पास के मकानों की छतों पर भी लोगों की भीड़ रही. 

  हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इसका लुत्फ उठाया. पूरा गांधी मैदान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों से भरा हुआ था.रावण कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही लोग जाकर जम गए.

     रावण वध से पूर्व शहर के आजाद पार्क से पूरे गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक विशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा और गांधी मैदान तक पहुंचा. गांधी मैदान में रावण वध को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. वहां मौजूद लोग राम की जय जयकार कर रहे थे.

     ज़िला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक सहित सभी प्रशासन के वरीय अधिकारियों अपने उपस्थिति में एक एक लोगो पर नजर जमाये रहे, जब तक पूरा मैदान खाली नही हुआ तब तक वही मौजूद रहे.

  ज़िला पदाधिकारी ने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया कि काफी अच्छे तरीके से रावण दहन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.उन्होंने ज़िला प्रशासन के तमाम पदाधिकारियों, पुलिस के सभी पदाधिकारियों, तमाम पुलिस बल तथा आयोजन समिति के सभी सम्मानित सदस्यों, गया जिले के सम्मानित बुद्धिजीवियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक गांधी मैदान में काफी सफलतापूर्वक भीड़ को नियंत्रण करने रावण वध कार्यक्रम को काफी अच्छे से संपन्न कराने के लिए आप सभी का धन्यवाद है.

     कार्यक्रम से पूर्व आयोजन समिति द्वारा जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त तथा उप विकास आयुक्त को पुष्पगुच्छ देकर उनका हार्दिक स्वागत किया.

आलोक कुमार

मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022

हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग के अफसरों ने 8 घंटे बैठक की


पटना.
 बिहार में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 और 20 अक्टूबर को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. दूसरी डेट बाद में जारी की जाएगी.हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग के अफसरों ने 8 घंटे बैठक की। इसके बाद यह निर्णय लिया.

पटना हाईकोर्ट ने दशहरा पर्व के छुट्टी के दौरान नवमी के दिन नगर निकाय चुनाव में ओबीसी-ईबीसी को आरक्षण देने के मामले पर 86 पन्ने का अपना फैसला दे दिया. कोर्ट ने कहा कि नगर पालिका के चुनाव में ओबीसी को दिया गया आरक्षण कानून के तहत गलत है. आरक्षण देने के पूर्व सुप्रीम कोर्ट के 2010 में दिये गये फैसले को नजरअंदाज कर दिया गया. जबकि राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानने की बात कही थी. हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को आदेश दिया है कि ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों को अनारक्षित सीट घोषित कर चुनाव की अधिसूचना जारी करें.

मंगलवार को पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल और एस. कुमार की बेंच ने अपना फैसला दिया. हाईकोर्ट की बेंच ने कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही जो आदेश दिया था, उसका बिहार में पालन नहीं किया गया. चुनाव में पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर कोर्ट ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सही रूप से पालन नहीं हुआ है.

कोर्ट के इस फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग को पूरी करनी होगी. जानकारी के मुताबिक नई व्यवस्था में अति पिछड़ा सीट सामान्य माने जाएंगे. हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने नियमों का पालन नहीं किया है.

आलोक कुमार

केविवि के स्थापना दिवस समारोह


मोतिहारी.केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के षष्ठ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया. केविवि के स्थापना दिवस समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया. यह समारोह बृहस्पति सभागार, बुद्ध परिसर में किया गया.इसकी अध्यक्षता  महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद प्रकाश द्वारा की गयी.

मुख्य अतिथि प्रो.बैद्यनाथ लाभ, कुलपति, नव नालंदा महाविहार, नालंदा , विशिष्ट अतिथि प्रो.विजय कुमार कर्ण , अध्यक्ष, संस्कृत विभाग, नव नालंदा
महाविहार,नालंदा एवं दूसरे विशिष्ट अतिथि श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी सह-समाहर्ता, पूर्वी चम्पारण थे.उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के दीप प्रज्वलित कर किया गया.

विशिष्ट अतिथि श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 5 महीने के अदंर केविवि को मिलने वाली निर्धारित 300 एकड़ ज़मीन ज़िला प्रशासन के द्वारा उपलब्ध करा दी जाएगी। इस दिशा में कार्य तेजी से किए जा रहे हैं.

अतिथियों का सम्मान पुष्प गुच्छ  अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से कुलपति महोदय के द्वारा किया गया.कार्यक्रम में डीडीयू परिसर के निदेशक प्रो. पवनेश कुमार, प्रो. प्रणवीर सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. आंत्रण त्राण पाल, प्रो. रंजीत चौधरी, गांधी भवन परिसर के निदेशक प्रो. प्रसून दत्त सिंह, प्रो. बृजेश पाण्डेय, ओएसडी डॉ. सचिदानंद सिंह और आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. बिमलेश कुमार सिंह, डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव, डॉ. श्याम कुमार झा, डॉ. सपना सुगंधा, डॉ. श्वेता, डॉ. उमेश पात्रा, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव और सदस्य सचिव डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र , डॉ. मधु पटेल, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. विश्वेश वाग्मी, डॉ. ओमकार , डॉ. बबलू पाल, डॉ. विश्वजीत वर्मन की समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका थी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी एवं कर्मचारीगण सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे.समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ.

आलोक कुमार

मानचित्र पर 158 मोमबत्तियां जलने के उपरांत और भी आकर्षक दिखा

 

गया.इस जिले का 158वां ज़िला स्थापना दिवस के अवसर पर जीविका के दीदियों द्वारा समाहरणालय परिषर में गया ज़िला का मानचित्र बनाया गया.जिसमे सभी 24 प्रखंडों को अलग अलग रंग से सजाते हुए प्रदर्शित किया है. इसके साथ ही ज़िले के रंगोली के माध्यम से बनाये गए मानचित्र पर 158 मोमबत्तियां जलने के उपरांत और भी आकर्षक दिखा.

  ज़िला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने भी जीविका दीदियों द्वारा रंग बिरंगे रंगोली के माध्यम से बनाये गए गया ज़िले के मानचित्र को काफी तारीफ किया है.

   


इस रंगोली बनाने में जीविका के कर्मी कुमारी प्रियंका और मुस्कान कुमारी तथा सहारा जीविका संकुल स्तरीय संघ से जीविका दीदी पार्वती, रेखा, संजु तथा नीलम दीदीया शामिल थी.


आलोक कुमार

उत्साहित होकर नीरज नारंग ने कहा कि जय हो विजय हो सिलेंडर छाप जिंदाबाद रजनी देवी जिंदाबाद












पटना. बिहार में नगर निकाय चुनाव प्रचार जोरों पर है. पटना नगर निगम में महापौर पद पर 33 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा.इस समय पटना नगर निगम का चुनाव का प्रचार हो रहा है.नगर निकाय का प्रथम चरण का चुनाव 10 अक्टूबर को है और द्वितीय चरण का मतदान 20 अक्टूबर को है.प्रत्याशी और उनके समर्थक दोहरी लाभ उठाने में लगे है.प्रथम लोकतंत्र के राजा वोटर के पास जाकर उफनती नैया को पार लगाने में सहयोग के रूप में भारी संख्या में वोट देने का आग्रह कर रहे है.वहीं नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न पंडालों में जाकर मां देवी का दर्शन और उफनती नैया को पार लगाने का दुआ कर रहे हैं.मां दुर्गा के अंतिम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं.

उन सभी कन्याओं को मेरा प्रणाम कर रहे हैं जो आज नौ कन्या में शामिल होगी, और माता के इस अंतिम रूप से यही प्रार्थना करता हूं कि वार्ड की जनता को हमेशा स्वस्थ और सुखी प्रदान करें.बता दें कि पटना नगर निगम में 75 वार्ड है.इन वार्ड में मां दुर्गा स्थापित की गयी है. निवर्तमान डिप्टीमेयर सह मेयर प्रत्याशी रजनी का कहना है कि मां दुर्गे का दर्शन कर रही हूं.उनसे गिड़गिड़ा रही हूं कि मां दुर्गे पटना नगर निगम के सभी लोगों को स्वस्थ और मंगलमय रखे.उनका कहना है कि उनके समर्थक सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू राय,राजकुमार उर्फ थप्पू राय,संजय राय,भाई धर्मेंद्र आदि के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता 75 वार्ड में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.काठ के पुल (महावीर स्थान), पटना सिटी में लोगों से जनसंपर्क के दौरान की तस्वीरे। इस दौरान लोगों का स्नेह, महिलाओं का साथ और माताओ का आशीर्वाद मिला.

 बता दें कि इस समय मेयर प्रत्याशी रजनी देवी के समर्थन में महिला,पुरूष और नौजवान लगे हुए हैं.उसी तरह सभी धर्म के लोगों और जातियों का समर्थन मिल रहा है.सभी लोगों ने मन बना लिया है कि मेयर प्रत्याशी रजनी देवी का चुनाव चिन्ह गैस सिंलेडर पर ही बटन दबा है.जो क्रम संख्या-2 में है. वार्ड संख्या 22 बी और 22 सी में जनसम्पर्क के दौरान लोगों का आपार समर्थन एवं सहयोग मिला.उत्साहित होकर नीरज नारंग ने कहा कि जय हो विजय हो सिलेंडर छाप जिंदाबाद रजनी देवी जिंदाबाद.

टहल टोला, रूपसपुर, महुआ बाग, धनौत और जलालपुर में आज पद यात्रा के दौरान लोगों का भारी जनसमर्थन मिला. इस दौरान लोगों ने जो भव्य फूल और माला से स्वागत किया उसका बहुत-बहुत आभार.

आलोक कुमार

सोमवार, 3 अक्टूबर 2022

परंतु अभी तक यह सड़क नहीं बनाई जा सकी

  


अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के द्वारा नगर निगम पटना में सूचीबद्ध फेयर फील्ड कॉलोनी की जर्जर सड़क  को जल्द बनवाने के सन्दर्भ में उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री जी को आवेदन...


अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ,पटना के महासचिव एस.के.लॉरेंस का खुला पत्र



सेवा में,

उप मुख्यमंत्री ,

बिहार सरकार,

पटना।

विषय- बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री  का पद ग्रहण करने तथा पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी लेने के  सम्बन्ध में आपको बधाई एवं शुभकामनाएं.साथ ही फेयर फील्ड कॉलोनी,दीघा,वार्ड 22 ए की सड़क को बनाने के लिये सरकार द्वारा आदेश पारित सड़क को जल्द बनाने के  सम्बन्ध में.

महोदय,

पुनः बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री  पद ग्रहण करने के सम्बन्ध में आपको मेरे तथा ईसाई समुदाय की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं.हमारे ईसाई समुदाय के लोग महसूस कर रहे हैं कि वर्तमान में बिहार में जो नए महागठबंधन की सरकार बनी है,वह एक धर्मनिरपेक्ष सरकार है.अतः समुदाय के लोगों को उम्मीद है जिस तरह कुछ वर्षों में धर्म के नाम पर बिहार में कई जगह ईसाई समुदाय के लोग झूठे इल्जाम के तहत प्रताड़ित किये जा रहे हैं,उस पर इस नई सरकार द्वारा पूर्ण रूप से रोक लगाया जाएगा.

ईसाई समुदाय का काफी समय से लम्बित कुछ मुद्धों के जल्द समाधान के तहत एक मुख्य मुद्धा फेयर फील्ड कॉलोनी,दीघा,पटना,वार्ड 22 ए के वर्षों से उपेक्षित जर्जर सड़क को नए सिरे से बनाने का है।इस सन्दर्भ में अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ,पटना तथा फेयर फील्ड कॉलोनी के कुछ गणमान्य लोगों द्वारा एक आवेदन दिया गया था.जिसे बनाने के लिये इस क्षेत्र के वार्ड पार्षद के द्वारा अनुशंसा पत्र नगर निगम पटना को प्रस्तुत किया गया था तथा क्षेत्र के विधायक महोदय द्वारा मेरे तथा कॉलोनी के कुछ गण मान्य लोगों के आवेदन को याचिका के जरिये सदन में प्रस्तुत कर पारित कराया गया था.जिसे 2021में इस सड़क को बनाने के लिये नगर निगम पटना में सूचीबद्ध (दर्ज) कर इसे बनाने की घोषणा की गई थी.इसके तहत सम्बन्धित प्रतिनिधियों से जल्द बनवाने का अनुरोध भी किया गया था.परंतु अभी तक यह सड़क नहीं बनाई जा सकी है.

जैसा की यह जानकारी मिली थी कि इस सड़क को अब पथ निर्माण विभाग, पटना के द्वारा बनाये जाने की योजना है.चूंकि यह विभाग आपके अधीन है.अत: आपसे आग्रह है कि प्राथमिकता के तौर पर इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाने की कृपा करें.इसके लिये इस कॉलोनी के लोग तथा ईसाई समुदाय आपका आभारी रहेंगे.


आलोक कुमार

एडलिन ए. जोसेफात का निधन

 * संत जेवियर शिक्षण संस्थान के संस्थापक स्व.अमानसीउस  जोसेफात  की पत्नी हैं

*फादर राजेश जैकब की चाची है एडलिन ए. जोसेफात


बेतिया.आज राजधानी पटना में  संत जेवियर शिक्षण संस्थान, बेतिया के संस्थापक स्व.अमानसीउस जोसेफात की पत्नी व एडलिन ए. जोसेफात का निधन हो गया है.वे सेवानिवृत्त सरकारी टीचर थीं. उन्होंने सोमवार को पटना में 11 बजे दिन में अंतिम सांस ली.वे 80 साल की थीं.

बताया गया कि एडलिन ए.जोसेफात का पार्थिव शरीर को राजधानी पटना से बेतिया लाया गया.वहां पर प्रज्ञा निवास में पार्थिव शरीर को रखा जाएगा.निधन की खबर प्रसार होने के बाद जमालपुर,  कुर्जी, चुहड़ी,बेतिया में मातम व्याप्त हो गया है.अंतिम संस्कार के सिलसिले में 5 अक्टूबर को बेतिया गिरजाघर में 3 बजे से मिस्सा होगा.उसके पश्चात कब्रिस्तान में दफन होगा.

आलोक कुमार

शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में कुल 515 स्थानों को चिन्हित की गई

 दुर्गा पूजा-022 के शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्ण आयोजन एवं विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर जिलाधिकारी  एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा की गई.’विधि व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में कुल 515 स्थानों को चिन्हित करते हुए वरीय दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है...

गया.दुर्गा पूजा-2022 शांतिपूर्ण एवं सद्भावना आयोजन के
मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. शांतिपूर्ण एवं सद्भावना पूर्ण दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर पुलिस लाइन गया के परिसर में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर की संयुक्त अध्यक्षता में की गई.

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा अलर्ट  मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया.जिलाधिकारी ने प्रतिनियुक्त सभी अधिकारी को निर्देश दिया कि समय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर कर्तव्यों के निर्वहन गंभीरतापूर्वक करें.उन्होंने कहा कि  पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण हो इस बाबत चुस्त प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पूजा में व्यवधान करने वाले, सामाजिक माहौल को दूषित करने वाले एवं अफवाह फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित करते हुए कठोर कार्रवाई करे.


रात्रि में श्रद्धालुओं तथा आम जनों का भीड़ मूर्ति प्रतिमा को देखने के लिए एक साथ निकलते हैं इसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को रेगुलेट होते रहे इस पर विशेष नजर रखें।

 पूजा,विसर्जन जुलूस ,डीजे पर प्रतिबंध इत्यादि को लेकर निर्देश दिए गए. निर्गत लाइसेंस में निहित शर्ताे के उलंघन पर कारवाई करने का निर्देश दिया गया। ब्रीफिंग में ड्यूटी का टाइमिंग को लेकर गंभीर रहने, कोई कोताही/लापरवाही करने पर कारवाई, नियंत्रण कक्ष, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण इत्यादि को लेकर निर्देश दिए गए.

किसी भी सूरत में डीजे प्रतिबंधित रहेगा. निर्देश के उल्लंघन पर कारवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि ’उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन एवं विधि व्यवस्था संधारण प्रशासन के सर्वाेच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी भी तरह की कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

  ज़िला पदाधिकारी ने प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विधि व्यवस्था संधारण, बैरिकेडिंग, विद्युत आपूर्ति, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन की व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर एक-एक कर तैयारियों का जायजा लिया.उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से भी लगातार नजर रखी जाएगी. भीड़ नियंत्रण हेतु प्रमुख जगहों पर ड्राप गेट भी लगाए जाएंगे.भीड़ नियंत्रण पर बेहतर प्रबंधन हेतु कई आवश्यक निर्णय भी लिए गए हैं.

अफवाह फैलाने वाले के मंसूबे पूरे नहीं होंगे, की जाएगी सख्त करवाई. ’वरीय पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देश दिया कि हुड़दंग बाजी करने वालों पर पूरी पैनी नजर रखी जाएगी किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा’यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैला कर सामाजिक ताने-बाने को डिस्टर्ब करने का प्रयास करता है तो ऐसे लोगों /तत्वों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 153- ए एवं 505 के अंतर्गत अविलंब कार्रवाई की जाएगी. जिले का साइबर सेल, आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विंग के द्वारा फेसबुक, सभी व्हाट्सएप ग्रुप, पोर्टल, वेब न्यूज़ यूट्यूब चौनल पर विशेष नजर रखी जा रही है.

दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए जिला के नियंत्रण कक्ष को अलर्ट मोड में रखा गया है, कहीं से भी कोई सूचना आने पर तुरंत अपने वरीय पदाधिकारी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631 2222253/59 है.24 घंटा चलने वाला नियंत्रण कक्ष तीन पारियों में चलेगा.

 नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति रखी गयी है. इसके साथ ही सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने ड्यूटी स्थान पर हेलमेट तथा बॉडी प्रोटेक्टर के साथ ड्यूटी करें इसके अलावा सभी पदाधिकारी अपने मोबाइल फोन को वाइब्रेशन के साथ-साथ रिंगिंग मोड में रखें तथा आने वाले कॉल को तुरंत रिस्पांड करें.

आलोक कुमार

रविवार, 2 अक्टूबर 2022

महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो का धर्माध्यक्षीय अभिषेक की रजत जयंती

 रांची. रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो येसु समाजी हैं.उनका जन्म 21 नवम्बर 1947 को गुमला जिला में हुआ था.इस जिले के टोंगो पल्ली के एक ख्रीस्तीय परिवार में हुआ था. उनकी माता का नाम कैथरिन टोप्पो और पिता का नाम लियोस टोप्पो था. अपने माता-पिता के 9 बच्चों में उनका स्थान आठवाँ था. उन्होंने 7 सितम्बर 1968 ई. को येसु समाजी पुरोहित बनने के लिए येसु समाज के धर्म संघ में प्रवेश किया और 14 अप्रैल 1982 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ. उसके बाद 1997 तक विभिन्न रूपों में कलीसिया की सेवा की.

18 जुलाई 1997 को वे जमशेदपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये.उस समय वे जमशेदपुर के येसु भवन मानगो में नोविस मास्टर के रूप में सेवा दे रहे थे. 27 सितम्बर 1997 को रांची के महाधर्माध्यक्ष तेलेस्फोर पी. टोप्पो ने उनका धर्माध्यक्षीय पावन अभिषेक सम्पन्न किया. तब से 6 अगस्त 2018 तक उन्होंने जमशेदपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष के रूप में कार्य किया.

संत पापा फ्राँसिस ने 22 जून 2018 को उन्हें राँची महाधर्मप्रांत का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया. 6 अगस्त 2018 को संत मरिया महागिरजाघर में महाधर्माध्यक्ष के रूप में उनका प्रतिस्थापन हुआ.तब से वे राँची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष के रूप में कार्यरत है.

रांची महाधर्मप्रांत के कार्डिनल तेलेस्फोर प्लासिडस टोप्पो (78) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.वहीं रोम में रहने वाले पोप फ्रांसिस ने जमशेदपुर धर्मप्रांत के बिशप     रेव. फेलिक्स टोप्पो (70), एसजे, को रांची के नए आर्कबिशप के रूप में नियुक्त कर दिया है. यह उपशास्त्रीय प्रावधान रविवार को 24 जून, 2018 को दोपहर में 15:30 स्थानीय समय पर भारतीय मानक समय के अनुरूप रोम में सार्वजनिक किया गया था. महामहिम रेव. फेलिक्स टोप्पो, एसजे का जन्म 21 नवंबर,1947 को झारखंड, गुमला के डायसिस में हुआ था.उन्होंने 1 9 68 में सोसाइटी ऑफ जीसस में प्रवेश किया.उनका पुरोहिताभिषेक 14 अप्रैल,1982 में हुआ.उन्होंने     1990 में ग्रेगोरियन यूनिवर्सिटी, रोम से मनोविज्ञान में परास्नातक प्राप्त किए. प्री-नोवाइसेस के निदेशक के रूप में विभिन्न क्षमताओं में जेसुइट मंडली की सेवा करने के बाद, नोविश मास्टर और सुपीरियर रहे. वे 14 जून,1997 को जमशेदपुर के बिशप चुने गए. विधिवत बिशप 27 सितंबर, 1997 को बने. बिशप के रूप में वे क्षेत्रीय बिशप परिषद (झारखंड) और दो क्षेत्रीय आयोगों के अध्यक्ष थे. सेंट अल्बर्ट्स कॉलेज, रांची के कुलगुरू. वे पुरोहित के रूप में 36 साल और एक बिशप के रूप में 20 साल शानदार कार्य किए. बताते चले कि रांची के आर्कबिशप तेलेस्फोर पी टोप्पो ने 75 साल के होने पर नियमानुसार पोप को इस्तीफा भेज दिया था.तब पोप ने आर्क बिशप बने रहने को कहा था.अंतत:3 साल के बाद 78 बसंत देख लेने वाले को आर्क बिशप का आवेदन स्वीकार कर इस्तीफा लिया गया. वे कार्डिनल बने रहेंगे.


आलोक कुमार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 जयंती पर उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

                    *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 जयंती पर उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

बेतिया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 जयंती के अवसर पर आज हरिवाटिका चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर जिला प्रशासन द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा उन्हें नमन किया गया.

इस अवसर पर डीआईजी, चम्पारण रेंज, श्री प्रणव कुमार प्रवीण, जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेंद्र नाथ वर्मा, अपर समाहर्त्ता, श्री राजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधिगण द्वारा बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी तथा देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए सराहा गया.

माल्यार्पण के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अतुलनीय भूमिका रही है. महात्मा गांधी के विचारों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान किया जाता है.इसलिए दुनियाभर में हर साल 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है.

उन्होंने कहा कि गांधीजी अंग्रेजों से आजादी के साथ-साथ समाज में फैली बुराइयों जैसे छुआछूत, शराब के भी घोर विरोधी थी. हमें गांधीजी के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए.बापू के आदर्शों एवं उनके विचारों के अनुश्रवण का संकल्प सभी को लेना चाहिए. बापू के विचारों और उनके सिद्धान्तों को आगे बढ़ाने का कार्य सभी को करना चाहिए.

उन्होंने कहा कि पश्चिमी चंपारण के इतिहास में भी महात्मा गांधी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है. 15 अप्रैल, 1917 ई0 को चम्पारण की धरती पर महात्मा गांधी का आगमन हुआ तथा उनके नेतृत्व में नील आंदोलन चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप नीलहों के अमानवीय अत्याचार से चम्पारण के किसानों को मुक्ति मिली.इसी के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ चम्पारण सत्याग्रह के माध्यम से भारतीय स्वाधीनता संग्राम की मजबूत आधारशिला रखी

आलोक कुमार

बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रजापति मिश्र को नमन करते हुए उन्हें महान विभूति बताया

 पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वीं जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के 118वीं जयंती और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहें स्व. पंडित प्रजापति मिश्र के 124 वीं जयंती के मौके पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया.जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने की.

अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के बताए आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश एकजुट रहेगा .गांधी के विचारों को जिंदा रखने के लिए सभी कांग्रेस जन को आगे आना होगा और देश में गांधीवाद को प्रबलता से अपनाना होगा.

स्व.  शास्त्री को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री ने राजनीतिक शुचिता की जो मिसाल पेश की है वो राजनीतिक व्यक्तियों के लिए आदर्श है.उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रजापति मिश्र को नमन करते हुए उन्हें महान विभूति बताया.

जयंती कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश कुमार मुनन,  कुमार आशीष  पूर्व विधायक लालबाबू लाल, अमिता भूषण,  प्रवक्ता आनन्द माधव, ज्ञान रंजन, संजीव कर्मवीर, रामायण यादव,  कपिलदेव यादव, कमल देव नारायण शुक्ला, मिथिलेश शर्मा मधुकर, शशि कान्त तिवारी, अरबिंद लाल रजक, शशि रंजन, मृणाल अनामय,  मिन्नत रहमानी, सत्येन्द्र कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह,  उदय शंकर पटेल, दुर्गा गुप्ता, गुरुदयाल सिंह, निधि पाण्डेय, विमलेश तिवारी, मुद्रिका सिंह यादव, हसीब खान, निरंजन कुमार, नादिम अंसारी, राम शंकर कुमार, सुदय शर्मा, सत्येन्द्र पासवान, अभय कुमार उपाध्याय, हेमंत झा, रश्मि सिंह, सुकुल प्रसाद, पवन कुमार केशरी, राम बाबू शर्मा, संजय कुमार पाण्डेय, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन ने महान विभूतियों को नमन किया.


आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post