सिस्टर नीलू कार्मेल के अभिषेक के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम
सिस्टर नीलू कार्मेल के अभिषेक के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम शाहपुर.आज बक्सर धर्मप्रांत के शाहपुर पल्ली में खुशनुमा माहौल था.शाहपुर पल्ली में जन्म लेने वाली सिस्टर नीलू कार्मेल ने सिस्टर के रूप में अपने कार्यकाल के शानदार 25 साल सीजे मण्डली,नेपाल में पूरा किया है.सिस्टर नीलू कार्मेल के अभिषेक के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को शाहपुर पल्ली चर्च में सिल्वर जुबली समारोह मनाया गया. मौके पर फादर एल्विन एसजे मुख्य उत्सवकर्ता थे.फादर प्रताप और सिल्वेनाथन एस.जे. सामूहिक प्रार्थना की अगुवाई की.उसके छोटा सा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया और केक काटा गया.उसकी रजत जयंती पर शाहपुर पैरिश ने एकजुट होकर आज जश्न मनाया. शाहपुर पल्ली के श्री मोतीलाल एवं स्व.सीसिलिया की बेटी है सिस्टर नीलू कार्मेल.सीजे मण्डली, नेपाल क्षेत्र से संबंधित है.उसके चार भाई और चार बहनें हैं.वह नेपाल क्षेत्र की एक महान मिशनरी हैं.इस उपलक्ष्य में सिस्टर के सभी भाई-बहन उपस्थित थे. शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर भास्कर बोज्जा ने सभी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कि...