संदेश

जून 10, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

’जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य टास्क फोर्स एवं समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित’

चित्र
                                             सीतामढ़ी। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला स्वास्थय टास्क फोर्स एवं समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई । जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन एवं एसीएमओ को क्षेत्र में भ्रमण कर स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे सभी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया एवं उन्होंने सभी सीडीपीओ को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उनके क्षेत्र में रहने वाले बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच पोषण प्रतिरक्षण के कार्यों को सफलतापूर्वक कराने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने आगामी पल्स पोलियो कार्यक्रम से संबंधित होने वाले सभी गतिविधियों तथा बीएलटीएफ वैक्सीन की उपलब्धता माइक्रोप्लान इत्यादि के बारे में बैठक में विस्तार से समीक्षा की एवं सभी उपस्थित पदाधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान को ...

जीएनएम छात्राओं की मांगे जल्द मांगी जाए

चित्र
★ जीएनएम छात्राओं के समर्थन में एकदिवसीय भूख हड़ताल पर बैठा ऐपवा आइसा और ट्रेड यूनियन ऐक्टू ★ जीएनएम छात्राओं को पटना में हॉस्टल दे सरकार- ऐपवा पटना। एक महीने से ज्यादा समय से पीएमसीएच से राजापाकड़ शिफ्ट किए जाने के विरोध में आंदोलन कर रही पीएमसीएच की छात्राएं पिछले पांच दिनों से गर्दनीबाग धरना स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठी हुई  हैं। छात्राएं राजापाकड़ जाना नहीं चाहती हैं। उनके अंदर अपने सुरक्षा को ले कर भी भय है।राजापाकड़ सुदूर इलाका है। छात्राओं के भूख हड़ताल के समर्थन में महिला संगठन ऐपवा एवं छात्र संगठन आइसा के कार्यकर्ता भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मौके पर पहुंचे भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम ने विधानसभा में मुद्दे को उठाने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री से बात करने का आश्वासन भी दिया। कहा कि सरकार पूरी तरह संवेदनहीन रवैया अपना रही है। ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने कहा कि हमलोग लगातार इस आंदोलन में लगे हुए हैं।आज छात्राओं के भूख हड़ताल के समर्थन में हमलोग भी भूख हड़ताल पर आज बैठे हैं। विकास का दावा करने वाली सरकार के पास लगभग 200 छात्राओं को रखने के लिए पटना में जगह नहीं ...

जिला बाल संरक्षण समिति एवं चाइल्ड लाइन एडवाइजरी

चित्र
सीतामढ़ी.जिला परिषद अध्यक्षा एवं जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता’ ’में जिला बाल संरक्षण समिति एवं चाइल्डलाइन एडवाइजरी तथा बाल श्रम उन्मूलन विमुक्ति एवं पुनर्वास से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गयी.जिला परिषद अध्यक्षा अदिति कुमारी एवं जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला बाल संरक्षण समिति एवं चाइल्ड लाइन एडवाइजरी तथा बाल श्रम उन्मूलन विमुक्ति एवं पुनर्वास से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.  जिसमें चिल्ड्रन इन स्ट्रीट सिचुएशन की पहचान संगठन एवं पुनर्वास सुनिश्चित करना,कोविड-19 महामारी में मार्च 2020 के बाद माता-पिता को खोने वाले बच्चों की पहचान कर संरक्षण एवं पुनर्वास सुनिश्चित करना, पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, परवरिश योजना, बाल सहायता योजना, प्रखंड, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर गठित बाल संरक्षण समिति की नियमित बैठक, कानूनी रूप से बच्चों को दत्तक ग्रहण करने के लिए प्रचार प्रसार, बाल देखरेख संस्थानों में प्रतिनियुक्ति एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा नियमित रूप से भ्रमण करने के संबंध में एवं चाइल्ड लाइन से संबंधित सभ...

वह अपनी कलाकृति को यू ट्यूब पर अपलॉड करती हैं

चित्र
  मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत में सबसे बड़ी पल्ली है लतौना.यहां के पल्ली पुरोहित फादर डेविट एलियास हैं.इस पल्ली में रहते हैं अनुराग कुमार.उनकी सुपुत्री हैं निश्चिता जोन.वह अपनी कलाकृति को यू ट्यूब पर अपलॉड करती हैं.ब्लॉगर निश्चिता जोन कहती हैं वह पहली बार ब्लॉग बनाकर यू ट्यूब पर अपलॉड की हैं.वह सेक्रेड हार्ट चर्च में प्रार्थना करने जा रही है.घर से निकलकर चर्च जा रही हैं.वह ब्लॉग को Subscribe, view ,like, comment करने को कहती हैं.              https://youtube.com/watch?v=lKTrv-xAihs&feature=share My first vlog ❤ (Sacred heart church)❤❤ latona mission trivanigaj❤❤ (supaul) आलोक कुमार

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ ऐलान

चित्र
 * रोहित-कृष्ण हरि बने राष्ट्रीय सचिव, राजबाला रश्मि संयुक्त सचिव पटना.भारतीय युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार के नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति पर घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार युवा कांग्रेस  के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोहित व महासचिव कृष्ण हरि को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि प्रदेश महासचिव राजबाला रश्मि को संयुक्त सचिव बनाया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद गुरुवार भारतीय युवा कांग्रेस  की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई. नवगठित कार्यकारिणी में बिहार युवा कांग्रेस  के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोहित एवं महासचिव कृष्ण हरि को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है. जबकि प्रदेश महासचिव राजबाला रश्मि को संयुक्त सचिव बनाया गया है.  प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोहित इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश युवा  कांग्रेस   प्रवक्ता शम्स शाहनवाज ने कहा कि बिहार युवा  कांग्रेस   के जमीनी नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह देकर युवा कांग्रेस के प्...