शुक्रवार, 10 जून 2022

युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ ऐलान

 * रोहित-कृष्ण हरि बने राष्ट्रीय सचिव, राजबाला रश्मि संयुक्त सचिव


पटना.भारतीय युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार के नेताओं को जगह दी गई है. पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति पर घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार युवा कांग्रेस  के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोहित व महासचिव कृष्ण हरि को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि प्रदेश महासचिव राजबाला रश्मि को संयुक्त सचिव बनाया गया है.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति के बाद गुरुवार भारतीय युवा कांग्रेस  की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई. नवगठित कार्यकारिणी में बिहार युवा कांग्रेस  के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोहित एवं महासचिव कृष्ण हरि को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है. जबकि प्रदेश महासचिव राजबाला रश्मि को संयुक्त सचिव बनाया गया है.

 प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोहित

इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश युवा  कांग्रेस   प्रवक्ता शम्स शाहनवाज ने कहा कि बिहार युवा  कांग्रेस   के जमीनी नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह देकर युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं शीर्ष नेतृत्व ने बिहार के कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है. इससे युवा कांग्रेस का संगठन और भी मजबूत होगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार से तीन युवा नेताओं को शामिल करने का प्रदेश युवा  कांग्रेस   अध्यक्ष गुंजन पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत आनंद,शिव प्रकाश गरीब दास, अखिलेश दयाल, अरफराज साहिल, अबु तनवीर, मुकुल यादव, निशांत सिंह, शुभम पांडे, आरिफ नवाज, मोइनुद्दीन फैसल,आयुष भगत आदि ने स्वागत किया है.



महासचिव कृष्ण हरि 









प्रदेश महासचिव राजबाला रश्मि

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...