कांग्रेस के न्याय युद्ध का मकसद समतामूलक समावेशी समाज का निर्माण करना
पटना.आज पटना जिला कांग्रेस मुख्यालय नेशनल हाल, कदमकुंआ पटना आवश्यक बैठक की गई. इस बैठक में जननायक राहुल गाँधी जी के पटना आगमन के संदर्भ में व्यापक चर्चा की गई. पटना जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी ने कांग्रेस के न्याय युद्ध विषयक तथ्यों पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के न्याय युद्ध का मकसद समतामूलक समावेशी समाज का निर्माण करना है. इस प्रक्रिया में जाति जनगणना एक आवश्यक सोपान है.संविधान का रक्षण और संरक्षण इस दौर में प्रजातांत्रिक व्यवस्था को बचाने की जरूरी हो गया है. कारण जाहिर है कि कभी प्रत्यक्ष तौर पर, तो कभी छुप कर संवैधानिक संस्थाओं और परंपराओं पर बीजेपी कुठाराघात कर रही है. इनका मकसद नफरत फैला कर हिन्दुस्तानीअवाम को बांटना है. कांग्रेस जननायक राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में इस न्याय युद्धको लड़ रही है. हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान केदर्शन विचार, मूल्यों और मकसद को जमीन पर उतार लें.इस वैचारिक संघर्ष में संविधान हमारामार्गदर्शक और सारथी है.पटना महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजनने कहा कि आ...