जल जीवन हरियाली में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पवन कुमार एवं मेघा को सम्मानित किया
गया. अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जिला परिषद सभागार में उप विकास आयुक्त श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में मनरेगा मजदूर सम्मान दिवस का आयोजन किया गया. उक्त समारोह में उप विकास आयुक्त गया द्वारा जिला में मनरेगा अंतर्गत किए गए उत्कृष्ट कार्य के तहत निर्मित किये गए अस्थाई परिसंपत्तियों के सृजन का विस्तृत ब्यौरा रखा गया. उनके द्वारा बताया गया की वित्तीय वर्ष 2022- 23 में 75 अमृत सरोवर के लक्ष्य के विरुद्ध 85 अमृत सरोवर का चयन किया गया एवं 35 अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण करा भी दिया गया. उनके द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में गया जिला ने पूरे बिहार में सर्वाधिक 15870040 मानव दिवस का सृजन किया गया. उन्होंने कहां कि गया जिला में पूरे बिहार में सर्वाधिक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवार के मजदूरों को मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराया गया है. बच्चों एवं बच्चियों की सुरक्षा एवं निर्बाध शिक्षा को जारी रखने के लिए 209 स्कूल बाउंड्री का निश्चय किया गया है, जिसमें 142 विद्यालयों के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. उनके द्...