संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70 वीं पुण्यतिथि
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70 वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में सदाकत आश्रम में मनाई गई पटना . आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में भारत के संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की 70 वीं पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की.इस अवसर पर राजेश राम के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक समानता, न्याय, शिक्षा और मानव गरिमा के सबसे बड़े हिमायती थे. आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने और देश में सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं.उन्होंने हमें लोकतंत्र का वह आधार दिया है, जिस पर आज भारत खड़ा है. उन्होंने आगे कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण...