सूर्या हांसदा का मामला राज्यसभा में उठा
सूर्या हांसदा का मामला राज्यसभा में उठा नई दिल्ली .राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को इस मामले को उठाया. उन्होंने कहा कि खनन माफिया के इशारे पर सूर्या हांसदा की हत्या की गयी है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों की हितैषी बनने का दिखावा करने वाली सरकार आदिवासियों की हत्या करवाती है. सूर्या हांसदा एनकाउंटर का मामला मंगलवार को राज्यसभा में भी गूंजा. भाजपा प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने इस मामले को उठाते हुए राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आदिवासी की हितैषी बनने का ढोंग करने वाली हेमंत सरकार युवा आदिवासी नेता की हत्या करवाती है. वहीं सदन में कांग्रेस -राजद के लोग जोर-जोर से चिल्लाते हैं और सदन नहीं चलने देते हैं, लेकिन दूसरी ओर इन दलों के समर्थन से चलने वाली झारखंड सरकार में अत्याचार, अन्याय और अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वाले सूर्या हांसदा जैसे लोगों की हत्या की जाती है. उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा का परिवार जनजाति समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक व्यवस्था का अ...