संदेश

सितंबर 11, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

19 बच्चों को प्रथम परमप्रसाद दिया

चित्र
 बेतिया. उत्तर बिहार के बेतिया में है ईसाइयों का गढ़.यहां के लोग नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी,बेतिया कैथेड्रल से जुड़े हैं. यहां पर माता मरियम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास माहौल में मनाया गया.बेतिया पल्ली दिवस के अवसर पर 19 बच्चों को प्रथम परमप्रसाद दिया गया.संत जेवियर हाई स्कूल और संत जोसेफ हाई स्कूल से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले आठ बच्चों को स्टूडेंट एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबेस्टियन गोबियास के नेतृत्व में मिस्सा पूजा करने के दरम्यान बच्चों को प्रथम परमप्रसाद मिला.इस अवसर पर फादर क्रिस्टोफर केरकेट्टा, फादर हेनरी फर्नांडो, फादर आनंद पास्कल ,फादर काजिटेन, फादर रिचर्ड डिसूजा, फादर अमित तिर्की, फादर पंकज, फादर फिंटन  साह के अलावे अन्य पुरोहित थे.                           बेतिया पैरिश में मैट्रिक परीक्षा 2022 के आधार पर बेतिया पैरिश में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को बेतिया पल्ली परिषद के द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया है.यह पुरस्...

वार्ड स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा

चित्र
   पटना.कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ निकाली है. इस यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं. यह यात्रा तमिलनाडु से शुरू होकर केरल, कर्नाटक होती हुई जम्मू-कश्मीर तक जाएगी.इस दौरान राहुल गांधी के साथ हर जगह के लोग उनसे जुड़ रहे हैं. पदयात्रा में भारत जोड़ो के तहत महंगाई, बेरोज़गारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं एकता अखण्डता सद्भाव भाईचारा का संदेश लेकर जनता के बीच जाना सुनिश्चित हुआ है.भारत की एकता का उत्सव एवं आशा का त्यौहार है जिसमें भारत के सभी लोग भाग ले सकते हैं. यह पदयात्रा भय, कट्टरता, बढ़ती हुई बेरोजगारी और समाज में फैलते हुए असमानताओं के विरुद्ध शुरू की जा रही है.पदयात्रा 150 दिन यानी 5 महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी. ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ से जुड़कर रहने के लिए आज रविवार 11 सितंबर को जिला मुख्यालय नेशनल हॉल कांग्रेस मैदान, कदमकुंआ में बैठक की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ...