🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा प्रतिदिन

 पूर्णिया.बिहार जाति आधारित गणना के द्वितीय चरण का कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2023 से प्रारंभ है‌.जो दिनांक 15 मई 2023 तक पूरा कर लिया जाना है.जिसके कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की समीक्षा प्रतिदिन नियमित रूप से किया जा रहा है.सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का शत प्रतिशत मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने एवं गणना कार्य गुणवत्तापूर्ण ससमय पूरा करें.

  इसी क्रम में आज गुरुवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री केडी प्रोज्ज्वल की अध्यक्षता में नोडल पदाधिकारी एवं चार्ज पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई.

      इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों के नोडल पदाधिकारीऔर सभी अनुमंडल पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे.मुख्यालय स्तर पर समीक्षा के दौरान पूर्णिया जिले में गणना कार्य की प्रगति एवं उपलब्धि काफी संतोषजनक पाया गया है.प्रखंड वार चार्ज पदाधिकारी एवं नगर निकाय वार गणना कार्य की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गई.

समीक्षा के दौरान अमौर बायसी बनमनखी धमदाहा के नगर के चार्ज पदाधिकारी को सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का कार्य शत-प्रतिशत मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने एवं गणना कार्य गुणवत्तापूर्ण समय पूरा करने का निर्देश दिया गया.

     सभी चार्ज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि डेटा संग्रह एवं विभागीय पोर्टल पर प्रविष्टि गुणवत्तापूर्ण अपलोड करें किसी प्रकार की त्रुटि ना हो इसका पूरा पूरा ध्यान दें एवं लगातार मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. एप अपलोडिंग में उत्पन्न हो रहे तकनीकी समस्या के निराकरण के लिए आईटी मैनेजर को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया.

   बैठक में प्रभारी पदाधिकारी स्थापना जिला शिक्षा पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा वरीय उप समाहर्ता श्वेताम दीक्षित जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे.



आलोक कुमार

जिला में धार्मिक जुलूस के आयोजनों के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया

  ईद उल फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नवगठित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

नालंदा. ईद उल फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में नवगठित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई.

समिति के विभिन्न सदस्यों द्वारा एक-एक कर जिला में स्थाई सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा आने वाले समय में जिला में धार्मिक जुलूस के आयोजनों के स्वरूप को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया.सभी सदस्यों द्वारा सभी पर्व त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द से मनाए जाने पर बल दिया गया. बिहार शरीफ में दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पूर्व की भांति सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का भी अनुरोध किया गया.

      किसी भी तरह के धार्मिक जुलूस को सीमित संख्या एवं सीमित क्षेत्र में निकालने को लेकर भी सदस्यों द्वारा सुझाव दिया गया. जुलूस में किसी भी तरह के हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्णतया रोक लगाने का भी सुझाव सदस्यों द्वारा दिया गया.

          शांति समिति की बैठक समय समय पर सामान्य रूप से भी किये जाने की आवश्यकता बताई गई. शांति समिति के सदस्यों द्वारा सामाजिक स्तर पर भी सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही गई.

        जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं. इन सुझावों के आधार पर आगे के लिए और भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. शांति समिति में युवाओं एवं छात्रों के प्रतिनिधित्व के सुझाव पर अमल किया जाएगा. शांति समिति के सभी सदस्यों का एक अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा जिसमें महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा. समय-समय पर शांति समिति की बैठक नियमित रूप से की जाएगी.

  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर जो भी निर्णय लिया जाय उससे सख्ती से अनुपालन में शांति समिति के सदस्यों की भी सक्रिय भूमिका होनी चाहिए.किसी भी तरह के वृहद आयोजन के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. ऐसे आयोजनों के लिए कम से कम 20 आयोजकों का नाम पहचान सहित अनिवार्य रूप से देना होगा. किसी भी आयोजन में शस्त्रों का प्रदर्शन वर्जित है, इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा. डीजे के संचालन के लिए निर्धारित प्रावधान एवं लाउडस्पीकर एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन कराना सबों की जिम्मेदारी है. इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई होगी.

    आयोजन के लिए निर्धारित लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन कराना आयोजकों की भी जिम्मेदारी होगी.शस्त्रों के प्रदर्शन पर रोक,भड़काऊ नारे पर रोक आदि शर्तों के उल्लंघन किये जाने पर संबंधित आयोजकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.

         बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा, इसलामपुर विधायक श्री राकेश रोशन, पूर्व विधायक श्री राजीव रंजन, पूर्व विधायक श्री शक्ति सिंह यादव, पूर्व विधायक श्री रवि ज्योति,विभिन्न विधायक के प्रतिनिधिगण, विभिन्न राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, सभी नगर निकायों के मुख्य पार्षद, नगर आयुक्त श्री तरणजोत सिंह, अपर समाहर्त्ता श्री मंजीत कुमार,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, रोटरी क्लब नालंदा, रोटरी क्लब बिहार शरीफ, आईएमए, इनर व्हील, लायंस क्लब के प्रतिनिधिगण,सभी अनुमंडल से मनोनीत सदस्यगण एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे.


आलोक कुमार

बाजार एवं व्यवसाय को सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का अनुरोध किया

  टाउन हॉल में बिहारशरीफ शहर के लिए नवगठित शांति समिति की बैठक

नालंदा. आज टाउन हॉल में बिहारशरीफ शहर के लिए नवगठित शांति समिति की बैठक आहूत की गई. सदस्यों द्वारा एक-एक कर शहर में स्थाई रूप से शांति एवं सद्भाव का वातावरण बनाये रखने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया गया.

       कुछ सदस्यों द्वारा बाजार एवं व्यवसाय को सामान्य रूप से खोलने की अनुमति का अनुरोध किया गया. पुलिस एवं दंडाधिकारियों द्वारा नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को जारी रखने तथा ईद के अवसर पर सभी नमाज स्थलों पर समय पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कारगिल चौक स्थित हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने आदि का अनुरोध किया गया.

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला में फिलहाल किसी भी तरह का जुलूस प्रतिबंधित है. इस संबंध में उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के  आयोजनों के लिए लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन अनिवार्य होगा. इसकी जिम्मेदारी आयोजकों की भी होगी.

      डीजे से संबंधित प्रावधानों एवं लाउडस्पीकर एक्ट के प्रावधानों का अनुपालन अनिवार्य होगा. रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे की अवधि में लाउडस्पीकर बजाना प्रतिबंधित है. इसका उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों/मैरेज हॉल संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.

जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में ड्रोन कैमरा के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है. किसी तरह की सूचना हो तो जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06112 232626 पर सूचित कर सकते हैं. बताया गया कि बिहार शरीफ में तत्काल 20 जगहों पर अस्थाई रूप से अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, इनमें से अधिकांश आज लगाए जा चुके हैं. इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर नगर निगम द्वारा स्थाई सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा.



आलोक कुमार


Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...