कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश
जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 13 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया निर्देश नालंदा । दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 13 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मुरौराडीह की रीना देवी द्वारा सहारा इंडिया में किये गए निवेश की राशि को वापस करने के संबंध में आवेदन दिया गया।जिलाधिकारी ने बैंकिंग शाखा प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। जलालपुर नूरसराय के किशोर केशरी द्वारा नूरसराय बाईपास के लिए भू-अर्जन में उनकी जमीन की दुबारा नापी कराकर संशोधित अवार्ड निर्गत करने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। कुछ मामलों की सुनवाई लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत सुनिश्चित करनेके लिए जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। अन्य आवेदन...