🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

स्वच्छता जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल रैली

  स्वच्छता जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल रैली 21 अप्रैल को


बेतिया.पश्चिम चंपारण जिले में नगर निगम बेतिया संचालित है.नगर निगम बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया हैं.महापौर गरिमा देवी सिकारिया का मानना है कि संपूर्ण स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से और अपने अपने घर से ही शुरू करना वक्त की मांग है. आपका यह ‘स्वच्छता व्रत‘ दूसरे के लिए अनुकरणीय उदाहरण और प्रेरक बनेगा.

   इसके लिए महापौर ने एक नारा देते हुए कहा है कि आप सब से एक प्रार्थना पूर्ण नारा है कि -घर घर से शुरू करें संपूर्ण स्वच्छता की एक नई कहानी, जन जन को बनना है अब नगर निगम का स्वच्छता सेनानी! बेतिया नगर निगम प्रशासन आपका आह्वान करता है कि नगर निगम के सफाई कर्मी के पहुंचने पर घर में ही छांट कर सूखा और गीला कचरा अलग अलग रख दें.

     इस कार्य को घर घर की आदत में शामिल करने के लिए शुक्रवार 21 अप्रैल को सुबह 6 बजे से बेतिया नगर निगम कार्यालय से तीन लालटेन चौक, राजगुरू चौक होते हुए, काली बाग मंदिर उत्तरवारी पोखरा होते हुए, छावनी चौक से सुप्रिया रोड, स्टेशन चौक से कलेक्ट्रेट तक निकलने वाली स्वच्छता जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल रैली 21 अप्रैल को अपनी साइकिल के साथ सैकड़ों की संख्या में शामिल होने का आह्वान की हैं.

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...