शुक्रवार, 14 अप्रैल 2023

भूमि प्रश्नों को हल किए बिना बिहार को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकलना संभव नहीं

  प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और आद्री के निदेशक प्रोफेसर प्रभात पी घोष का निधन अपूरणीय क्षति


पटना.भाकपा-माले महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और आद्री, पटना के निदेशक प्रोफेसर प्रभात पी. घोष के निधन पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट कर अपने शोक संदेश में कहा है कि आद्री को एक प्रतिष्ठित शोध संस्थान बनाने और संवारने में बिहार के बड़े विद्वान व लेखक अरविंद एन दास और अर्थशास्त्री शैवाल गुप्ता के साथ-साथ प्रोफेसर पीपी घोष अपने महान योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. शोक की इस घड़ी में उनके सभी प्रियजनों और करीबियों के प्रति गहरी संवेदनाएं.

        पोलित ब्यूरो सदस्य व खेग्रामस महासचिव धीरेन्द्र झा ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा कि बिहार को उसके ऐतिहासिक पिछड़ेपन से निकालने के उपायों के अकादमिक कार्य में उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी लगा दी. बिहार में भूमि प्रश्नों पर उनकी खास दिलचस्पी थी. उनका मानना था कि भूमि प्रश्नों को हल किए बिना बिहार को गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकलना संभव नहीं है. उन्होंने बदले समय में हाउसिंग राइट को मजबूती देने पर बल दिया था. इस दौर में उनका निधन पूरे बिहार के लिए एक अपूरणीय क्षति है.


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए तत्पर

          शैक्षणिक सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए  Patna Women’s College (स्वायत्त) ...