🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

पल्लिवासियों ने जश्न में चार चांद लगाने में पीछे नहीं रहे

  

पुरोहिताभिषेक की 25वीं सालगिरह पर जश्न चुहड़ी पल्ली में

चुहड़ी पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं फादर तोबियास टोप्पो

लगे हाथ जश्न में फादर सुरेंद्र एक्का का जन्मदिन भी मना लिया गया

चुहड़ी . बेतिया धर्मप्रांत में है चुहड़ी पल्ली.यहां पर बुधवार के दिन खास रहा.एक पुरोहित का रजत जयंती तो दूसरे पुरोहित का जन्मोत्सव.दोनों पुरोहितों के जश्न में बेतिया के एक दर्जन पुरोहित आए थे.इसके अलावे पल्ली के आम से लेकर खास पल्लिवासियों ने जश्न में चार चांद लगाने में पीछे नहीं रहे.
     बता दें कि चुहड़ी पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर तोबियास टोप्पो है.झारखंड के रहने वाले हैं.फादर टोप्पो के पिता पतरस टोप्पो और माता अल्बिना टोप्पो है.फादर के माता-पिता का निधन हो गया है.दोनों के तीन बच्चों में सबसे छोटका तोबियास है.अब वह चुहड़ी पल्ली का बड़का फादर हैं.
     चुहड़ी पल्ली का बड़का फादर तोबियास टोप्पो का पुरोहिताभिषेक 12 अप्रैल,1998 को हुआ था.उसी का जश्न 12 अप्रैल,2023 को मनाया गया.पुरोहिताभिषेक के 25 साल पूरा कर लिए हैं.
      इस अवसर पर बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये.पल्ली के लोगों के द्वारा फादर तोबियास टोप्पो को आकर्षक तोहफा दिया गया.मौके पर पल्लिवासियों के अटूट प्यार से बोझिल होकर फादर तोबियास टोप्पो अपने उपदेश में भावुक हो उठे और कहा कि लोगों ने बहुत प्यार दिया है. फादर ने अपने मित्र पुरोहितों  में से जो प्रभु के साथ स्वर्गलोक में विराजमान हैं उनको भी याद किए.

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : निष्पक्ष जांच, पीड़ित के उपचार और संस्थानों की सुरक्षा पर जोर

  फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला: पुलिस की कार्रवाई से उम्मीद, अब न्याय और सुरक्षा की बारी  खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधा...