शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024

तीनबार के भाजपा विधायक रहे अनिल कुमार ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया

 नीतीश सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र ने थामा कांग्रेस का हाथ

पटना. जब से पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार कांग्रेस का कमान संभाला है तब से भाजपा के नेताओं का कांग्रेस में आने का सिलसिला जारी है.इसी क्रम में शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से दोबार के भाजपा सांसद रहे अजय निषाद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली. प्रदेश अध्यक्ष डा0 सिंह ने निषाद को सदस्यता दिलाने की औपचारिकता पूरी करायी. निषाद भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले अकेले नेता नहीं थे.उनके साथ बिक्रम से
तीनबार के भाजपा विधायक रहे अनिल कुमार ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया.

   कांग्रेस का झटका झेलने वाला केवल भाजपा ही नहीं है, बल्कि उसका सहयोगी जदयू ने भी इसे महसूस किया. नीतीश सरकार के काबीना मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र सन्नी हजारी ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया. इस तरह शुक्रवार को राजग के तीन-तीन झटके एक साथ झेलने को मिली. कांग्रेस में शामिल होने वाले तीनों नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा एवं राहुल गांधी की सोच को देश के लिए अचूक बताया था डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पुर्नउत्थान का संकल्प लिया.

    प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने तीनों का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि तीनों नेताओं के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसके लिए पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में मिलन समारोह का आयोजन किया गया.समारोह में मंचासीन नेताओं में डा0 मदन मोहन झा, संतोष मिश्रा, विश्वनाथ राम, बंटीचौधरी , लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, कपिलदेव प्रसाद यादव, अम्बुज किशोर झा, संजय यादव प्रमुख हैं.


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

वर्षों से इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन किया

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) की पूर्व संध्या पर देशभर के करोड़ों श्रमिकों, पेंशनभोगियों और विशेष रूप से ईपीएस-95 (Employees’ Pension Sche...