रविवार, 21 मई 2023

आत्मा चरण राय एक कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता

पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी “ओबीसी विभाग” के चेयरमैन अनुराग चंदन ने संगठन के व्यापक हित को मद्देनजर रखते हुए कुर्जी पटना के निवासी आत्मा चरण राय को “ओबीसी विभाग” का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है.

उन्होंने कहा कि आत्मा चरण राय एक कर्मठ एवं जुझारू कार्यकर्ता हैं. इनके मनोनयन से पार्टी को काफी लाभ मिलेगा. ये अपने नये दायित्व के साथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के हाथों को एवं पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे.

इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन, कांग्रेस नेता दुर्गा प्रसाद, सहकारिता विभाग के अध्यक्ष राजनन्दन कुमार, निधि पांडेय आदि प्रमुख हैं.


आलोक कुमार  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति

नजरें 2026 में होने वाले ICC Women's T20 World Cup पर टिकी हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम पिछले कुछ वर्षों में निरंतर प्रगति के नए आयाम छू...