शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023

क्रिसमस के अवसर पर बेतिया में विभिन्न तरह का कार्यक्रम

 क्रिसमस के अवसर पर बेतिया में विभिन्न तरह का कार्यक्रम


बेतिया.बेतिया पल्ली में गुरूवार को क्रिसमस मिलन  समारोह आयोजित किया गया.इसमें पल्ली के बुजुर्ग बढ़चढ़ हिस्सा लिए.मौके पर  समारोह में शामिल होने वाले बुजुर्ग केक और स्वादिष्ट भोजन किए.

      इससे पहले रीता जेरोम, इग्नासियस बैप्टिस्ट, सेराफिन जॉन और बिशप पीटर सेबेस्टियन गोबियस ने मिलकर  केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.इसके पश्चात क्रिसमस मिलन समारोह के आयोजन समिति के रंजीत केरोबिन, रिचर्ड फ्रांसिस, प्रकाश अगस्टीन, मेरियन बेनेडिक्ट, राकेश इग्नासियस, जेनी अगस्टीन, वायलेट जैकब के द्वारा समारोह में क्रिसमस कैरोल गाये गये.

   मालूम हो कि बेतिया पल्ली परिषद को सलाहकार समिति के रूप में संचालित कर दिया गया है. चर्च के मुख्य पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो और सलाहकार समिति मिलकर पल्ली में बेहतर काम कर रहे हैं.

   एक मुलाकात में मुख्य पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो ने कहा कि बुजुर्ग नागरिकों के लिए क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित किया गया.शुक्रवार बच्चों का क्रिसमस मिलन होगा.आज बच्चों का क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न हुआ.

 

क्रिसमस कैरोल यात्रा


खीस्त जयंती महापर्व की तैयारी में शनिवार 23 दिसम्बर को संध्या साढ़े पांच बजे से बेतिया महागिरजाघर के प्रांगण से क्रिसमस कैरोल यात्रा का भव्य आयोजन किया गया है.क्रिसमस कैरोल यात्रा बेतिया पल्ली के नवयुवकों के द्वारा किया गया है. यह यात्रा महागिरजाघर के प्रांगण से शुरू होकर क्रिश्चिन क्वाटर्स के विभिन्न सड़कों और मुहल्लों से होकर गिरजाघर के प्रांगण में ही समाप्त होगी.अतः आप सभी पल्ली वासियों से सादर अनुरोध है की बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रथम बार आयोजित इस कैरोल यात्रा को सफल बनाएं.


आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

वर्षों से इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन किया

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस (1 मई) की पूर्व संध्या पर देशभर के करोड़ों श्रमिकों, पेंशनभोगियों और विशेष रूप से ईपीएस-95 (Employees’ Pension Sche...