🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

लंबित योजनाओं के संबंध में शीघ्र पूर्ण किए जाने का निर्देश

 


मोतिहारी: जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक  की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ 7 निश्चय योजना तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषय से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई.जिसमें नगर निकाय के द्वारा संचालित योजना हर घर नल जल एवं हर घर तक पक्की गली नाली निश्चय योजना में लंबित योजनाओं के संबंध में शीघ्र पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया.

जिला पंचायती राज पदाधिकारी को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के वार्डों में वंचित नल जल योजना को हर घर तक शीघ्र आच्छादित करें.जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा संचालित योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत 10341 आवेदनों में से 7149 लाभार्थियों को ऋण भुगतान किया गया है, शेष लाभार्थियों को शीघ्र ऋण भुगतान हेतु प्रबंधक डीआरसीसी को निर्देशित किया गया.

गोवर्धन योजना को धरातल तक पहुंचाने का उन्होंने निर्देश दिया.ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत सुखेत मॉडल का इस्तेमाल करने एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मैजिक पीट का निर्माण करने के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय को हर हाल में क्रियाशील रखें.उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 15 अगस्त के अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले को पुरस्कृत करने हेतु चिन्हित करना सुनिश्चित करें.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ,डीपीओ मनरेगा ,जिला पंचायती राज पदाधिकारी, समन्वय बिहार विकास मिशन, प्रबंधक डीआरसीसी आदि उपस्थित थे.

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : निष्पक्ष जांच, पीड़ित के उपचार और संस्थानों की सुरक्षा पर जोर

  फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला: पुलिस की कार्रवाई से उम्मीद, अब न्याय और सुरक्षा की बारी  खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधा...